Aaj Ka Mausam: देश के 14 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश मचाएगी हाहाकार! IMD ने जारी किया अलर्ट
Aaj Ka Mausam: दिल्ली समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश का दौर थम गया है, लेकिन देश के कई हिस्सों में अभी भी बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
Aaj Ka Mausam: दिल्ली समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश का दौर थम गया है, लेकिन देश के कई हिस्सों में अभी भी बारिश हो रही है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/21/heavy-rain-alert-21-july-2026-07-21-08-28-53.jpg)
देश के 14 राज्यों में भारी बारिश की आशंका Photograph: (File)
Aaj Ka Mausam: मानसून की विदाई से पहले देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी सोमवार को देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. जिसके चलते आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने की आशंका है. आईएमडी की मानें तो सोमवार को देश के 14 राज्यों में भीषण बारिश की आशंका है.
इनमें यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल शामिल हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. जबकि भारी बारिश के चलते पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की चेतावनी दी गई है. वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों में वज्रपात और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है.
इन क्षेत्रों में बन रहा निम्न दबाव का क्षेत्र
मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर बने निम्न दाब क्षेत्र का असर तेज होने से मंगलवार और बुधवार को उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश; जबकि मंगलवार से शुक्रवार तक दक्षिणी ओडिशा; बुधवार से शुक्रवार तक छत्तीसगढ़ और तेलंगाना; जबकि गुरुवार और शुक्रवार को विदर्भ में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है.
यूपी के कई इलाकों में बारिश की आशंका
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की मानें तो पूर्वी उत्तर प्रदेश में शुक्रवार और शनिवार को गरज के साथ छींटे पड़ने और बिजली गिरने की आशंका है. जबकि उत्तर-पश्चिम भारत के बाकी हिस्सों में गरज के साथ छींटे पड़ने और बिजली गिरने के साथ कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश होने की संभावना है.
Update based on 0830 hrs IST of 20th September: Low pressure area over Eastcentral Bay of Bengal and adjoining North Andaman Sea
The Low Pressure area over north Andaman Sea & adjoining Eastcentral Bay of Bengal moved west-northwestwards and lay over Eastcentral Bay of Bengal…
— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 20, 2026
जानें आज कहां कैसे रहेगा मौसम का हाल?
मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में फिलहाल बारिश होने की संभावना नहीं है. आज भी यहां दिनभर तेज धूप खिली रहेगी. हालांकि राजस्थान के कुछ इलाकों में आज हल्की बारिश के साथ आंधी आने की आशंका है. वहीं हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में आज यानी सोमावार को कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है. जबकि पंजाब में भी आज धूप खिली रहेगी. उधर जम्मू-कश्मीर के रुद्रप्रयाग, चमोली और नैनीताल में हल्की बारिश होने का अनुमान है. वहीं जम्मू कश्मीर के रामबन, राजौरी, रियासी और कठुआ में भी आज हल्की बारिश हो सकती है.
पूर्वी भारत और बिहार में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
उधर झारखंड, ओडिशा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के साथ सिक्किम में 26 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है. जबकि इस दौरान बिहार में भारी से लेकर व्यापक बारिश होने की आशंका है. वहीं गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में 22-25 सितंबर के दौरान बारिश होने की आशंका है. जबकि ओडिशा में मंगलवार को कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है. वहीं झारखंड में भी आज तेज आंधी चलने का अनुमान है.
मध्य भारत में आज कैसा रहेगा मौसम?
वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश में शुक्रवार और शनिवार को, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश में 23-26 सितंबर; विदर्भ में 21-26 सितंबर; छत्तीसगढ़ में 21-26 सितंबर के दौरान गरज-चमक और बिजली के साथ भारी बारिश का अनुमान है. जबकि दक्षिणी छत्तीसगढ़ में 24 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. उधर असम और मेघालय में 23 से 25 सितंबर; नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 22-24 सितंबर के बीच गरज-चमक और बिजली के साथ भारी बारिश का अनुमान है. जबकि अरुणाचल प्रदेश में सोमवार से शनिवार तक भारी बारिश और आंधी आने की चेतावनी दी गई है.