'मैंने साफ मना कर दिया था… इंटीमेट सीन करने से किया इनकार, निहारिका एनएम ने खोला करियर का सबसे बड़ा राज| Navbharat Live

‘मैंने साफ मना कर दिया था… इंटीमेट सीन करने से किया इनकार, निहारिका एनएम ने खोला करियर का सबसे बड़ा राज

  • Written By:

    यति सिंह

Updated On: Jul 28, 2026 | 10:18 AM IST

विज्ञापन

सार

Niharika NM Movie: डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर निहारिका एनएम ने खुलासा किया है कि इंटीमेसी क्लॉज और बोल्ड सीन को करने में असहज होने की वजह से उन्होंने एक बड़ी फिल्म गंवा दी।

Niharika NM Intimate Scene Revelation

निहारिका एनएम (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

विस्तार

Niharika NM Intimate Scene: इंटरनेट की दुनिया से निकलकर अपनी अलग पहचान बनाने वाली फेमस कंटेंट क्रिएटर निहारिका एनएम एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अपनी कॉमिक टाइमिंग और खास अंदाज से लाखों लोगों का दिल जीतने वाली निहारिका ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री के एक कड़वे सच को शेयर किया है। मनोरंजन इंडस्ट्री में कदम रखने का सपना हर कलाकार का होता है, लेकिन जब सिद्धांतों और प्राथमिकताओं की बात आती है, तो कुछ फैसले बेहद कठिन हो जाते हैं।

निहारिका ने यह साफ कर दिया कि वह अपने व्यक्तिगत मूल्यों से समझौता करके किसी भी प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बनना चाहती हैं। निहारिका ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि उन्हें एक बड़े बजट की बॉलीवुड फिल्म का ऑफर मिला था। इस प्रोजेक्ट को लेकर वह शुरुआत में काफी उत्साहित भी थीं, क्योंकि यह उनके एक्टिंग करियर के लिए एक बड़ा मौका हो सकता था।

समझौता न करने की कीमत पर खोया बड़ा प्रोजेक्ट

निहारिका ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा करते हुए कहा कि जब उन्हें फिल्म का ऑफर मिला तब उनके सामने कॉन्ट्रैक्ट के नियम रखे गए, तो उसमें एक खास इंटीमेसी क्लॉज शामिल था। इस क्लॉज के तहत उन्हें कैमरे के सामने कुछ बेहद बोल्ड और असहज दृश्य फिल्माने थे।

सम्बंधित ख़बरें

निहारिका ने साफ किया कि वह ऐसे सीन को करने में खुद को सहज महसूस नहीं कर रही थीं। उन्होंने अपनी सीमाओं को प्राथमिकता देते हुए उस फिल्म को अलविदा कहना ही बेहतर समझा।

डिजिटल स्पेस से बड़े पर्दे तक का सफर और चुनौतियां

डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ‘भाई तेरा स्टार है’ जैसे डायलॉग्स से लोगों को हंसाने वाली निहारिका ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की वास्तविकताओं पर भी खुलकर बात की। निहारिका ने बताया कि सोशल मीडिया पर स्वतंत्रता से काम करने वाले क्रिएटर्स के लिए मुख्यधारा के सिनेमा में एडजस्ट करना हमेशा आसान नहीं होता।

जब किसी फिल्म में आपकी व्यक्तिगत सीमाओं को चुनौती दी जाती है, तो वहां ना कहना बहुत हिम्मत का काम होता है। निहारिका ने कहा कि उनके लिए आत्मसम्मान और मन की शांति किसी भी बड़े मौके या प्रसिद्धि से कहीं ज्यादा मायने रखती है।

ये भी पढ़ें: Lock Upp 2: ‘मैंने पिता की मौत की प्लानिंग की थी’, राम कपूर का चौंकाने वाला खुलासा, परिवार से टूटे सारे रिश्ते

दक्षिण भारत की फिल्मों से की शानदार शुरुआत

हिंदी सिनेमा के रुखे रवैये के बाद निहारिका ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री की तरफ रुख किया। वहां उनके काम और एक्टिंग की क्षमता को पहचान मिली। साल 2025 में उन्होंने तमिल फिल्म ‘पेरुसु’ से बड़े पर्दे पर कदम रखा। इसके बाद उन्होंने तेलुगु सिनेमा की कॉमेडी फिल्म ‘मित्रा मंडली’ में भी अपनी एक्टिंग का जादू चलाया।

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर निहारिका का मानना है कि वहां उन्हें अपनी शर्तों पर काम करने का मौका मिला। यही वजह थी कि उन्होंने बिना किसी झिझक के अपनी कला को लोगों के सामने पेश किया और दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहीं।

Follow Navbharatlive whatsapp