84 करोड़ रुपये में जॉन अब्राहम ने खरीदा आलीशान घर, जानिए क्यों है इतना महंगा और इसकी खासियत?
John Abraham Purchase Rs 84 Crore Bangla: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम ने 84 करोड़ रुपये का मुंबई के पॉश इलाके ब्रांदा वेस्ट में एक बंगला खरीदा है. जिसको लेकर एक्टर सुर्खियों में आ गए हैं. आइए जानते हैं कि ये प्रोपर्टी इतनी महंगी क्यों है और इसकी क्या खासियत है.
John Abraham Purchase Rs 84 Crore Bangla: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम ने 84 करोड़ रुपये का मुंबई के पॉश इलाके ब्रांदा वेस्ट में एक बंगला खरीदा है. जिसको लेकर एक्टर सुर्खियों में आ गए हैं. आइए जानते हैं कि ये प्रोपर्टी इतनी महंगी क्यों है और इसकी क्या खासियत है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/20/john-abraham-2026-07-20-19-15-39.png)
John Abraham Purchase Rs 84 Crore Bangla: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम (John Abraham) इन दिनों अपनी फिल्मों से अलग अपनी प्रोपर्टी को लेकर सुर्खियों में हैं. जानकारी के अनुसार, एक्टर ने मुंबई के पॉश इलाके में 84 करोड़ रुपये का आलीशान बंगला खरीदा है. जिसके बाद एक्टर चारों ओर चर्चा में आए गए हैं. हालांकि, जॉन हमेशा अपनी लग्जरी लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं. उनके पास कई लक्जरी गाड़ियां और घर भी मौजूद हैं. इसके साथ ही अब उन्होंने इतनी मंहगी प्रोपर्टी खरीद कर साबित कर दिया कि उन्हें लक्जरी लाइफ का कितना शौक है. इस खबर के सामने आने के बाद एक्टर के फैंस काफी एक्साइटेड हैं कि आखिर उन्होंने यह बंगला कहां लिया है और इसकी क्या खासियत है कि ये इतना महंगा है. आइए जानते हैं.
5 करोड़ रुपये स्टांप ड्यूटी के दिए
रियल एस्टेट कंसल्टेंसी फर्म 'लियासेस फोरस' के मुताबिक, जॉन अब्राहम ने मुंबई स्थित इस प्रोपर्टी को 84 करोड़ रुपये में अपने नाम किया है. बताया गया है कि इसके लिए उन्होंने 5 करोड़ रुपये स्टांप ड्यूटी के दिए हैं. जिससे की प्रोपर्टी पूरी तरह उनके नाम हो सके. एक्टर ने मुंबई के पॉश इलाके ब्रांदा वेस्ट में इस प्रोपर्टी को खरीदकर अपनी रियल एस्टेट प्रोपर्टी को और मजबूत बनाया है. जानकारी के मुताबिक, जहां पर एक्टर ने बंगला खरीदा है वहां, बॉलीवुड के कई सितारों के आलीशान और लक्जरी बंगले भी मौजूद हैं. ऐसे में समझा जा सकता है कि उन्होंने यह प्रोपर्टी काफी सोच समझकर खरीदी है.
जानिए क्यों है जॉन अब्राहम बंगला इतना महंगा?
जॉन ने मुंबई में जो बंगला खरीदा है. उसके मंहगे होने की कई वजह हैं क्योंकि एक तो यह प्रोपर्टी मुंबई के सबसे पॉश इलाके ब्रांदा वेस्ट में मौजूद है. यहां पर प्रोपर्टी के दाम बाकी इलाकों से काफी ज्यादा हैं और यहां कई सेलेब्स और वीआईपी लोगों के घर भी मौजूद हैं. यहां पर सुरक्षा के इंतजाम भी काफी कडे़ होते हैं. जिससे यहां पर रहने वाले लोगों को किसी तरह का जोखिम नहीं होता है. इसके अलावा बंगले की खासियत है कि इसका एरिया बहुत ज्यादा है. जानकारी के मुताबिक, इसका लैंड एरिया 1,017.60 वर्ग मीटर यानी लगभग 10,953 वर्ग फुट है. वहीं, बिल्ट-अप यानी रहने वाली जगह 193.12 वर्ग मीटर है. इसके अलावा, इसमें 31.50 वर्ग मीटर का एक आउटहाउस भी बना हुआ है, जो बंगले को खास बनाती है.
जॉन अब्राहम के पास और कहां पर है प्रोपर्टी
84 करोड़ की प्रोपर्टी खरीदने के बाद जॉन अब्राहम रियल एस्टेट प्रोपर्टी रखने के मामले में काफी मजबूत हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जॉन के पास ब्रांदा में समुद्र के ठीक सामने बने डुप्लेक्स पेंटहाउस भी है, जिसमें एक्टर रहते हैं. इसकी कीमत 60 करोड़ रुपये बताई जाती है. इसके अलावा उन्होंने मुंबई में तीन अपार्टमेंट किराए पर भी दे रखे हैं. वहीं, एक्टर के पास अमरेका के लॉस एंजिल्स में भी लग्जरी प्रोपर्टी है और लंदन में भी उनका एक अपना पर्सनल घर मौजूद है. जिसकी कीमत करोड़ों में रुपये में बताई जाती है.
वर्कफ्रंट पर क्या कर रहे हैं जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम के वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछले साल वह एक्शन स्पाई थ्रिलर फिल्म तेहरान में नजर आए थे. इस फिल्म में उनके काम को काफी पसंद किया गया. इसके साथ ही अब एक्टर मुंबई पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया पर बेस्ड फिल्म को लेकर सुर्खियों में है. अभी इस फिल्म का टाइटल अनाउंस नहीं हुआ लेकिन बताया जा रहा है कि फिल्म पर काम किया जा रहा है. ऐसे में यह फिल्म इस साल के अंत में या 2027 में रिलीज हो सकती है. इसके अलावा एक्टर फोर्स 3 को लेकर भी चर्चा में हैं. इसमें वह ACP यशवर्धन सिंह के किरदार से फिर से फैंस का दिल जीतते नजर आएंगे. ये फिल्म साल 2027 में रिलीज हो सकती है.
ये भी पढ़ें: एक साथ 6 भाषाओं में रिलीज होंगे Bigg Boss के शो, सलमान खान से लेकर सौरव गांगुली करेंगे होस्ट, जानिए डेट
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें