Aaj Ka Panchang: आज 4 अगस्त को दिनभर रहेगा पञ्चक, जानें राहुकाल-भद्रा के बीच पूजा का शुभ मुहूर्त

Image

4 अगस्त 2026 का पंचांग

Aaj Ka Panchang 4 August 2026: श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि से आज के दिन का आरंभ हुआ है, जो देर रात 10 बजकर 03 मिनट तक रहने वाली है। षष्ठी तिथि के बाद सप्तमी शुरू होगी। साथ ही आज सावन का पहला मंगलवार, चातुर्मास का 10वां दिन और प्रथम मंगला गौरी व्रत है। इसके अलावा प्रात: काल में नक्षत्र रेवती रहेगा, जो देर रात 09 बजकर 54 मिनट पर समाप्त होगा। इसके बाद अश्विनी नक्षत्र रहने वाला है। चलिए अब 4 अगस्त 2026 के पूरे ज्योतिषीय गणना के बारे में जानें।

शुभ-अशुभ योग

धृति योग से आज के दिन का आरंभ हुआ है, जो शाम 07 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। धृति योग के बाद शूल योग का आरंभ होगा, जो देर रात तक रहने वाला है। इसके अलावा रात 09 बजकर 54 मिनट से लेकर कल सुबह 05 बजकर 45 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, अमृत सिद्धि योग और आडल योग रहेंगे, जबकि विडाल योग आज सुबह 05 बजकर 44 मिनट से लेकर रात 09 बजकर 54 मिनट तक रहने वाला है।

करण

करण गर से आज के दिन का आरंभ हुआ है, जो सुबह 10 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। इस करण के बाद वणिज करण शुरू होगा, जो देर रात 10 बजकर 03 मिनट तक रहेगा। वहीं, दिन के अंत में विष्टि करण रहने वाला है।

सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय और चंद्रास्त का समय

आज 4 अगस्त 2026 को सूर्योदय का समय सुबह 5 बजकर 44 मिनट है, जबकि सूर्यास्त शाम को 7 बजकर 10 मिनट पर होगा। वहीं, चंद्रोदय रात 10 बजकर 27 मिनट पर होगा, जबकि चंद्रास्त सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर होने वाला है।

4 अगस्त के शुभ मुहूर्त (Auspicious Timings)

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:20 बजे से 05:02 बजे तक
  • प्रातः सन्ध्या: सुबह 04:41 बजे से 05:44 बजे तक
  • अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:00 बजे से 12:54 बजे तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 02:41 बजे से 03:35 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:10 बजे से 07:31 बजे तक
  • सायाह्न सन्ध्या: शाम 07:10 बजे से 08:13 बजे तक
  • अमृत काल: शाम 07:30 बजे से 09:06 बजे तक
  • निशिता मुहूर्त: मध्य रात्रि 12:06 बजे से 12:48 बजे तक (5 अगस्त)

4 अगस्त के अशुभ मुहूर्त (Inauspicious Timings)

  • राहुकाल: दोपहर 03:49 बजे से शाम 05:29 बजे तक
  • यमगण्ड: सुबह 09:06 बजे से 10:46 बजे तक
  • गुलिक काल: दोपहर 12:27 बजे से 02:08 बजे तक
  • दुर्मुहूर्त: सुबह 08:25 बजे से 09:19 बजे तक और रात 11:24 बजे से मध्य रात्रि 12:05 बजे तक
  • पञ्चक: पूरे दिन
  • गण्ड मूल: पूरे दिन
  • वर्ज्य: सुबह 09:57 बजे से 11:32 बजे तक
  • भद्रा: रात 10:03 बजे से 05:45 बजे तक

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: इन 5 राशियों के लिए गोल्डन डे आज 4 अगस्त को

दिशा शूल, चंद्र वास और कुंभ चक्र का विचार

  • आज उत्तर में दिशा शूल रहेगा।
  • आज चंद्रमा का वास उत्तर दिशा में रात 9 बजकर 54 मिनट तक होगा, जिसके बाद पूर्व दिशा रहेगी।
  • राहु का वास आज पश्चिम दिशा में रहेगा।
  • कुम्भ चक्र गर्भ में रहेगा।
  • शिवजी का वास भोजन पर रात 10:03 बजे तक रहेगा। इसके बाद उनका शमशान पर वास होगा।

आज किन ग्रहों का गोचर होगा?

आज चंद्र ग्रह का मेष राशि के अलावा अश्विनी नक्षत्र में गोचर होने वाला है।

डिस्क्लेमर : यह जानकारी पंचांग पर आधारित है और सामान्य धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दी गई है। क्षेत्र और पंचांग भेद के अनुसार समय में अंतर संभव है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Nidhi Jain

निधि जैनauthor

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Spirituality

End of Article