धार में वराह मार्च पर रोक, 800-1000 पुलिसकर्मी तैनात: 12 गिरफ्तार, ड्रोन से हो रही निगरानी, फिर भी समिति बोली- कार्यक्रम तय समय पर होगा - Dhar News

धार में वराह मार्च को लेकर धार शहर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। मार्च में शामिल होने आ रहे मार्च से जुड़े 12 लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। प्रशासन ने PG कॉलेज ग्राउंड को पूरी तरह सील कर दिया है, जहां से बाइक रैली निकलनी प्रस्तावित

.

PG कॉलेज ग्राउंड पूरी तरह सील

मार्च के लिए समिति से जुड़े लोगों के पीजी कॉलेज ग्राउंड में जुटने की संभावना थी। इसे देखते हुए प्रशासन ने पीजी कॉलेज ग्राउंड को पूरी तरह सील कर दिया है। ग्राउंड के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया है और किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने से रोका जा रहा है।

किसी भी स्थिति से निपटने के लिए ग्राउंड परिसर में अस्थायी जेल भी बनाई गई है। पुलिस द्वारा मार्च में शामिल होने वाले लोगों को हिरासत में लेने की स्थिति में उन्हें इसी अस्थायी जेल में रखा जा सकता है।

पीजी कॉलेज ग्राउंड को किया गया पूरी तरह सील।

पीजी कॉलेज ग्राउंड को किया गया पूरी तरह सील।

800 से 1000 पुलिसकर्मी तैनात

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर के मुताबिक, वराह मार्च को लेकर कानून व्यवस्था की स्थिति बनने की संभावना को देखते हुए करीब 800 से 1000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। शहर के प्रवेश मार्गों पर अलग-अलग थानों के थाना प्रभारी और पुलिस अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं।

पुलिस की नजर शहर में आने वाले लोगों और प्रमुख मार्गों पर भी बनी हुई है। पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

शहर में 800-1000 पुलिसकर्मी तैनात।

शहर में 800-1000 पुलिसकर्मी तैनात।

CCTV, हाईराइज बिल्डिंग और ड्रोन से निगरानी

पूरे शहर में CCTV कैमरों के साथ हाईराइज बिल्डिंग और ड्रोन के जरिए निगरानी की जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है, लेकिन किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है।

7 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी पुलिस

पुलिस ने वराह मार्च को लेकर अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, रैली निरस्त किए जाने के बावजूद कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने 7 लोगों को उठाया है।

पुलिस ने 7 लोगों को उठाया है।

लाट मस्जिद यानी विजय मंदिर आज बंद

कानून व्यवस्था की दृष्टि से लाट मस्जिद यानी विजय मंदिर को भी आज ASI ने बंद रखा है। जिस स्थल तक वराह मार्च ले जाने की घोषणा की गई है, उसे हिंदू समाज विजय मंदिर और मुस्लिम समाज लाट मस्जिद के नाम से संबोधित करता है।

मुस्लिम समाज के लोग यहां नमाज अदा करते हैं, जबकि हिंदू समाज की ओर से दशहरा पर्व पर मिलन समारोह आयोजित किया जाता है। संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने मंगलवार को इस संरक्षित स्थल को अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया है।

लाट मस्जिद।

लाट मस्जिद।

बाहर से आने वालों से धार नहीं आने की अपील

प्रशासन ने शहर के बाहर से आने वाले लोगों से भी धार नहीं आने की अपील की है। इससे पहले पुलिस-प्रशासन ने शहर में लगाए गए वराह मार्च से जुड़े पोस्टर और बैनर भी हटवा दिए थे।

इसी दिन मुस्लिम समाज की ओर से भी वाहन रैली निकालने को लेकर आवेदन दिया गया था, लेकिन प्रशासन ने उसकी अनुमति भी निरस्त कर दी है। शहर में पहले से धारा 163 लागू है।

फिलहाल पुलिस और प्रशासन की नजर दोपहर 2 बजे प्रस्तावित मार्च को लेकर बनी हुई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने, संरक्षित इमारत को नुकसान पहुंचाने या किसी भी तरह की अनधिकृत गतिविधि पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।