Aaj Ka Panchang 28 August 2026: आज है रक्षाबंधन, चंद्रग्रहण और श्रावण पूर्णिमा, जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त से लेकर राहुकाल का समय
Aaj Ka Panchang 28 August 2026: आज रक्षाबंधन के दिन भद्रा नहीं लग रहा है. ऐसे में श्रावण पूर्णिमा पर पूरे दिन रक्षाबंधन मनाया जाएगा. जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त.
Published byNamrata Mohanty
Aaj Ka Panchang 28 August 2026: आज रक्षाबंधन के दिन भद्रा नहीं लग रहा है. ऐसे में श्रावण पूर्णिमा पर पूरे दिन रक्षाबंधन मनाया जाएगा. जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/27/aaj-ka-panchang-28-august-2026-2026-08-27-17-13-43.jpg)
Aaj Ka Panchang 28 August 2026 Photograph: (ai generated)
Aaj Ka Panchang 28 August 2026: आज 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया जा रहा है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज के दिन भाई बहन प्रेम से राखी का त्योहार मनाएं और एक-दूसरे के सुखी जीवन की कामना करें. आज राखी के साथ श्रावण पूर्णिमा भी है लेकिन आज व्रत नहीं रखा जाएगा. राखी उत्सव पर भद्रा नहीं रहेगा इसलिए राखी बांधने में कोई दिक्कत नहीं होगी. इसके अलावा, आज आंशिक चंद्र ग्रहण भी लगेगा, जो भारत में दृश्यमान नहीं है. चलिए अब देखते हैं आज का पंचांग.
पढ़ें आज का पंचांग 28 अगस्त 2026 (Raksha Bandhan 2026 28 August Panchang)
- तारीख- 28 अगस्त 2026
- दिन- शुक्रवार
- तिथि- पूर्णिमा सुबह 09.50 तक
- नक्षत्र- शतभिषा
- सूर्योदय- सुबह 05:46 बजे
- सूर्यास्त- शाम 06:57 बजे
- करण- बव, बालव
- चंद्रमा- कुम्भ राशि
- शुभ मुहूर्त- 11:56 से दोपहर 12:47 तक
- राहुकाल- 10:45 से दोपहर 12:22 तक
- दिशा शूल- पश्चिम
- दिशा शूल उपाय- घर से जौ खाकर निकलें
ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan Katha: राखी क्यों बांधी जाती है? कृष्ण-द्रौपदी से लेकर इंद्राणी तक... जानें रक्षाबंधन से जुड़ी पौराणिक कथाएं
आज का महामंत्र
ऊं येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबलः। तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल।।. आज इस मंत्र का प्रयोग बहनें भाइयों को राखी बांधते समय अवश्य करें.
चंद्र गोचर
चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि में होगा.
संवत
- विक्रम संवत- 2083, रौद्र
- शक संवत- 1948, पराभव
चंद्रमास
सूर्योदय- आज सुबह 05:46 पर हुआ है
सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 57 मिनट पर होगा
चंद्रोदय- 28 अगस्त शाम 06:56 बजे पर होगा
चंद्र अस्त- 29 अगस्त को सुबह 06:57 मिनट पर होगा
आज का शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:25 से सुबह 05 बजकर 11 मिनट तक
अमृत काल- शाम 07:44 से रात 09:23 तक
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11:50 से दोपहर 12:40 तक
आज का अशुभ समय
राहुकाल- सुबह 10 बजकर 12 मिनट से दोपहर 12:20 तक
यम गण्डक- दोपहर 03:36 मिनट से शाम 05:10 मिनट तक रहेगा
गुलिक काल- सुबह 07:45 बजे से सुबह 09:19 बजे तक रहेगा
आज का दुर्मुहूर्त- सुबह 08:42 मिनट से सुबह 09:32 मिनट तक और दोपहर 12:53 मिनट से दोपहर 01:43 मिनट तक
व्रत
पूर्णिमा व्रत, श्रावण पूर्णिमा, रक्षाबंधन, वरलक्ष्मी व्रत, नराली पूर्णिमा
आपका दिन मंगलमय हो.
ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर क्यों बदला जाता है जनेऊ? जानें इस पौराणिक परंपरा का महत्व