बी.टेक कंप्यूटर साइंस के छात्र को मिला 96 लाख का पैकेज, क्या रही औसत सैलरी

Sep 10, 2026 05:07 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

MNNIT इलाहाबाद प्लेसमेंट 2026 में बड़ा फेरबदल हुआ है। सिविल इंजीनियरिंग ने 95% प्लेसमेंट दर के साथ कंप्यूटर साइंस को 91% को पछाड़ दिया, हालांकि CSE में 96 लाख रुपये का सबसे बड़ा पैकेज मिला। 

Campus Placement

MNNIT इलाहाबाद प्लेसमेंट 2026

MNNIT Allahabad Placement 2026: इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अक्सर यह माना जाता है कि कंप्यूटर साइंस (CSE) ही सबसे बेहतरीन प्लेसमेंट देने वाली ब्रांच है। लेकिन मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNNIT) के 2026 के प्लेसमेंट आंकड़ों ने इस पुरानी सोच को बदल दिया है। इस साल के प्लेसमेंट रिकॉर्ड में एक बेहद दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला है, जहां प्लेसमेंट प्रतिशत के मामले में सिविल इंजीनियरिंग ब्रांच ने कंप्यूटर साइंस (CSE) को पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही संस्थान का हाईएस्ट सैलरी पैकेज 96 लाख रहा है।

88.1% रहा ओवरऑल प्लेसमेंट रिकॉर्ड

MNNIT इलाहाबाद (प्रयागराज) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 2026 के BTech प्लेसमेंट सीजन में कुल 924 योग्य छात्रों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 814 छात्रों को शानदार नौकरियां मिलीं और कुल 1,094 जॉब ऑफर प्राप्त हुए। इस प्रकार संस्थान का कुल ओवरऑल प्लेसमेंट 88.1 प्रतिशत दर्ज किया गया।

सिविल बनाम कंप्यूटर साइंस

जब दोनों प्रमुख ब्रांचों के आंकड़ों की तुलना की गई, तो प्लेसमेंट प्रतिशत में बड़ा उलटफेर देखने को मिला:

सिविल इंजीनियरिंग: इस ब्रांच के 60 योग्य छात्रों में से 57 छात्रों को प्लेसमेंट मिला। इस प्रकार सिविल ब्रांच का प्लेसमेंट प्रतिशत 95% रहा।

कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE): इस ब्रांच में कुल 355 योग्य छात्र थे, जिनमें से 323 छात्रों को नौकरी मिली। CSE का प्लेसमेंट प्रतिशत 91% रहा।

इन आंकड़ों से साफ है कि सफलता दर के मामले में सिविल इंजीनियरिंग ने CSE से 4% अधिक बढ़त हासिल करते हुए बाजी मार ली है।

पिछले साल की तुलना में बड़ा सुधार

अगर हम पिछले साल 2025 के आंकड़ों पर नजर डालें, तो स्थिति बिल्कुल अलग थी। साल 2025 में कंप्यूटर साइंस ने 96.75% प्लेसमेंट दर्ज किया था, जबकि सिविल इंजीनियरिंग का प्लेसमेंट प्रतिशत केवल 57.5% ही रह गया था। ऐसे में इस साल सिविल ब्रांच ने जबरदस्त वापसी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है।

96 लाख रुपये से अधिक का सबसे बड़ा पैकेज

हालांकि प्लेसमेंट प्रतिशत में सिविल ब्रांच आगे रही, लेकिन हाईएस्ट सैलरी पैकेज के मामले में कंप्यूटर साइंस ब्रांच की बादशाहत कायम रही। संस्थान का सबसे बड़ा पैकेज 96 लाख रुपये से अधिक सालाना रहा, जो कंप्यूटर साइंस ब्रांच के छात्र को मिला। जहां सिविल इंजीनियरिंग का औसत पैकेज (CTC) 8.25 लाख रुपये सालाना रहा, वहीं कंप्यूटर साइंस का औसत पैकेज 27.01 लाख रुपये प्रति वर्ष दर्ज किया गया।

MNNIT इलाहाबाद के इस प्लेसमेंट डेटा से यह साफ होता है कि छात्रों को कोर इंजीनियरिंग ब्रांच जैसे सिविल इंजीनियरिंग को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। टेक सेक्टर और CSE में हाई-पेइंग जॉब्स और बड़े सैलरी पैकेज के मौके अधिक हैं, लेकिन कोर ब्रांचों में भी जॉब्स और करियर के भरपूर अवसर मौजूद हैं।

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें