9 अगस्त का इतिहास: जब भारत के साथ खड़ा हुआ सोवियत संघ, 1971 को हुई ऐतिहासिक संधि| Navbharat Live
Updated On: Aug 09, 2026 | 09:03 AM IST
विज्ञापन
सार
India Russia Treaty: 9 अगस्त 1971 को भारत और सोवियत संघ ने शांति, मैत्री और सहयोग संधि पर हस्ताक्षर किए थे। इस ऐतिहासिक समझौते ने दोनों देशों के संबंधों को नई दिशा दी।

भारत रूस संबंध (सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)
विस्तार
India Russia Friendship Treaty: भारत-रूस के संबंधों के इतिहास में नौ अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसने दोनों देशों के रिश्तों के स्वरूप को दशकों तक निर्धारित किया और तत्कालीन विश्व के समीकरण में आमूल परिवर्तन कर दक्षिण एशिया के देशों की विदेश नीति को प्रभावित किया।
वर्ष 1971 में यह वह समय था, जब भारत के खिलाफ अमेरिका, पाकिस्तान और चीन का गठबंधन मजबूत होता जा रहा था और तीन दिशाओं से घिरे भारत की सुरक्षा को गंभीर ख़तरा महसूस होने लगा था।
ऐसे में तत्कालीन सोवियत विदेश मंत्री अंद्रेई ग्रोमिको भारत आए और 1971 को नौ अगस्त के ही दिन उन्होंने भारत के उस समय के विदेश मंत्री सरदार स्वर्ण सिंह के साथ सोवियत-भारत शांति, मैत्री और सहयोग संधि पर हस्ताक्षर किये। यह संधि दोनो देशों के दोस्ताना संबंधों में एक मील का पत्थर बनी।
सम्बंधित ख़बरें
देश-दुनिया के इतिहास में नौ अगस्त की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1173 : इटली में विश्वप्रसिद्ध पीसा की झुकी हुई मीनार का निर्माण शुरू।
1683 : एक घोषणापत्र के द्वारा ब्रिटिश राजशाही ने ईस्ट इंडिया कंपनी को एशिया में शांति अथवा युद्व की घोषणा का अधिकार दिया।
1831 : अमेरिका में पहली बार स्टीम इंजन ट्रेन चली।
1892 : थॉमस अल्वा एडिसन ने टू-वे टेलिग्राफ का पेटेंट कराया।
1925 : क्रांतिकारियों ने काकोरी में एक ट्रेन लूट ली। क्रांतिकारियों का मकसद ट्रेन से सरकारी खजाना लूटकर उन पैसों से हथियार खरीदना था।
1942 : महात्मा गांधी को ब्रिटिश सरकार ने गिरफ्तार किया।
1945 : अमेरिका ने जापान के नागासाकी शहर पर परमाणु बम गिराया।
1971 : भारत-रूस मैत्री संधि पर हस्ताक्षर।
यह भी पढ़ें:-नागपुर में वन विभाग और DRI का बड़ा एक्शन: 10 किलो से अधिक पैंगोलिन स्केल्स के साथ तस्कर गिरफ्तार!
1999 : रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने प्रधानमंत्री सर्जेई स्तेपशिन को बर्खास्त कर खुफिया सेवा के प्रमुख ब्लादिमीर पुतिन को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
2005 : नासा का मानवयुक्त अंतरिक्ष यान डिस्कवरी 14 दिन की अपनी साहसिक और जोखिम भरी यात्रा के बाद कैलिफ़ोर्निया स्थित एयरबेस पर सकुशल उतरा।
2023: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सलाह पर राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने संसद के निचले सदन ‘नेशनल असेंबली’ को भंग किया।
2024: नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख के तौर पर शपथ ली।
2025: आईएसएस में पांच महीने बिताने के बाद चार अंतरिक्ष यात्री धरती पर लौटे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
