ग्रेटर नोएडा : स्लीपर बस में आग लगने से 9 यात्री जिंदा जले, ड्राइवर-कंडक्टर अरेस्ट

Lagatar Desk :  ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे के पास एक स्लीपर बस में आग लगने से 9 यात्रियों की मौत हो गई. जबकि कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए. हादसे के बाद पुलिस ने बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है.

थाने में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, यात्रा के दौरान बस में जलने की गंध आ रही थी. यात्रियों ने ड्राइवर और कंडक्टर पर बस में धूम्रपान करने का आरोप लगाया है. यात्रियों का कहना है कि जब उन्होंने बस के अंदर धूम्रपान करने पर आपत्ति जताई, तो ड्राइवर और कंडक्टर हंसते रहे और यात्रियों को चुप रहने की धमकी दी.

ग्रेटर नोएडा में स्लीपर बस में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई। FIR के मुताबिक, यात्रियों को बस के अंदर जलने की गंध आ रही थी, जबकि ड्राइवर और क्लीनर कथित तौर पर धूम्रपान करते रहे। पुलिस ने ड्राइवर और क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया है आशंका है कि आग यमुना एक्सप्रेसवे पर बस के इंजन से…

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 24, 2026

शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि आग बस के इंजन में लगी. इसके बाद आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे हादसा हो गया. हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की वजह और अन्य परिस्थितियों की जांच कर रही है.

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार के अनुसार, बस कश्मीरी गेट से महोबा जा रही थी. जेवर के पास आग लगने की सूचना मिलते ही चार फायर टेंडर और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. करीब 20-25 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. जबकि दम घुटने और आग की चपेट में आने से 9 लोगों की मौत हो गई.

पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बस में आग लगने की घटना में हुई मौतों पर दुख जताया है. साथ ही मृतकों के परिवारों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. 

#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बस में आग लगने की घटना में हुई मौतों पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने PMNRF से मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

PMO ट्वीट, "उत्तर प्रदेश के ग्रेटर… pic.twitter.com/H251nrpWka

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 24, 2026

पीएमओ के एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा कि उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बस में आग लगने की घटना में लोगों की मौत की खबर सुनकर दुख हुआ. जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना. घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं.

बस में आग लगने की घटना बेहद दुखद : शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा कि ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में आग लगने की घटना बेहद दुखद है. मैं उन परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने इस हादसे में अपनों को खो दिया है. उन्होंने घायलों के जल्द ठीक होने की भी कामना की.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, "ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में आग लगने की घटना बेहद दुखद है। मैं उन परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने इस हादसे में अपनों को खो दिया है। मैं घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।" pic.twitter.com/BRcDNrvF6B

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 24, 2026

इसे भी पढ़ें

समस्तीपुर कांड में 4 आरोपी गिरफ्तार, प्रियंका चतुर्वेदी से लेकर तेजस्वी ने सरकार को घेरा
मुकेश सहनी ने कानून-व्यवस्था व शराबबंदी पर सरकार को घेरा, ज्ञानेश कुमार पर की तीखी टिप्पणी

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें