Aaj Ka Rashifal: शुक्रवार को किस राशि को मिलेगी सफलता, किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल| Navbharat Live

Updated On: Jul 24, 2026 | 12:15 AM IST

विज्ञापन

सार

Daily Horoscope: 24 जुलाई 2026 का शुक्रवार कई राशियों के लिए करियर में प्रगति और पारिवारिक सहयोग लेकर आया है। वहीं कुछ राशियों को निवेश से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Daily Horoscope 24 July 2026

आज का राशिफल 24 जुलाई 2026 (सौ. डिजाइन फोटो )

विस्तार

Daily Horoscope 24 July 2026: शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक लाभ, कार्यक्षेत्र में प्रगति और पारिवारिक सहयोग लेकर आएगा। कुछ राशियों को मेहनत का अच्छा फल मिलेगा, जबकि कुछ को व्यापार, निवेश और स्वास्थ्य के मामलों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं आज जन्मे बच्चों का भविष्य, सभी 12 राशियों का राशिफल और आज का व्यापारिक संकेत।

आज जन्मे बच्चों का भविष्य

आज जन्म लेने वाले बच्चे स्वस्थ, सुंदर, हंसमुख और मिलनसार स्वभाव के होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। भविष्य में नौकरी या पैतृक व्यवसाय में सफलता प्राप्त करेंगे। मेहनती होंगे तथा अपने माता-पिता के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव रखेंगे।

मेष

मेष राशि वाले जातकों को अपनी मेहनत का अपेक्षित परिणाम न मिलने से मन खिन्न रह सकता है। प्रियजनों के साथ मनमुटाव की संभावना है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। लाभदायक सूचना मिलने के भी योग हैं।

सम्बंधित ख़बरें

वृषभ

वृषभ राशि वाले जातकों को भावनाओं में बहकर लिया गया कोई निर्णय परिवार के साथ मतभेद बढ़ा सकता है। जोखिम भरे कार्यों में रुचि बढ़ेगी, लेकिन सतर्क रहें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से अपमानित महसूस कर सकते हैं। निजी जिम्मेदारियां सफलतापूर्वक पूरी होंगी।

मिथुन

मिथुन राशि वाले जातकों को अपनी बात दूसरों को समझाने में कठिनाई महसूस होगी, जिससे रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। अनावश्यक कार्यों में समय और धन खर्च होगा। कार्यभार अधिक रहने से परिश्रम भी ज्यादा करना पड़ेगा।

कर्क

कर्क राशि वाले जातकों को शारीरिक और मानसिक परेशानियों से राहत मिलेगी। आर्थिक लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। कामकाजी महिलाओं के लिए कार्यभार बढ़ सकता है, लेकिन मेहनत का उचित फल भी मिलेगा।

सिंह

सिंह राशि वाले जातकों को कामकाज को लेकर अधिक चिंता तनाव का कारण बन सकती है। व्यापारिक सौदों में सावधानी बरतें। परिवार के सदस्यों के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे।

कन्या

कन्या राशि वाले जातकों को योजनाओं में बदलाव करके अच्छा आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। दुविधा छोड़कर आत्मविश्वास के साथ निर्णय लें। निवेश करते समय सावधानी रखें। मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। संयम बनाए रखना लाभदायक रहेगा।

तुला

तुला राशि वाले जातकों को अधूरी जानकारी के आधार पर लिया गया निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है। स्वयं की किसी भूल से परेशानी हो सकती है। सुख-सुविधाओं और विलासिता की वस्तुओं की खरीदारी संभव है। सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वाले जातकों को सुख-सुविधाओं पर बड़ा खर्च होने की संभावना है। भागदौड़ के बावजूद कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा, हालांकि कुछ कार्यों में छोटी-मोटी बाधाएं आ सकती हैं।

धनु

धनु राशि वाले जातकों को संपत्ति संबंधी विवादों के समाधान से राहत मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में देरी हो सकती है। मानसिक शांति में कुछ कमी रहेगी, लेकिन सीमित लाभ में भी संतोष बनाए रखेंगे।

मकर

मकर राशि के जातक परिवार की जिम्मेदारियों में अधिक व्यस्त रहने से कार्यस्थल पर कुछ व्यवधान आ सकते हैं। अपनी कार्यकुशलता और अनुभव से बड़े कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे।

कुंभ

कुंभ राशि वालों के लिए मांगलिक कार्यों पर खर्च बढ़ सकता है। व्यापार और व्यवसाय में सोच-समझकर निर्णय लें। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के सहयोग से आर्थिक और मानसिक लाभ मिलेगा।

मीन

मीन राशि के जातकों को तनाव के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए कार्यों में सावधानी रखें।

ये भी पढ़ें:- साप्ताहिक राशिफल 19-25 July 2026: बुध होंगे मार्गी, जानें किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सतर्क

व्यापार-भविष्य

आज आषाढ़ शुक्ल दशमी और अनुराधा नक्षत्र के प्रभाव से लाल रंग की वस्तुओं, तिलहन तथा सफेद रंग की वस्तुओं में तेजी के संकेत हैं। वहीं गेहूं और चना में भी मजबूती का रुख देखने को मिल सकता है।

आज का भाग्यांक 5719 शुभ माना गया है।

Follow Navbharatlive whatsapp