यूपीएससी बोर्ड की बैठक: 9 साल बाद दिल्ली की बजाय जयपुर में हुई बैठक, आईएएस में पदोन्नति के 15 नाम लिफाफे में बंद - Jaipur News

  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jaipur
  • After 9 Years, The UPSC Board Meeting Was Held In Jaipur Instead Of Delhi, And 15 Names For IAS Promotion Were Sealed In An Envelope.

जयपुर1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • आईएएस के 18 रिक्त पदों के लिए 54 नाम स्क्रूटनी से दिल्ली भेजे

राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की एक पहल कामयाब हुई। 2017 के 9 साल बाद यूपीएससी बोर्ड की बैठक राजस्थान में करने का टास्क पूरा हुआ। बुधवार को स्टेट सेवा से आईएएस में प्रमोशन को लेकर यूपीएससी बोर्ड की बैठक दिल्ली की बजाय जयपुर में हुई। इसमें राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) से आईएएस में पदोन्नति के लिए 15 नाम लिफाफे में बंद कर दिल्ली भेजने का फैसला किया।

सचिवालय में हुई इस बैठक में राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के 18 अधिकारियों के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में पदोन्नति से जुड़े प्रस्तावों पर विचार किया गया। इस बैठक पर ब्यूरोक्रेसी और खासकर राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की निगाहें दिनभर टिकी रहीं। गौरतलब है कि 2025 की स्टेट सिविल सेवा से आईएएस में प्रमोशन के जरिए चयन के लिए 18 सीटें खाली हैं।

रिक्त पदों के 3 गुना नाम के लिफाफे दिल्ली भेजे आईएएस में प्रमोशन के लिए रिक्त पद 18 होने के कारण स्टेट सेवा से आईएएस में पदोन्नति के कुल 54 लिफाफे बंद रखते हुए दिल्ली भेजे गए। इन 54 में से अब फाइनल 18 का चयन किया जाएगा। इन 54 में ही राजस्थान सेवा के 15 नाम भी शामिल हैं।

1998 और 1999 बैच के इन 18 अफसरों में 15 बनेंगे आईएएस

यूपीएससी बोर्ड बैठक में 18 रिक्त पदों पर पदोन्नति के जरिए आईएएस में चयन के प्रस्ताव पर विचार किया। इनमें 1998 बैच के 15 आरएएस और 1999 बैच के 3 आरएएस अफसर शामिल हैं। 1998 बैच में मेघना चौधरी, ओमप्रकाश जैन, राजेश सिंह, मुकेश कुमार शर्मा, महेंद्र शर्मा, अंजू राजपाल, विवेक कुमार, मदनलाल नेहरा, दिनेश कुमार जांगिड़, पूनम प्रसाद सागर, उम्मेद सिंह और महावीर खराड़ी के नाम हैं। इसी तरह 1999 बैच में डॉक्टर भागचंद बधाल, असलम शेर खान और नरेंद्र कुमार बंसल के नामों पर बोर्ड ने 15 के चयन की अनुशंसा की।

तीन पुराने लिफाफे खुले ही नहीं : बैठक में आईएएस में पदोन्नति से जुड़े 3 पुराने मामलों को रखा जाना था। लेकिन लिफाफे नहीं खोले गए। इसमें अरुण प्रकाश शर्मा, रामस्वरूप और गोपाल राम बिरदा के लिफाफों पर विचार किया जाना था।

2017 में 16 पदों पर पदोन्नति की हुई थी अनुशंसा: यूपीएससी की बोर्ड बैठक इससे पहले 22 जून, 2017 को जयपुर में हुई थी। उस समय जयपुर में हुई बोर्ड बैठक में स्टेट सेवा से आईएएस में पदोन्नति को लेकर 16 रिक्त पदों के लिए अनुशंसा की गई थी।

.