पानीपत में युवक के साथ ₹98 लाख की ठगी: दोगुना मुनाफे का लालच दे पैसे ट्रांसफर करवाए; 2 आरोपियों पर केस दर्ज - Panipat News
पानीपत3 घंटे पहले
कॉपी लिंक
दोनों आरोपी और पीड़ित की फाइल फोटो।
पानीपतमें मोटा मुनाफा कमाने और पैसे दोगुने करने का झांसा देकर लाखों रुपए ठगने का एक बड़ा मामला सामने आया है। शातिर ठगों ने YFX और TLC Coin जैसी स्कीमों में निवेश के नाम पर दो युवकों से करीब 98 लाख रुपए की भारी-भरकम राशि हड़प ली।
आरोप है कि जब पीड़ितों ने अपने मूल पैसे और मुनाफे की मांग की, तो आरोपियों ने पैसे लौटाने से साफ इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर दीं। पीड़ितों ने पानीपत के SP को लिखित शिकायत सौंपकर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने की धाराओं में FIR करने की मांग की है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर सुरजीत जागलान पुत्र लहणा सिंह निवासी गांव कारद, तहसील इसराना, जिला पानीपत और सोहन लाल पुत्र करतार सिंह, निवासी गांव सराफाबाद, जिला जींद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
आरोपी सुरजीत जागलान, दुबई की फोटो।
12 हजार की आईडी से शुरू हुआ खेल
SP पानीपत को दी शिकायत में पवन और संदीप ने बताया कि उनकी मुलाकात सोहन लाल निवासी गांव सराफाबाद, जींद से फील्ड वर्क के दौरान हुई थी। सोहन लाल ने उन्हें झांसा दिया कि वह एक ऐसे व्यक्ति को जानता है, जो कंपनियों में पैसे लगवाकर बहुत कम समय में रकम दोगुनी करवा देता है। 25 नवंबर 2022 को पानीपत के स्काई लार्क होटल में पहली मुलाकात के दौरान 12 हजार रुपए लेकर पवन कुमार की पहली आईडी बनाई गई थी।
तहसील कैंप थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घर आकर दिया दोगुने रिटर्न का झांसा
इसके बाद 5 मार्च 2023 को सोहन लाल अपने साथी सुरजीत जागलान निवासी गांव कारद, इसराना, पानीपत को लेकर पवन के घर पहुंचा। वहां दोनों आरोपियों ने YFX और TLC Coin स्कीम्स के बारे में बताते हुए दावा किया कि वे पहले भी कई लोगों के पैसे दोगुने करा चुके हैं।
आरोपियों के झांसे में आकर पीड़ितों ने करनाल से ही 11 लाख रुपए कैश दे दिए। इसके अलावा पानीपत टोल टैक्स, गढ़ी केवल और कारद गांव में अलग-अलग तारीखों पर 36 से 37 लाख रुपए नकद आरोपियों को सौंपे।
खातों में भी ट्रांसफर कराए 51.25 लाख रुपए
पीड़ितों ने बताया कि गारंटी मांगने पर दोनों आरोपियों ने 100% सुरक्षित रिटर्न की पूरी जिम्मेदारी ली। इसके बाद पीड़ितों ने 6 मार्च 2023 से 23 मार्च 2025 तक आरोपियों द्वारा दिए गए अलग-अलग बैंक खातों में कुल 51,25,795 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके अलावा समय-समय पर लगभग 47 से 48 लाख रुपए नकद भी दिए गए।
मार्च 2025 के बाद जब पीड़ितों ने कोई रिटर्न न मिलने पर आगे पैसे देने से मना कर दिया और अपनी जमा पूंजी वापस मांगी, तो आरोपी टालमटोल करने लगे। आरोप है कि अब आरोपियों ने पैसे देने से साफ मना कर दिया है और धमकी दी है कि हमारी पहुंच बहुत ऊपर तक है, यदि शिकायत की या पैसे मांगे तो जान से मार देंगे।
.
खबरें और भी हैं...
पानीपत में रहस्यमयी ढंग से बुजुर्ग लापता: नहर में डूबने की आशंका, सैर के लिए निकले, परिजनों को फोन कर को कहा-पूजा करने आया हूं
कॉपी लिंक
शेयर
पानीपत में 2 महिला कारोबारी भगोड़ा घोषित: चेक बाउंस के मामलों में कोर्ट का एक्शन; एक मुंबई की रहने वाली
कॉपी लिंक
शेयर
फरीदाबाद के कांवड़िये की हरिद्वार में मौत: बाइक पर सवार थे 3 दोस्त, उत्तराखंड रोडवेज की बस ने टक्कर मारी, 2 घायल
कॉपी लिंक
शेयर
नरवाना में सफाई और फायर कर्मियों की हड़ताल: कामकाज प्रभावित, समझौते लागू नहीं होने से नाराज; सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप