महाराष्ट्र समेत 9 राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट: ओडिशा के 10 जिलों में 50kmph की रफ्तार से हवा चलेगी; छत्तीसगढ़ में बिजली गिरी, 4 की मौत
1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

मानसून की विदाई का दौर शुरू हो गया है। दक्षिण भारत के 9 राज्यों में रविवार को बारिश यलो अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का एक सिस्टम बना है।
23 सितंबर की सुबह ओडिशा-आंध्र प्रदेश तट पर पहुंचने से पहले इसके ‘डीप डिप्रेशन’ में बदलने की संभावना है। इसके असर से ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है।
'डीप डिप्रेशन' मौसम का एक ऐसा सिस्टम है जो कम दबाव वाले सिस्टम के मुकाबले ज्यादा तेज होता है। आमतौर पर यह चक्रवाती तूफान बनने से पहले की स्थिति है।
इसी सिस्टम के कारण ओडिशा के बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, कटक, ढेंकनाल, पुरी, खुर्दा और नयागढ़ जिलों में 40 से 50 kmph रफ्तार से हवा चलेगी।
इधर, यूपी में बाढ़ से करीब 12 एकड़ जमीन नदियों के कटाव में बह गई। छत्तीसगढ़ में भी शनिवार को बिजली गिरने की घटनाएं हुईं। इनमें 4 लोगों की मौत हाे गई है।
सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें…

बिहार की राजधानी पटना में शनिवार दोपहर तेज बारिश हुई। राज्य के 15 जिले अब भी बाढ़ की चपेट में हैं।

कर्नाटक के मैसूरु में हल्की बारिश के बाद एक हेरिटेज इमारत के ऊपर इंद्रधनुष दिखाई दिया। यहां आज भी बारिश का यलो अलर्ट है।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को तेज बारिश हुई। राज्य में 2 दिन बाद मानसून की विदाई की संभावना जताई गई है।

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में शनिवार से ही बारिश का दौर जारी है। यहां अगले 3 दिन बहुत ज्यादा बारिश की आशंका जताई गई है।
आज के लिए बारिश का अलर्ट…

अगले 2 दिन के मौसम का हाल
21 सितंबर
- आंध्र प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। यहां तेज तूफानी हवाएं चलने का भी अनुमान है।
- मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, मराठवाड़ा, कोंकण-गोवा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, रायलसीमा, कर्नाटक और केरलम में बारिश का यलो अलर्ट है।
22 सितंबर
- ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इन राज्यों में 40-50kmph की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।
- बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, मराठवाड़ा, कोंकण-गोवा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, रायलसीमा, कर्नाटक, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का यलो अलर्ट है।
- बिहार में भी आंधी-तूफान के साथ कुल जिलों में बारिश की संभावना है।
देश के प्रमुख शहरों का तापमान…

.