Aaj ka Rashifal 18 September: मकर-कुंभ को धन लाभ के संकेत, धनु-मीन राशि वाले रहें सतर्क, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 September Friday Shukrawar Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal: 18 सितंबर2026 को ग्रहों की चाल कुछ राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिंदू पंचांग के अनुसार शुक्रवार को भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष को शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि (Dwitiya Tithi) है। 18 सितंबर गुरुवार का दिन किन राशि (aaj ka Rashifal 2026) के लोगों को फायदा मिल सकता है और किन लोगों को सावधान रहने की जरूरत है, पढ़ें 18 सितंबर का राशिफल (18 September Aaj ka Rashifal) ।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा संभलकर चलने वाला रहेगा। कारोबार में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं, इसलिए बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर संयम रखें। कार्यस्थल पर मन अशांत रह सकता है, ऐसे में सहकर्मियों के साथ शांत रहकर काम करना बेहतर होगा। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है, हालांकि दोस्तों के साथ समय बिताने से मन हल्का महसूस होगा। आर्थिक मामलों में अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाएं। तनाव का असर सिरदर्द या बेचैनी के रूप में दिख सकता है, इसलिए ध्यान और पर्याप्त आराम को दिनचर्या में शामिल करें।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक और करियर के लिहाज से अच्छा रह सकता है। कारोबार में बड़े लाभ के अवसर मिल सकते हैं और पुराने संपर्कों के साथ नई डील्स भी फायदा पहुंचा सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या वेतन बढ़ने से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। परिवार में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और पुराने मतभेद दूर हो सकते हैं। माता-पिता के लिए किया गया कोई खास काम रिश्तों में नजदीकी बढ़ाएगा। आमदनी के नए रास्ते खुल सकते हैं और रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी और दोस्तों के साथ घूमने-फिरने से मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन कई मामलों में सकारात्मक रह सकता है। व्यापार में किसी बड़ी और फायदे वाली डील का हिस्सा बनने का मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके फैसलों की तारीफ होगी और टीम के साथ मिलकर किए गए काम सफल रहेंगे। परिवार में किसी नए मेहमान के आने से खुशियां बढ़ सकती हैं। परिवार के हित में लिया गया कोई फैसला आगे चलकर फायदेमंद साबित होगा। प्रॉपर्टी या नया मकान खरीदने की योजना भी बन सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो दिनभर ऊर्जा और ताजगी बनी रह सकती है।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों को आज कारोबार में किसी बड़े बदलाव से बचना चाहिए। किसी अनजान व्यक्ति को बड़ी रकम उधार देने से बचें, क्योंकि पैसा फंसने की आशंका है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखें और बेवजह की गलतफहमियों से बचने के लिए अपने काम पर ध्यान दें। परिवार में कुछ मुद्दों को लेकर वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन जीवनसाथी का सहयोग मिलता रहेगा। बच्चों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और उधारी या जोखिम भरे निवेश से दूरी बनाए रखें। मानसिक तनाव का असर ऊर्जा पर पड़ सकता है, इसलिए संतुलित दिनचर्या और पर्याप्त आराम पर ध्यान दें। 

ये भी पढ़ें: Gold Silver Rate Today 17 September: महंगा हुआ सोना, चांदी हुई सस्ती, जानें आज का ताजा भाव

लेखक