90 के दशक में 15 अगस्त पर इन फिल्मों का रहता था क्रेज, घर बैठकर टीवी पर देखते थे लोग

90s Patriotic Movies on Independence Day:90 के दशक में स्वतंत्रता दिवस पर टीवी पर ये फिल्म हमेशा ही देखने को मिलती थी. चलिए जानते हैं उनके नाम.

90s Patriotic Movies on Independence Day:90 के दशक में स्वतंत्रता दिवस पर टीवी पर ये फिल्म हमेशा ही देखने को मिलती थी. चलिए जानते हैं उनके नाम.

author-image

New Update

Independence Day

Independence Day

90s Patriotic Movies on Independence Day: 90 के दशक में 15 अगस्त पर सिर्फ तिरंगा नहीं फहराया जाता था और न ही सिर्फ परेड देखी जाती थी, बल्कि इस दिन लोग परिवार के साथ देशभक्ति फिल्में भी देखते थे. . कई बार तो ऐसा भी होता था कि मोहल्ले के लोग पंद्रह अगस्त का दिन एक ही साथ सेलिब्रेट करते थे. उस दौर में फोन नहीं होते थे तो लोग दूरदर्शन पर ही फिल्में देखा करते थे. तो चलिए जानते हैं, उन फिल्मों के बारे में जो 90 के दशक में 15 अगस्त पर टीवी पर आती थी.

क्रांति (Kranti)

1981 में आई मनोज कुमार और दिलीप कुमार की फिल्म क्रांति देश की आजादी पर बेस्ड एक काल्पनिक कहानी है. इस फिल्म में दिखाया गया है कि अंग्रेज किस चालाकी के साथ एक रियासत को हथिया लेते हैं. फिर रियासत के लोग कैसे एकजुट होकर अंग्रेजों के शासन को उखाड़ फेंकते हैं.  फिल्म में मनोज कुमार, दिलीप कुमार के अलावा हेमा मालिनी, शत्रुघ्न सिन्हा, निरूपा रॉय, शशि कपूर, टॉम ऑल्टर जैसे नजर आए थे.

शहीद (Shaheed)

मनोज कुमार, प्रेम चोपड़ा और प्राण जैसे कलाकारों से सजी फिल्म 'शहीद' साल 1965 में रिलीज हुई थी. ये फिल्म भारत के महान क्रांतिकारी भगत सिंह के जीवन और उनके बलिदान पर आधारित है. इस फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे. फिल्म के देशभक्ति गीत आज भी लोगों के जुबां पर रहते हैं.  90 के दशक में 15 अगस्त पर लोग इस फिल्म को टीवी पर देखा करते थे.

ये भी पढ़ें- Explainer: कौन है Jean Grey? मार्वल की सबसे ताकतवर म्यूटेंट, जिसने Spider-Man की बढ़ाई मुश्किलें, जानिए पूरी कहानी

हकीकत (Haqeeqat)

साल 1964 में रिलीज हुए धर्मेंद्र की फिल्म हकीकत साल 1962 के भारत चीन युद्ध पर बेस्ड है.  फिल्म में भारतीय सैनिकों के साहस, संघर्ष और देश के लिए दिए गए बलिदान को बेहद भावुक अंदाज में दिखाया गया था. धर्मेंद्र ने इसमें एक सैनिक का किरदार निभाया था, जबकि बलराज साहनी, विजय आनंद और प्रिया राजवंश जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे. फिल्म का गाना 'कर चले हम फिदा जान-ओ-तन साथियों' आज भी देशभक्ति के सबसे फेमस गानों में शामिल है.

उपकार (Upkaar)

मनोज कुमार की फिल्म 'उपकार' भारतीय सिनेमा की उन यादगार देशभक्ति फिल्मों में शामिल है, जिसने दर्शकों के दिलों में देशप्रेम की भावना को और मजबूत किया. साल 1967 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन और निर्माण मनोज कुमार ने किया था.  फिल्म में उन्होंने एक किसान और देशभक्त भारतीय का रोल प्ले किया था. फिल्म का सबसे फेमस गामा 'मेरे देश की धरती सोना उगले, उगले हीरे मोती' आज भी स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर खूब सुना जाता है.

पूरब और पश्चिम (Purab Aur Pachhim)

साल 1970 में रिलीज हुई मनोज कुमार की फिल्म 'पूरब और पश्चिम' की कहानी एक ऐसे भारतीय युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो विदेश जाकर भी अपनी संस्कृति और देश के मूल्यों को नहीं भूलता. फिल्म में भारत की सभ्यता, संस्कार और पश्चिमी संस्कृति के बीच अंतर को दिखाया गया था. मनोज कुमार ने फिल्म में भारत नाम के किरदार को निभाया था, जो अपनी मातृभूमि के प्रति गर्व और सम्मान की भावना रखता है. फिल्म के गाने और डायलॉग दर्शकों के बीच काफी फेमस हुए थे.

तिरंगा (Tiranga)

 साल 1993 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन मेहुल कुमार ने किया था. फिल्म में राज कुमार ने ब्रिगेडियर सूर्यदेव सिंह का किरदार निभाया था, जबकि नाना पाटेकर इंस्पेक्टर शिवाजी राव वाघले की भूमिका में नजर आए थे. कहानी देश के दुश्मनों और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई पर आधारित थी, जिसमें भारतीय सुरक्षा बलों के साहस और देश के प्रति समर्पण को दिखाया गया था।.राज कुमार के दमदार डायलॉग और नाना पाटेकर के आक्रामक अंदाज ने फिल्म को खास पहचान दिलाई थी. 

ये भी पढे़ं- Toxic के ट्रेलर की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, सुपरस्टार यश ने पोस्टर शेयर कर बताई डेट