'खोसला का घोसला 2' में दिव्या खोसला की एंट्री, कल्ट क्लासिक की वापसी में नए किरदार से बढ़ेगा कॉमेडी का तड़का| Navbharat Live
Updated On: Jul 28, 2026 | 04:25 PM IST
विज्ञापन
सार
Khosla Ka Ghosla Sequel Update: खोसला का घोसला 2 अब नई स्टारकास्ट के साथ लौट रहा है। फिल्म में दिव्या खोसला की एंट्री हो गई है। अनुपम खेर, बोमन ईरानी और रणवीर शौरी अपनी पुरानी भूमिकाओं में नजर आएंगे।

दिव्या खोसला (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
विस्तार
Divya Khosla In Khosla Ka Ghosla 2: बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा कल्ट क्लासिक फिल्मों में शुमार ‘खोसला का घोसला’ का बहुप्रतीक्षित सीक्वल अब दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। ‘खोसला का घोसला 2’ में एक बार फिर मिडिल क्लास परिवार की मजेदार कहानी, हास्य और भावनाओं का तड़का देखने को मिलेगा। इस बार फिल्म में एक बड़ा बदलाव भी हुआ है। अभिनेत्री दिव्या खोसला आधिकारिक तौर पर इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन गई हैं।
दिव्या खोसला पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। उनकी फिल्म ‘सावी’ ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर शानदार प्रदर्शन करते हुए कई देशों में लोकप्रियता हासिल की। वहीं हाल ही में रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म ‘एक चतुर नार’ में उनकी कॉमिक टाइमिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसी सफलता के बाद अब वह ‘खोसला का घोसला 2’ का हिस्सा बनकर एक अलग अंदाज में नजर आएंगी।
पुरानी स्टारकास्ट की वापसी, नए कलाकारों की एंट्री
सीक्वल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि पहली फिल्म के कई लोकप्रिय कलाकार फिर से अपने पुराने किरदारों में नजर आएंगे। अनुपम खेर, बोमन ईरानी, रणवीर शौरी, प्रवीण डबास, तारा शर्मा और किरण जुनेजा एक बार फिर खोसला परिवार की दुनिया को जीवंत करेंगे। वहीं कहानी को और दिलचस्प बनाने के लिए दिव्या खोसला, रवि किशन, निशांत वर्मा, कंगन बरुआ नांगिया और दानिश इकबाल जैसे नए कलाकारों को भी शामिल किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
निर्माताओं ने जताई खुशी
फिल्म की निर्माता सविता राज हिरेमथ ने दिव्या खोसला और रवि किशन की जमकर तारीफ की है। उनका कहना है कि दोनों कलाकारों ने सेट पर अपने अभिनय से पूरी टीम को प्रभावित किया है। निर्माताओं के मुताबिक, नई स्टारकास्ट के जुड़ने से फिल्म का मनोरंजन स्तर और भी बेहतर हो गया है। यह फिल्म टी-सीरीज फिल्म्स और तांडव फिल्म्स के बैनर तले बन रही है। इसका निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, सविता राज हिरेमथ और राज हिरेमथ मिलकर कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Dhanush Birthday: शेफ बनना चाहते थे धनुष, किस्मत ने बनाया सुपरस्टार, जानिए शानदार सफर की कहानी
हंसी, भावनाओं और पारिवारिक ड्रामे का मिलेगा भरपूर तड़का
‘खोसला का घोसला’ को आज भी हिंदी सिनेमा की बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों में गिना जाता है। फिल्म ने मिडिल क्लास परिवार की परेशानियों और रिश्तों को हल्के-फुल्के अंदाज में पेश कर दर्शकों का दिल जीत लिया था। अब इसके सीक्वल से भी ऐसी ही उम्मीदें की जा रही हैं। मेकर्स का दावा है कि ‘खोसला का घोसला 2’ पहले भाग की तरह ही पारिवारिक उलझनों, मजेदार घटनाओं और दमदार हास्य से भरपूर होगी।
