सदी का सबसे महंगा तलाक, पूर्व पत्नी को 82 अरब रुपए देगा ये बिजनेसमेन
Divorce Settlement: दक्षिण कोरिया के SK Group चेयरमैन चेय ताए-वोन को तलाक मामले में पूर्व पत्नी को करीब 944 अरब वॉन (लगभग 8,200 करोड़ रुपये) देने होंगे. आइए जानते हैं, पूरा मामला क्या है.
Written By : जेबा परवीन | Updated at : 26 Jul 2026 06:10 PM (IST)

SK चेयरमैन को पूर्व पत्नी को देने होंगे 82
Source : ABPLIVE
South Korea Divorce: दक्षिण कोरिया के बिजनेसमेन और SK Group के चेयरमैन चेय ताए-वोन का तलाक एक बार फिर सुर्खियों में है. सियोल हाई कोर्ट ने पहले से तय की गई तलाक समझौते की रकम में कमी की है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अपनी पूर्व पत्नी रो सोह-योंग को करीब 944 अरब वॉन (करीब 940 मिलियन अमेरिकी डॉलर), यानी भारतीय मुद्रा में करीब 8,200 करोड़ (करीब 82 अरब) देना होगा. हालांकि, यह मामला अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. अगर दोनों पक्ष चाहें तो दक्षिण कोरिया के सुप्रीम कोर्ट में इसके खिलाफ अपील कर सकते हैं.
क्या है पूरा मामला?
- सियोल हाई कोर्ट ने तलाक समझौते की रकम घटाकर 944 अरब वॉन कर दी है.
- यह रकम भारतीय मुद्रा में करीब 8,200 करोड़ (करीब 82 अरब) होती है.
- इससे पहले 2024 में अदालत ने 1.38 ट्रिलियन वॉन देने का आदेश दिया था.
- यह हाई-प्रोफाइल केस काफी लंबे समय से "सदी का तलाक" के नाम से चर्चा में है.
- अदालत के इस फैसले के खिलाफ अभी भी सुप्रीम कोर्ट में अपील की जा सकती है.
नेपाल जाने वालों को राहत, अब ले जा सकेंगे इतने हजार रुपए
अदालत ने क्या कहा?
अदालत ने माना कि शादी के दौरान चेय ताए-वोन की कारोबारी हिस्सेदारी और संपत्ति में बड़ी बढ़ोतरी हुई. साथ ही अदालत का यह भी माना कि रो सोह-योंग ने परिवार, बच्चों की परवरिश और सामाजिक जिम्मेदारियां निभाकर इस सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया. इसी के आधार पर उन्होंने बिजनेसमेन को वैवाहिक संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा देने का फैसला सुनाया गया.
क्यों चर्चा में है यह मामला?
- चेय ताए-वोन दक्षिण कोरिया के एक बड़े बिजनेसमेन और SK Group के चेयरमैन हैं.
- उनकी कंपनी SK Hynix को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सेक्टर की बढ़ती मांग से बड़ा फायदा हुआ है.
- उनकी कुल हिस्सेदारी की कीमत 5.5 बिलियन डॉलर आंकी जाती है.
- दोनों की शादी 1988 में हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं.
- 2017 में तलाक की अर्जी दाखिल होने के बाद यह कानूनी विवाद लगातार अदालत में जारी रहा है.
नमक-चाय और दाल, सब होगा महंगा, TATA बढ़ाएगी कीमतें

About the author जेबा परवीन
जेबा परवीन पिछले करीब दो साल से ABP न्यूज़ के डिजिटल विंग में बतौर कंसल्टेंट काम कर रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इसी चैनल में एक इंटर्न के रूप में की थी. उनके बेहतरीन काम को देखते हुए चैनल ने उन्हें कंसल्टेंट की ज़िम्मेदारी सौंपी. इन्होंने लंगट सिंह कॉलेज (मुजफ्फरपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन (BMC) किया है.
Read More
Published at : 26 Jul 2026 06:10 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola