रेवाड़ी में त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा: जोधपुर-गोरखपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, 9-9 फेरे; 1 अक्टूबर से संचालन - Rewari News
रेवाड़ी4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

रेलवे स्टेशन रेवाड़ी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने जोधपुर-गोरखपुर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन रेवाड़ी होकर चलेगी और दोनों दिशाओं में 9-9 फेरे लगाएगी। इससे राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बीच सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
ट्रेन संख्या 04829 जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल 1 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को जोधपुर से चलेगी। वहीं ट्रेन संख्या 04830 गोरखपुर-जोधपुर स्पेशल 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी। जोधपुर से ट्रेन शाम 4:15 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 8:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
रास्ते में यह रेवाड़ी स्टेशन पर तड़के 2:30 से 2:40 बजे तक रुकेगी। वापसी में गोरखपुर से ट्रेन रात 11:25 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5:30 बजे जोधपुर पहुंचेगी। रेवाड़ी में वापसी के दौरान ट्रेन शाम 4:50 से 5 बजे तक रुकेगी।

सभी स्टेशनों की समय सारिणी।
20 डिब्बों की होगी स्पेशल ट्रेन
स्पेशल ट्रेन में 2 सेकंड एसी, 4 थर्ड एसी, 8 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बे सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।

सभी स्टेशनों की समय सारिणी।
इन स्टेशनों पर भी रुकेगी ट्रेन
ट्रेन मार्ग में मेडता रोड, डेगाना, छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, लोहारू, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा और बस्ती स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
.
खबरें और भी हैं...
हरियाणा के 21 जिलों से लौटा दक्षिण-पश्चिम मानसून: दिन में गर्मी और रात में ठंडक बढ़ी, तापमान में गिरावट; 28 से बारिश की संभावना

- कॉपी लिंक
शेयर
रेवाड़ी सचिवालय की 2 बंद लिफ्टें चालू, बुजुर्गों-दिव्यांगों को राहत: लोक अदालत में मामला पहुंचने पर कार्रवाई; सालों से बंद पड़ी थी

- कॉपी लिंक
शेयर
पंजाब में ED रेड के खिलाफ AAP का प्रदर्शन: टीम की गाड़ियों के शीशे तोड़े, बिल्डिंग पर पत्थर मारे, पुलिस से धक्कामुक्की, CRPF ने रोके
0:47- कॉपी लिंक
शेयर
डबवाली में मिसिंग डॉग जेरी का नहीं लगा सुराग: ₹25 हजार इनाम, पुलिस ने दोनों पक्ष बुलाए; स्कूटी सवार बोला- थैले में सब्जी थी
- कॉपी लिंक
शेयर