Aaj Ka Panchang: आज सावन के पहले सोमवार पर इस मुहूर्त में करें पूजा, पंचांग से जानिए शुभ-अशुभ समय
![]()
3 अगस्त 2026 का पंचांग
Today 3 August 2026 Panchang: 3 अगस्त 2026 के दिन का आरंभ श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि से हुआ है, जिसका समापन रात 10 बजकर 54 मिनट पर होगा। इसके बाद षष्ठी तिथि रहेगी। आज सावन का पहला सोमवार और चातुर्मास का 9वां दिन भी है। इसके अलावा नक्षत्र उत्तरभाद्रपदा से दिन का आरंभ हुआ है, जो रात 10 बजे तक रहेगा। नक्षत्र उत्तरभाद्रपदा के बाद रेवती नक्षत्र रहेगा। चलिए अब विस्तार से जानें आज के दिन (3 अगस्त 2026) की पूरी ज्योतिषीय गणना के बारे में।
शुभ-अशुभ योग
सुकर्मा योग से आज के दिन का आरंभ हुआ है, जो रात 09 बजकर 13 मिनट पर समाप्त होगा। इसके बाद धृति योग रहेगा। वहीं, विडाल योग सुबह 05 बजकर 44 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 29 मिनट और रात 10 बजे से लेकर कल (4 अगस्त 2026) सुबह 05 बजकर 44 मिनट तक रहेगा।
करण
करण कौलव से आज के दिन का आरंभ हुआ है, जो सुबह 11 बजकर 09 मिनट पर समाप्त होगा। इसके बाद तैतिल करण देर रात 10 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। वहीं, दिन के अंत में गर करण रहने वाला है।
सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय और चंद्रास्त का समय
आज 3 अगस्त 2026 को सूर्योदय का समय सुबह 5 बजकर 44 मिनट है, जबकि सूर्यास्त शाम को 7 बजकर 11 मिनट पर होगा। वहीं, चंद्रोदय रात 09 बजकर 54 मिनट पर होगा, जबकि चंद्रास्त सुबह 09 बजकर 50 मिनट पर होने वाला है।
3 अगस्त के शुभ मुहूर्त (Auspicious Timings)
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:19 बजे से 05:01 बजे तक
- प्रातः सन्ध्या: सुबह 04:40 बजे से 05:44 बजे तक
- अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:00 बजे से 12:54 बजे तक
- विजय मुहूर्त: दोपहर 02:42 बजे से 03:35 बजे तक
- गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:11 बजे से 07:32 बजे तक
- सायाह्न सन्ध्या: शाम 07:11 बजे से 08:14 बजे तक
- अमृत काल: शाम 05:07 बजे से 06:45 बजे तक
- निशिता मुहूर्त: रात 12:06 बजे से 12:49 बजे तक (4 अगस्त)
3 अगस्त के अशुभ मुहूर्त (Inauspicious Timings)
- राहुकाल: सुबह 07:24 बजे से 09:05 बजे तक
- यमगण्ड: सुबह 10:46 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक
- गुलिक काल: दोपहर 02:08 बजे से 03:49 बजे तक
- दुर्मुहूर्त: दोपहर 12:44 बजे से 01:48 बजे तक और दोपहर 03:35 बजे से 04:29 बजे तक
- पञ्चक: पूरे दिन
- गण्ड मूल: रात 10 बजे से सुबह 05:44 बजे तक
दिशा शूल, चंद्र वास और कुंभ चक्र का विचार
- आज पूर्व में दिशा शूल रहेगा।
- आज चंद्रमा का वास उत्तर दिशा में रहेगा।
- राहु का वास आज उत्तर-पश्चिम दिशा में रहेगा।
- कुम्भ चक्र गर्भ में रहेगा।
- शिवजी का वास नंदी पर रात 10:54 बजे तक रहेगा। इसके बाद उनका भोजन पर वास होगा।
आज किन ग्रहों का गोचर होगा?
3 अगस्त 2026 को सूर्य ग्रह का अश्लेशा नक्षत्र में, गुरु ग्रह का पुष्य नक्षत्र में और चंद्र ग्रह का रेवती नक्षत्र में गोचर होगा।
डिस्क्लेमर : यह जानकारी पंचांग पर आधारित है और सामान्य धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दी गई है। क्षेत्र और पंचांग भेद के अनुसार समय में अंतर संभव है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
![]()
निधि जैनauthor
निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Spirituality
End of Article