Aadhaar क्यों जरूरी है? क्या हर जगह Aadhaar देना कंपलसरी है? सबको पता होनी चाहिए इसकी असली अहमियत
Why Aadhaar is Important: जानिए आधार (Aadhaar) क्यों है जरूरी, इसके प्रमुख फायदे, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग, DBT, e-KYC में उपयोग, सुरक्षा टिप्स और कब-कहां आधार देना अनिवार्य है।
Aadhaar Benefits: बैंक में अकाउंट ओपन करवाने से लेकर सरकारी स्कीम्स का लाभ लेने, मोबाइल सिम लेने और डिजिटल पहचान साबित करने तक कई कामों में आधार (Aadhaar) का यूज होता है। हालांकि हर जगह आधार जरूरी नहीं है, लेकिन यह सबसे ज्यादा यूज होने वाला पहचान पत्र है। आइए जानते हैं आधार क्यों जरूरी है, यह कैसे काम करता है, किन मामलों में इसका सबसे ज्यादा यूज होता है।
Aadhaar क्या है?
आधार भारत सरकार द्वारा जारी 12 अंकों का एक यूनिक पहचान नंबर है। इसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) जारी करता है। आधार में इंसान का नाम, जन्म दिन (या उम्र), पता, फोटो और बायोमेट्रिक इन्फॉर्मेशन (फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन) रजिस्टर होती है। इसका मकसद हर नागरिक को एक यूनिक डिजिटल पहचान देना है।
Aadhaar क्यों जरूरी है?
1. पहचान साबित (Verify identity) करना आसान बनाता है
आधार की सबसे बड़ी खासियत है यह पूरे देश में सबसे ज्यादा स्वीकार किया जाने वाला पहचान पत्र है। जैसे - अगर आप किसी नए शहर में बैंक अकाउंट ओपन करना चाहते हैं, तो आधार आपकी पहचान और पते का प्रूफ देने में काम आ सकता है।
2. सरकारी स्कीम्स का लाभ पाने में मदद
केंद्र और कई राज्य सरकारों की योजनाओं में लाभार्थी की पहचान वेरीफाई करने के लिए आधार का यूज होता है। इससे सही इंसान तक लाभ पहुंचाने और फर्जी लाभार्थियों की पहचान करने में हेल्प मिलती है।
3. डिजिटल सर्विसेज को आसान बनाता है
आधार आधारित ई-केवाईसी (e-KYC) और ऑनलाइन पहचान सत्यापन की मदद से कई सर्विस पहले की तुलना में तेजी से पूरी होती हैं। जैसे-
- बैंकिंग सर्विस
- कुछ फाइनेंशियल सर्विसेज
- डिजिटल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
4. Direct Benefit Transfer (DBT) में हेल्प
सरकार की कई योजनाओं में सब्सिडी और अन्य लाभ डायरेक्ट बैंक अकाउंट में भेजे जाते हैं। आधार बेस्ड पहचान से लाभ सही इंसान तक बिना किसी तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप के पहुंचता है।
5. देशभर में एक समान पहचान
पहले अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग पहचान पत्रों का यूज होता था। आधार ने पूरे देश में एक समान डिजिटल पहचान उपलब्ध कराई, जिससे कई सेवाओं में सुविधा बढ़ी।
ये भी पढ़ें- Spam कॉल क्यों आता है?
क्या हर जगह Aadhaar देना जरूरी है?
नहीं। सुप्रीम कोर्ट के फैसलों और लागू नियमों के अनुसार, आधार का उपयोग कुछ सर्विस-योजनाओं में अनिवार्य है, जबकि कई जगह यह सिर्फ एक पहचान ऑप्शन है। कई मामलों में पासपोर्ट, वोटर आईडी या अन्य वैलिड पहचान पत्र भी मान्य होते हैं।
आधार का सुरक्षित इस्तेमाल कैसे करें?
- आधार नंबर सिर्फ ट्रस्टेड संस्थाओं के साथ शेयर करें।
- OTP किसी के साथ शेयर ना करें।
- UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट या ऐप का ही यूज करें।
- समय-समय पर आधार की जानकारी अपडेट रखें।
- जरूरत होने पर Masked Aadhaar का यूज करें, जिसमें पूरा आधार नंबर नहीं दिखता।
ये भी पढ़ें- इंटरनेट स्लो क्यों चलता है?
आधार कब लागू किया गया?
- भारत में आधार (Aadhaar) प्रोजेक्ट की शुरुआत 28 जनवरी 2009 को तब हुई, जब केंद्र सरकार ने UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) का फॉर्मेशन किया।
- 29 सितंबर 2010 को महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में पहली बार किसी नागरिक को आधार नंबर जारी किया गया।
- 2016 में संसद ने आधार अधिनियम 2016 पारित किया। इसके बाद आधार को कानूनी मान्यता मिली।
Aadhaar से जुड़े फैक्ट और आंकड़े
- UIDAI के अनुसार, भारत में 140 करोड़ से ज्यादा आधार जारी किया जा चुका है। यह दुनिया की सबसे बड़ी डिजिटल आइडेंटिटी सिस्टम में से एक है।
- आधार संख्या 12 नंबर की होती है और हर इंसान के लिए अलग होती है। 2 लोगों का आधार नंबर एक जैसा नहीं हो सकता।
- वर्ल्ड बैंक ने आधार प्रोजेक्ट को वर्ल्ड के सबसे बड़े डिजिटल पहचान प्रोग्राम में शामिल किया है।
- आधार आधारित e-KYC ने कई जगह पहचान सत्यापन के प्रोसेस को पहले के मुकाबले ज्यादा फास्ट और ज्यादा डिजिटल बनाया है।
- UIDAI समय-समय पर आधार की सिक्योरिटी के लिए नए फीचर जोड़ता रहता है, जैसे- Masked Aadhaar, बायोमेट्रिक लॉक/अनलॉक और ऑनलाइन वेरिफिकेशन सर्विस।
कॉन्टेंट सोर्सः UIDAI, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY), भारत सरकार– Direct Benefit Transfer (DBT) Portal, सुप्रीम कोर्ट का आधार पर 2018 का निर्णय, World Bank.
Welcome to the Asianet News Hindi General Knowledge (GK) Hub, your go-to destination for amazing facts, interesting information, everyday science explainers, "Did You Know?" stories, curiosity-driven content, and answers to intriguing "Aisa Kyu?" questions. Explore fascinating insights about science, nature, history, technology, space, health, and the world around you—all explained in a simple and engaging way.