वैभव सूर्यवंशी नहीं चले तो क्या! फाइनल में उनके दोस्त ने मचाया तहलका, 8 चौके 5 छक्के लगाकर जड़ा शतक
Duleep Trophy Final: दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मैच में कुमार कुशाग्र ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया है. आइए उनके प्रदर्शन पर डालते हैं नजर...
Duleep Trophy Final: दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मैच में कुमार कुशाग्र ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया है. आइए उनके प्रदर्शन पर डालते हैं नजर...
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/07/vaibhav-sooryavanshi-2026-09-07-11-24-12.jpg)
वैभव सूर्यवंशी
Duleep Trophy Final: दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जा रहा है. एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में ईस्ट जोन की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. दूसरे दिन के पहले सेशन में ईस्ट जोन के स्टार बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने शतक ठोका. जबकि दूसरे छोर पर बल्लेबाजी कर रहे उनके कप्तान ईशान किशन ने 150 रनों का आंकड़ा पार कर लिया.
कुमार कुशाग्र ने ठोका शतक
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 7, 2026
साउथ जोन के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में कुमार कुशाग्र ने शानदार बल्लेबाजी की और शतक ठोक दिया है. कुमार ईस्ट जोन की तरफ से नंबर-6 पर बल्लेबाजी करने आए और उन्होंने विपक्षी गेंदबाजों को आड़े हाथ लिया. कुशाग्र ने 128 गेंदों में शतक लगाया और अपने कप्तान ईशान किशन के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 230 रनों की पार्टनरशिप बनाई.
कुमार कुशाग्र ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 8 चौके और 5 छक्के लगाए. हालांकि, वह अपनी इस पारी को और बड़ा नहीं बना सके और 101 रनों पर आउट हो गए. कुशाग्र 132 गेंदों पर 101 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के लगाए.
कप्तान ईशान किशन ने पूरे किए 150 रन
दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में ईशान किशन का बल्ला जमकर बोल रहा है. पहले तो कप्तान ने शतक लगाया और फिर उन्होंने 150 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. ईशान ने 203 गेंदों में अपने इस माइलस्टोन को हासिल किया और वह अभी भी नाबाद क्रीज पर डटे हुए हैं. ईस्ट जोन के स्कोरबोर्ड को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं. अब देखने वाली बात होगी कि साउथ जोन के टीम गेंदबाजी में कैसे बदलाव करके ईस्ट जोन के तूफान को कितने स्कोर पर रोक पाती है.
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 7, 2026
वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यू ईश्वरन ने दिलाई मजबूत शुरुआत
इस मुकाबले में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और पूरी टीम मिलकर अपने कप्तान के इस फैसले को सही साबित कर रही है. पहले बैटिंग करने आई ईस्ट जोन की टीम को उनकी सलामी जोड़ी ने मजबूत शुरुआत दिलाई. पहले विकेट के लिए वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यू ईश्वरन ने मिलकर 100 रनों की साझेदारी बनाई. इसमें दोनों ही खिलाड़ियों ने अपना अहम योगदान दिया. हालांकि, फिर वैभव सूर्यवंशी 44 रन बनाकर आउट हुए, जिनके रूप में ईस्ट जोन की टीम को पहला झटका लगा. फिर, ईश्वरन 72 रन पर आउट हुए.
ईस्ट जोन का स्कोर 471/5
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 7, 2026
दलीप ट्रॉफी के फाइनल मैच में ईस्ट जोन का पलड़ा भारी दिख रहा है. जहां, एक ओर ईस्ट जोन की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 471 रन बना चुकी है. (खबर लिखे जाने तक) वहीं, साउथ जोन के गेंदबाज काफी संघर्ष करते नजर आ रहे हैं. अब देखने वाली बात होगी कि साउथ जोन की टीम ईस्ट जोन को कितने रन पर रोक पाती है या फिर ईशान किशन कितने स्कोर पर पारी को घोषित करते हैं.
ये भी पढ़ें:क्रिकेट फैंस की लगेगी लॉटरी! भारत-पाकिस्तान के बीच होगी सीरीज, ICC तैयार कर रहा स्पेशल प्लान