जयपुर जिले में 9 और 11 सितंबर को वोटिंग: 21 सितंबर को चुने जाएंगे मेयर-अध्यक्ष ; पढ़िए, आपके शहर में चुनाव का पूरा कार्यक्रम - Jaipur News

राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव ने निकाय चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया है। जयपुर जिले में पहले चरण में 9 सितंबर को 2 नगर परिषद और 16 नगर पालिकाओं के लिए वोटिंग होगी। 11 सितंबर को जयपुर नगर निगम के 150 वार्ड के पार्षद के लिए मतदान होगा। सभी का चुनाव परिणाम

.

वहीं मेयर का चुनाव 21 सितंबर को होगा। उप महापौर का चुनाव 22 सितंबर को होगा। पार्षद जनता के वोट से चुने जाएंगे, जबकि मेयर–डिप्टी मेयर के लिए पार्षदों के बीच वोटिंग होगी। मेयर और डिप्टी मेयर का रिजल्ट वोटिंग के दिन ही घोषित हो जाएगा।

राजस्थान में सबसे ज्यादा 24 लाख वोटर जयपुर शहर के अगले मेयर के लिए वोट देंगे। पार्षदों के लिए मतदान का समय सुबह 7 से शाम 6 बजे तक रहेगा। वहीं मेयर और डिप्टी मेयर के लिए वोटिंग समय सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक रहेगा।

दो चरण में कब-कहां वोटिंग

तारीखनिकाय
9 सितंबरनगर परिषद: चौमूं नगर और शाहपुरा
नगर पालिका: सांभर, चाकसू, फुलेरा, जोबनेर, बगरू, किशनगढ़-रेनवाल, बस्सी, नरैना, मनोहरपुर, वाटिका, फागी, जमवारामगढ़, दूदू, कानोता, कालाडेरा और खेजरोली
11 सितंबरजयपुर नगर निगम

आचार संहिता लागू जयपुर की 19 निकायों की चुनाव तारीखों का ऐलान हो गया है। इसके साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है। बता दें कि जयपुर नगर निगम के कुल 150 वार्ड में से ओबीसी के लिए 30, एससी के लिए 20, एसटी के लिए 6 और अनारक्षित ओपन 63 और अनारक्षित महिला के लिए 31 वार्ड रिजर्व किए गए हैं। कुल 150 वार्ड में 50 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं।

मेयर पद सामान्य ओपन होने से अब भाजपा और कांग्रेस में दावेदारों की दौड़ तेज होगी। 150 वार्डों में 50 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जबकि ओबीसी के 30, एससी के 20 और एसटी के 6 वार्ड आरक्षित किए गए हैं। जयपुर का राजनीतिक इतिहास भी बताता है कि मेयर की कुर्सी कई नेताओं के लिए विधानसभा तक पहुंचने का रास्ता बनी है। ऐसे में इस बार मेयर की दौड़ सिर्फ नगर निगम तक सीमित नहीं, बल्कि नेताओं के राजनीतिक भविष्य से भी जुड़ी नजर आ रही है।

जयपुर के 150 वार्डों की लिस्ट…

वार्ड नंबरकैटेगरी
1अनारक्षित ओपन
2ओबीसी ओपन
3अनारक्षित ओपन
4अनारक्षित महिला
5अनारक्षित ओपन
6अनारक्षित महिला
7अनारक्षित महिला
8अनारक्षित महिला
9अनारक्षित महिला
10ओबीसी महिला
11अनारक्षित ओपन
12ओबीसी ओपन
13अनारक्षित ओपन
14अनारक्षित ओपन
15अनारक्षित ओपन
16अनारक्षित ओपन
17अनारक्षित ओपन
18ओबीसी ओपन
19अनारक्षित ओपन
20अनारक्षित महिला
21अनारक्षित ओपन
22अनारक्षित ओपन
23ओबीसी ओपन
24अनारक्षित ओपन
25अनारक्षित महिला
26ओबीसी महिला
27ओबीसी ओपन
28अनारक्षित ओपन
29अनारक्षित ओपन
30अनारक्षित ओपन
31अनारक्षित ओपन
32अनारक्षित महिला
33ओबीसी महिला
34अनारक्षित ओपन
35अनारक्षित ओपन
36अनारक्षित ओपन
37एससी ओपन
38ओबीसी ओपन
39ओबीसी ओपन
40अनारक्षित ओपन
41ओबीसी ओपन
42ओबीसी ओपन
43अनारक्षित ओपन
44अनारक्षित ओपन
45एससी ओपन
46अनारक्षित महिला
47अनारक्षित ओपन
48ओबीसी ओपन
49अनारक्षित ओपन
50एससी ओपन
51ओबीसी ओपन
52ओबीसी ओपन
53ओबीसी ओपन
54अनारक्षित ओपन
55एससी ओपन
56अनारक्षित महिला
57अनारक्षित ओपन
58एससी महिला
59एससी महिला
60एसटी ओपन
61एसटी ओपन
62अनारक्षित ओपन
63एससी ओपन
64एसटी ओपन
65एससी ओपन
66एससी ओपन
67अनारक्षित ओपन
68एसटी महिला
69एससी महिला
70अनारक्षित महिला
71अनारक्षित ओपन
72एससी महिला
73अनारक्षित महिला
74अनारक्षित ओपन
75ओबीसी महिला
76अनारक्षित ओपन
77अनारक्षित ओपन
78अनारक्षित ओपन
79एससी ओपन
80ओबीसी महिला
81अनारक्षित ओपन
82ओबीसी ओपन
83ओबीसी ओपन
84एससी ओपन
85एससी ओपन
86एससी महिला
87अनारक्षित महिला
88अनारक्षित महिला
89अनारक्षित ओपन
90ओबीसी महिला
91ओबीसी ओपन
92अनारक्षित महिला
93अनारक्षित ओपन
94ओबीसी महिला
95अनारक्षित ओपन
96अनारक्षित ओपन
97अनारक्षित ओपन
98अनारक्षित ओपन
99अनारक्षित ओपन
100अनारक्षित महिला
101अनारक्षित ओपन
102ओबीसी महिला
103अनारक्षित ओपन
104अनारक्षित ओपन
105अनारक्षित ओपन
106अनारक्षित ओपन
107अनारक्षित महिला
108अनारक्षित महिला
109अनारक्षित ओपन
110अनारक्षित महिला
111अनारक्षित ओपन
112अनारक्षित ओपन
113ओबीसी ओपन
114अनारक्षित ओपन
115एससी ओपन
116अनारक्षित महिला
117अनारक्षित महिला
118अनारक्षित ओपन
119अनारक्षित ओपन
120अनारक्षित ओपन
121अनारक्षित ओपन
122ओबीसी ओपन
123अनारक्षित महिला
124एससी महिला
125अनारक्षित महिला
126अनारक्षित महिला
127अनारक्षित ओपन
128अनारक्षित ओपन
129एससी ओपन
130अनारक्षित ओपन
131एसटी ओपन
132एससी ओपन
133अनारक्षित महिला
134एसटी ओपन
135अनारक्षित ओपन
136अनारक्षित महिला
137अनारक्षित ओपन
138अनारक्षित महिला
139अनारक्षित महिला
140अनारक्षित ओपन
141अनारक्षित ओपन
142एससी महिला
143ओबीसी महिला
144ओबीसी ओपन
145अनारक्षित महिला
146ओबीसी महिला
147ओबीसी ओपन
148अनारक्षित महिला
149अनारक्षित महिला
150एसटी महिला

अब जानिए- जयपुर नगर निगम में ये रहेगी स्थिति

कुल वार्ड150
एससी कुल20
एससी ओपन13
एससी महिला7
एसटी कुल6
एसटी ओपन4
एसटी महिला2
ओबीसी कुल30
ओबीसी ओपन20
ओबीसी महिला10
अनारक्षित कुल94
अनारक्षित ओपन63
अनारक्षित महिला31

1994 में शुरू हुआ सिलसिला, बीजेपी के कई चेहरे बने मेयर:

  • जयपुर नगर निगम में बीजेपी के मेयरों की बात करें तो 1994 में मोहनलाल गुप्ता पहले मेयर बने। उनका कार्यकाल 1999 तक रहा। इसके बाद 1999 में निर्मला वर्मा को मेयर बनाया गया। कार्यकाल के दौरान उनका निधन हो गया, जिसके बाद शील धाभाई ने मेयर की जिम्मेदारी संभाली।
  • 2004 में अशोक परनामी जयपुर के मेयर बने। बाद में उनके विधायक निर्वाचित होने के बाद तत्कालीन डिप्टी मेयर पंकज जोशी को मेयर बनाया गया। इसके बाद 2014 से 2019 के दौर में बीजेपी के निर्मल नाहटा, अशोक लाहोटी और विष्णु लाटा मेयर रहे।
  • 2014 के चुनाव के बाद निर्मल नाहटा जयपुर के सातवें मेयर बने थे। दिसंबर 2016 में अंदरूनी राजनीतिक घटनाक्रम के बीच उन्हें पद से हटाकर अशोक लाहोटी को मेयर बनाया गया। 2018 में सांगानेर से विधायक चुने जाने के बाद लाहोटी ने मेयर पद से इस्तीफा दिया।
  • इसके बाद बीजेपी से बागी होकर चुनाव लड़ने वाले विष्णु लाटा कांग्रेस के समर्थन से मेयर बने और बीजेपी के मनोज भारद्वाज को चुनाव में हराया।

कांग्रेस को प्रत्यक्ष चुनाव में मिली थी एक बार सफलता:

  • जयपुर में कांग्रेस भी मेयर पद तक पहुंची है। प्रत्यक्ष महापौर चुनाव में कांग्रेस की ज्योति खंडेलवाल ने बीजेपी की सुमन शर्मा को हराकर मेयर पद हासिल किया था। हालांकि उस समय नगर निगम बोर्ड में बीजेपी का दबदबा बना रहा। बाद में पिछले निकाय चुनाव में तत्कालीन कांग्रेस सरकार के दौरान जयपुर नगर निगम को हेरिटेज और ग्रेटर में बांट दिया गया।
  • इसके बाद जयपुर हेरिटेज में कांग्रेस की मुनेश गुर्जर मेयर बनीं, जबकि जयपुर ग्रेटर में बीजेपी की सौम्या गुर्जर ने मेयर पद संभाला। हालांकि मुनेश गुर्जर के निलंबन के बाद कार्यवाहक मेयर के तौर पर कुसुम यादव की ताजपोशी की गई थी। इसके साथ जयपुर के पार्षद रहे सुरेंद्र पारीक, अर्चना शर्मा, विक्रम सिंह राठौड़ और मानसिंह राठौड़ को राजनीतिक दलों ने विधायक पद का उम्मीदवार भी बनाए। जिनमें सुरेंद्र पारीक और मानसिंह राठौड़ विधायक बनकर विधानसभा भी पहुंचे।

अब जयपुर नगर निगम का मेयर पद सामान्य ओपन निकाय प्रमुखों के आरक्षण की लॉटरी के बाद जयपुर नगर निगम के मेयर पद की तस्वीर भी साफ हो गई है। जयपुर नगर निगम का मेयर पद सामान्य ओपन कैटेगरी के लिए रखा गया है।

इससे अब सामान्य वर्ग के दावेदारों के साथ-साथ राजनीतिक दलों के भीतर मेयर पद को लेकर नए समीकरण बनने शुरू हो गए हैं। जयपुर की राजनीति में प्रभाव रखने वाले नेताओं की नजरें भी इस पद पर हैं।

अब मेयर पद के दावेदारों की नजर चुनाव पर

जयपुर नगर निगम के मेयर पद के सामान्य ओपन होने के बाद अब राजनीतिक दलों के भीतर संभावित दावेदारों को लेकर चर्चा तेज होगी। वार्डों का आरक्षण और चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ने के साथ तस्वीर और साफ होगी।

जयपुर का इतिहास बताता है कि यहां का मेयर पद कई नेताओं के राजनीतिक करियर को नई ऊंचाई दे चुका है। ऐसे में इस बार भी सवाल सिर्फ इतना नहीं है कि जयपुर का अगला मेयर कौन बनेगा।