सर्राफा बाजार में अचानक आई भारी गिरावट, 8100 रुपये सस्ता हुई चांदी, जानें कितने गिरे सोने के दाम
Gold Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में एक बार फिर से भारी गिरावट देखने को मिल रही है. गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई. चांदी 8000 रुपये ज्यादा टूट गई.
Gold Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में एक बार फिर से भारी गिरावट देखने को मिल रही है. गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई. चांदी 8000 रुपये ज्यादा टूट गई.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/03/19/iran-israel-war-impact-gold-price-fall-india-2026-03-19-13-59-05.jpg)
सर्राफा बाजार में अचानक आई भारी गिरावट, 8100 रुपये सस्ता हुई चांदी, जानें कितने गिरे सोने के दाम
Gold Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार गुरुवार (23 जुलाई) को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ. हालांकि इससे पहले मंगलवार और बुधवार को बाजार में भारी उछाल देखने को मिली था. दो ही दिनों सोने की कीमत 5000 हजार रुपये से ज्यादा बढ़ गईं. जबकि चांदी का भाव 10000 रुपये तक चढ़ गया, लेकिन गुरुरवार को दोनों धातुओं की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली. बुलियंस डॉट कॉ डॉट इन वेबसाइट से प्राप्त आंकड़ों मुताबिक गुरुवार शाम को सोना 3010 रुपये और चांदी 8130 रुपये की भारी गिरावट के साथ बंद हुई.
जानें अभी क्या हैं सोने और चांदी के दाम?
बता दें कि गुरुवार से पहले के दो कारोबारी सत्र में सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिली था. जिसके चलते सोना एक बार फिर से 1.45 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार चला गया था. लेकिन गुरुवार की गिरावट के बाद 22 कैरेट सोने की कीमतें 131,413 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गईं.
- जबकि 24 कैरेट गोल्ड की कीमत गिरकर 143,360 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. वहीं चांदी का भाव 23 जुलाई की भारी गिरावट के बाद एक बार फिर से 2.25 लाख रुपये से काफी नीचे आ गया. फिलहाल चांदी का भाव 219,560 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है.
एमसीएक्स और विदेशी बाजार में सोने-चांदी कीमत
इसके साथ ही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और विदेशी बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. गुरुवार शाम को एमसीएक्स पर सोना 2769 रुपये यानी 1.90 प्रतिशत की भारी भरकम गिरावट के साथ 142911 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. जबकि चांदी का भाव 7544 रुपये यानी 3.32 प्रतिशत टूटकर 219454 रुपये प्रति किग्रा पर क्लोज हुआ.
- वहीं विदेशी बाजार यानी यूएस कॉमेक्स पर भी गुरुवार को सोने-चांदी की कीमतें भरभराकर गिर गईं. यहां सोना 101.70 डॉलर यानी 2.45 प्रतिशत गिरकर 4050.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गए. जबकि चांदी का भाव 2.60 डॉलर यानी 4.32 प्रतिशत टूटकर 57.70 डॉलर प्रति औंस पर आ गए.
देश के चार प्रमुख महानगरों में क्या हैं दाम?
राजधानी दिल्ली समेत देश के चार प्रमुख महानगरों में भी आज सोने और चांदी के दाम भरभराकर गिर गए. दिल्ली में फिलहाल सोना 2690 रुपये यान 1.84 प्रतिशत गिरकर कारोबार कर रही हैं. यहां 22 कैरेट गोल्ड का भाव टूटकर 131,230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. जबकि 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 143,160 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है.
- वहीं चांदी का भाव 7630 रुपये यानी 3.36 प्रतिशत गिरकर 219,250 रुपये प्रति किग्रा पर आ गई हैं. वहीं मुंबई में गुरुवार को सोना 2730 रुपये या 1.87 प्रतिशत और चांदी 7640 रुपये या 3.36 प्रतिशत गिरकर बंद हुईं. फिलहाल यहां 22 कैरेट सोने के दाम 131,423 तो 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 143,370 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई हैं. वहीं चांदी का भाव 219,630 रुपये प्रति किग्रा पर आ गई हैं.
ये भी पढ़ें: Xtranet Technologies IPO: एंकर बुक से लेकर वैल्यूएशन तक, निवेश से पहले समझें कंपनी का बिजनेस
- ऊधर कोलकाता में सोना 2730 रुपये और चांदी 7630 रुपये गिरकर कारोबार कर रही हैं. यहां 22 कैरेट सोने का भाव 131,248 रुपये प्रति 10 ग्राम तो 24 कैरेट सोने की कीमत 143,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई हैं. वहीं चांदी का भाव 219,340 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है.
- वहीं चेन्नई में सोने की कीमत 2750 रुपये और चांदी 7660 रुपये कम हुए हैं. यहां 22 कैरेट सोने के दाम 131,798 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए हैं. जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 143,780 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई हैं. वहीं चांदी का भाव 220,270 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है.
ये भी पढ़ें: FDI वाली ई-कॉमर्स कंपनियों को निर्यात की बड़ी राहत, घरेलू ऑनलाइन रिटेल के नियमों में कोई बदलाव नहीं
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें