90% यूजर्स को आज तक नहीं पता Siri के ये 5 काम! दूसरा वाला तो है बहुत मजेदार
Siri: अगर आपकी इलेक्ट्रिक कार iPhone और Apple के सिस्टम के साथ कनेक्ट है तो Siri उसकी बैटरी से जुड़ी जानकारी भी आपको बता सकती है.
Written By : हिमांशु तिवारी | Updated at : 20 Jul 2026 02:48 PM (IST)
Apple iPhone में यूजर्स को कई सारे एडवांस फीचर्स भी देखने को मिलते हैं. लोग इसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स के लिए भी काफी पसंद करते हैं. इसके अलावा आईफोन के साथ यूजर्स को एआई असिस्टेंट के रूप में Siri मिलती है जो आपके काम को काफी आसान बना देती है. लेकिन कई यूजर्स को आज तक Siri के ये 5 काम नहीं जानते हैं. इसीलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं सिरी के ऐसे काम जिनका आप भी काफी इस्तेमाल कर सकते हैं.
1/5

इसके अलावा अगर आपकी इलेक्ट्रिक कार iPhone और Apple के सिस्टम के साथ कनेक्ट है तो Siri उसकी बैटरी से जुड़ी जानकारी भी आपको बता सकती है. जैसे मेरी कार की बैटरी कितनी बची है? या क्या कार चार्ज हो रही है?. इससे बिना अलग ऐप खोले भी जरूरी जानकारी मिल जाती है.
2/5

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपके iPhone में हजारों फोटो सेव हैं और किसी खास फोटो को सर्च करना काफी मुश्किल हो जाता है तो ऐसे में Siri आपके बड़े काम आ सकती है. आप Siri से कह सकते हैं, "मेरी बीच वाली फोटो दिखाओ", "पिछले साल की दिवाली की तस्वीरें दिखाओ" या "डॉग की फोटो खोलो". Siri फोटो लाइब्रेरी को अच्छे से चेक करके कुछ ही सेकंड में फोटो सर्च करके दिखा देगी.
3/5

इसके अलावा Maps इस्तेमाल करते समय अगर आपको किसी रेस्टोरेंट, पार्क, मॉल या किसी दूसरी जगह के बारे में ज्यादा जानकारी चाहिए तो Siri मदद कर सकती है. आप उस लोकेशन के खुलने का समय, रेटिंग, सर्विसेज या दूसरी जरूरी जानकारी पूछ सकते हैं. इससे नई जगहों के बारे में जानकारी लेना काफी आसान हो जाता है.
4/5

Apple Intelligence के साथ Siri अब पुराने ईमेल और मैसेज में भी जरूरी जानकारी खोज सकती है. अगर आपको याद नहीं कि किसी ने पता, फोन नंबर या कोई जरूरी जानकारी कब भेजी थी तो Siri उससे जुड़ी ईमेल या मैसेज खोजकर दिखा सकती है. इससे समय की काफी बचत होती है और जरूरी जानकारी सर्च आसान हो जाता है.
5/5

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नई Siri सिर्फ सवालों के जवाब ही नहीं देती बल्कि कई ऐप्स में आपके लिए काम भी कर सकती है. सिरी आपके लिए नोट्स बना सकती है, रिमाइंडर जोड़ सकती है, कैलेंडर में इवेंट सेव कर सकती है या सपोर्टेड ऐप्स में कुछ स्पेशल कमांड भी पूरा कर सकती है.
Published at : 20 Jul 2026 02:48 PM (IST)