अब प्लास्टिक पैकिंग में पान मसाला बैन होगा: भारत 8 नए प्रोजेक्ट्स के लिए नेपाल को 800 मिलियन से ज्यादा नेपाली रुपए देगा

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-

नेशनल (NATIONAL)

1. टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने इस्तीफा दिया

  • 12 अगस्त को टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
  • चंद्रशेखरन 2017 में टाटा संस के चेयरमैन बने थे। वे टाटा परिवार से बाहर के पहले ऐसे मैनेजर थे, जिन्होंने इस समूह की कमान संभाली।
  • ये फैसला 18 अगस्त को होने वाली टाटा संस की एजीएम से ठीक पहले आया है। हालांकि, वे फरवरी 2027 यानी अपना कार्यकाल खत्म होने तक इस पद पर बने रहेंगे।
  • चंद्रशेखरन 2016 में टाटा संस बोर्ड में डायरेक्टर अपॉइंट हुए थे।
  • जनवरी 2017 में चंद्रशेखरन टाटा संस के बोर्ड में एग्जीक्यूटिव चेयरमैन अपॉइंट हुए और बाद में चेयरमैन बने।

2. टाटा ग्रुप के वाइस चेयरमैन विजय सिंह ने पद से इस्तीफा दिया

  • 12 अगस्त को टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के दो मुख्य ट्रस्टों में शामिल सर रतन टाटा ट्रस्ट यानी SRTT के वाइस चेयरमैन विजय सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
  • विजय सिंह का कार्यकाल 14 अगस्त को खत्म हो रहा था, उन्होंने उससे पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
  • हालांकि, वे टाटा ग्रुप के दूसरे मुख्य ट्रस्ट सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट यानी SDTT में ट्रस्टी के पद पर बने रहेंगे।
  • टाटा ट्रस्ट्स- SRTT और SDTT के पास टाटा संस की लगभग 66% हिस्सेदारी है।
  • विजय सिंह का ये फैसला टाटा ट्रस्ट्स के भीतर जारी अंदरूनी मतभेदों और रेगुलेटरी कार्यवाही के बीच आया है।
  • विजय 1970 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के IAS हैं।
  • विजय मध्य प्रदेश में जबलपुर व इंदौर संभाग के कमिश्नर और होम सेक्रेटरी जैसे पदों पर रहे।
  • विजय 2018 से 2026 तक सर रतन टाटा ट्रस्ट (SRTT) और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट (SDTT) और टाटा ट्रस्ट से जुड़े रहे।
2022 में टाटा संस बोर्ड में विजय सिंह का कार्यकाल दोबारा बढ़ाया गया था।

2022 में टाटा संस बोर्ड में विजय सिंह का कार्यकाल दोबारा बढ़ाया गया था।

3. FSSAI ने पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक को बैन किया

  • 12 अगस्त को भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने पान मसाला की पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक को बैन कर दिया है।
  • नए नियमों के तहत कंपनियां अब सिर्फ पेपर, टिन या ग्लास कंटेनर में ही पान मसाला पैक करके बेच सकेंगी।
  • FSSAI ने फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड पैकेजिंग अमेंडमेंट रेगुलेशन 2026 को नोटिफाई कर दिया है। ये नए नियम तुरंत लागू हो गए हैं।
  • FSSAI के इस बैन की मुख्य वजह पर्यावरण सुरक्षा है। दरअसल प्लास्टिक और एल्युमिनियम फॉयल वाले पाउच सालों तक नष्ट नहीं होते और प्रदूषण बढ़ाते हैं।
  • इस नियम का मकसद पान मसाला की पैकेजिंग को पूरी तरह प्लास्टिक फ्री और इको-फ्रेंडली बनाना है।
  • ये फैसला पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 के 'प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स, 2016' के प्रावधानों के तहत लिया गया है।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

4. सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को फांसी की सजा

  • 11 अगस्त को सीरिया की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद और उनके छोटे भाई माहेर अल-असद को फांसी की सजा सुनाई।
  • बशर और उनके भाई को गृहयुद्ध के दौरान लाखों लोगों की हत्या और अत्याचार के मामलों में दोषी ठहराया गया।
  • बशर और माहेर दिसंबर 2024 में सरकार गिरने के बाद रूस भाग गए थे। पुतिन सरकार ने उन्हें शरण दी हुई है और दोनों को उनकी गैरमौजूदगी में सजा सुनाई गई है।
  • इसके साथ ही पूर्व सुरक्षा अधिकारी आतेफ नजीब को भी मौत की सजा सुनाई गई है।
  • बशर को हत्या, यातना, मनमानी गिरफ्तारी और मानवता के खिलाफ ये सजा सुनाई गई है।
  • बशर 17 जुलाई 2000 से 8 दिसंबर 2024 तक सीरिया के राष्ट्रपति रहे थे।
  • पिता हाफिज अल-असद के निधन के बाद बशर ने ये पद संभाला था और दिसंबर 2024 में विद्रोहियों के आगे सरकार के पतन के बाद उन्हें सत्ता छोड़नी पड़ी थी।

5. लेबनान मृत्युदंड बंद करने वाला अरब देश बना

  • 11 अगस्त को लेबनान की संसद ने डेथ पेनल्टी यानी, मृत्युदंड को खत्म करने के लिए कानून पारित किया।
  • इसके साथ लेबनान मृत्युदंड को पूरी तरह समाप्त करने वाला पहला अरब देश बन गया।
  • लेबनान ने मृत्युदंड की जगह आजीवन कारावास और कठोर श्रम का प्रावधान किया गया है।
  • इसके साथ ही पहले से मृत्युदंड पाए लोगों की सजा को भी आजीवन कारावास में बदला गया।
  • लेबनान की 128 सदस्यीय संसद ने मृत्युदंड समाप्त करने के प्रस्ताव को बहुमत से मंजूरी दी।
  • लेबनान में 2004 से मृत्युदंड पर वास्तविक (de facto) रोक थी, लेकिन अदालतें मृत्युदंड की सजा दे सकती थीं।
  • इस्लामिक चरमपंथी गुटों के हमलों में मारे गए या घायल हुए लेबनानी सैनिकों के परिवार इस माफी कानून का विरोध कर रहे हैं।
  • उनका कहना है कि जिन लोगों ने उनके परिवारों की जान ली, उन्हें सजा कम करने के बजाय कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

6. एंड्रास बाका हंगरी के नए राष्ट्रपति चुने गए

  • 11 अगस्त को हंगरी की संसद ने पूर्व सुप्रीम कोर्ट प्रमुख एंड्रास (András) बाका को देश का नया राष्ट्रपति चुना है।
  • एंड्रास ने संसद में शपथ ली और वे एकमात्र उम्मीदवार थे जिन्हें राष्ट्रपति पद के लिए समर्थन मिला।
  • एंड्रास एक वरिष्ठ न्यायविद हैं। वे 1991 से 2008 तक यूरोपीय मानवाधिकार न्यायालय (ECHR) में हंगरी के जज रहे हैं।
  • एंड्रास को 2009 में हंगरी की संसद में सुप्रीम कोर्ट का अध्यक्ष चुना गया था।
  • एंड्रास को पूर्व राष्ट्रपति सुलोक तामास का कार्यकाल समय से पहले 20 जुलाई को खत्म होने के बाद चुना गया है।
  • हंगरी के संविधान के अनुसार, राष्ट्रपति का चुनाव संसद द्वारा पांच साल के कार्यकाल के लिए किया जाता है।

7. भारत और नेपाल ने 8 MoU साइन किये

  • 12 अगस्तको भारत और नेपाल के बीच विकास सहयोग को मजबूत करने के लिए 8 MoU ज्ञापनों पर साइन किये।
  • इन MoU का फोकस नेपाल में स्थानीय स्तर के विकास और हाई इम्पैक्ट कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाने पर है।
  • ये MoU काठमांडू में भारतीय दूतावास, नेपाल के भूमि प्रबंधन, सहकारी, संघीय मामले और सामान्य प्रशासन मंत्रालय और नेपाली प्रशासनके बीच किए गए।
  • भारत और नेपाल के बीच ये डेवलपमेंट प्रोजेक्ट शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, सामुदायिक भवन और अन्य स्थानीय बुनियादी सुविधाओं से जुड़े हैं।
  • ये MoU नेवरहुड फर्स्ट पॉलिसी का हिस्सा है और भारत इन प्रोजेक्ट्स के लिए 803 मिलियन नेपाली रुपए देगा।
  • भारत और नेपाल के बीच पहले भी हाई इम्पैक्ट कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के लिए MoUs हुए हैं।
  • इन प्रोजेक्ट्स में नेपाल में बीपी कोइराला इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड साइंसेज का डिजिटलाइजेशन, कृषि उत्पाद संकलन तथा बिक्री केंद्र का निर्माण शामिल है।
  • साथ ही नेपाल के धाडिंग जिले में म्युनिसिपल एग्रीकल्चर एंड लाइवस्टॉक सेंटर की बिल्डिंग का निर्माण शामिल है।
  • अन्य प्रोजेक्ट्स में मोरंग जिले में बेलबारी मल्टीपल कैंपस के लिए एक बिल्डिंग, दैलेख जिले में 10 बेड का अस्पताल और हुमला जिले में कृषि प्रोत्साहन केंद्र शामिल हैं।
दूतावास के मुताबिक, भारत के ‘हाई इम्पैक्ट कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स’ फ्रेमवर्क के तहत चुनी गई ये योजनाएं हिमालयी देश के अलग-अलग इलाकों में लागू की जाएंगी।

दूतावास के मुताबिक, भारत के ‘हाई इम्पैक्ट कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स’ फ्रेमवर्क के तहत चुनी गई ये योजनाएं हिमालयी देश के अलग-अलग इलाकों में लागू की जाएंगी।

आज का इतिहास

  • 1795 में भारत की वीरांगना और न्यायप्रिय महारानी अहिल्याबाई होलकर का निधन हुआ था।
  • 1951 में भारत में पूरी तरह निर्मित पहले विमान 'हिंदुस्तान ट्रेनर-2' ने आज ही के दिन पहली सफल उड़ान भरी थी।
  • 2008 में भारत ने स्वदेशी मल्टीबैरल रॉकेट लॉन्चर हथियार प्रणाली 'पिनाका' के उन्नत संस्करण का सफल परीक्षण किया।

-------------------------

ये खबर भी पढ़ें..

भोपाल एयरपोर्ट से भी यात्रियों को मिलेगी ई-वीसा एंट्री:दीप्ति गौर नई हायर एजुकेशन सेक्रेटरी बनीं, 12 अगस्त के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें..

.

खबरें और भी हैं...

  • फर्जी कॉल बंद होंगी, TRAI का नया निर्देश: भारत और अमेरिका ने कोच्चि में जॉइंट नेवी एक्सरसाइज शुरू की, 11 अगस्त के करेंट अफेयर्स

    भारत और अमेरिका ने कोच्चि में जॉइंट नेवी एक्सरसाइज शुरू की, 11 अगस्त के करेंट अफेयर्स|जॉब - एजुकेशन,Jobs & Education - Dainik Bhaskar1:38
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • नेपाल के PM बालेन शाह आज भारतीय राजदूत से मिलेंगे: कैशफ्री पेमेंट्स समेत 5 कंपनियां स्टार्टअप शुरू करने में मदद करेंगी,10 अगस्त के करेंट अफेयर्स

    कैशफ्री पेमेंट्स समेत 5 कंपनियां स्टार्टअप शुरू करने में मदद करेंगी,10 अगस्त के करेंट अफेयर्स|जॉब - एजुकेशन,Jobs & Education - Dainik Bhaskar1:37
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • एस्ट्रोनोट अनिल मेनन ने 7 घंटे स्पेसवॉक कर रिकॉर्ड बनाया: अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल की सफल टेस्टिंग, 8 अगस्त के करेंट अफेयर्स

    अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल की सफल टेस्टिंग, 8 अगस्त के करेंट अफेयर्स|जॉब - एजुकेशन,Jobs & Education - Dainik Bhaskar1:36
    • कॉपी लिंक

    शेयर