Aaj Ka Rashifal 23 September 2026: 23 सितंबर को इन राशि वालों की बढ़ेगी खुशियां, कुछ को रहना होगा सावधान; जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल - Pratidin Rajdhani

Aaj Ka Rashifal 23 September 2026: 23 सितंबर के दिन बुधवार है। ग्रह- नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बुधवार को भगवान हनुमान गणेश की पूजा करने से सुख और समृद्धि में वृद्धि होती है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 23 सितंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 23 सितंबर को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी।
जनसेवा ही सुशासन सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता: मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
राशिफल 23 सितंबर: इन 6 राशियों की लाइफ में होगा आनंद ही आनंद
मेष
आज के दिन मेष राशि के लोगों को परिवार का भरपूर सपोर्ट मिलेगा। आज जल्दबाजी में खरीदारी करने से बचना चाहिए। अच्छी न्यूज मिल सकती है। प्रेमी के साथ आपको कुछ वक्त बिताना चाहिए। घूमने-फिरने का प्लान भी बन सकता है।
वृषभ
सेहत के मामले में कुछ लोगों को छोटी-मोटी दिक्कतें हो सकती हैं। आपकी स्किल्स और टैलेंट कठिन से कठिन टास्क को भी आसान बना देगी। घरेलू विवादों से दूर रहने से आपकी मानसिक शांति बनी रहेगी।
मिथुन
लंबे समय से आपको परेशान कर रही कोई समस्या जल्द ही दूर होने वाली है। आज मिथुन राशि वालों को कमाई के अच्छे अवसर मिल सकते हैं, जिनका आपको पूरा लाभ उठाना चाहिए।
कर्क
आज इन्वेस्ट करने के लिए अच्छा दिन है। बचपन के किसी दोस्त के साथ मुलाकात होने की संभावना है। इससे पुरानी यादें वापस आ सकती है। आपको अपने रिलेशन को रोमांटिक बनाने के लिए काम से कुछ समय निकालने की जरूरत है।
सिंह
आज सिंह राशि वाले कमाई बढ़ाने पर अपना ध्यान केंद्रित करके अच्छा प्रॉफिट पा सकेंगे। परिवार आपसे उम्मीद कर सकता है कि आप उन्हें किसी करीबी से मिलवाने ले जाएं। विदेश यात्रा के योग हैं।
कन्या
आज लंबी दूरी की यात्रा के लिए यह अच्छा दिन रहेगा। बहुत ज्यादा ऑयली खाना खाने से बचें। अगर आप शाम को अपने पार्टनर के साथ कहीं जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको प्रेमी के मूड का ध्यान रखना होगा।
तुला
आज अपना बैग पैक करें और रोमांचक यात्रा पर निकल पड़ें। बड़े-बुजुर्गों की सलाह को नजरअंदाज न करें, क्योंकि यह आपकी ही भलाई के लिए है। आज प्यार के मामले में मुलाकात के लिए टाइम निकालना मुश्किल हो सकता है।
वृश्चिक
आज बिजनेस करने वालों को अपने खर्चों के प्रति सावधानी बरतनी चाहिए। आज खुद को एक्टिव रखने से आप तरोताजा महसूस करेंगे। दुकानदारों को आज अच्छा मुनाफा होने की संभावना है।
धनु
आज धनु राशि वालों के लिए पैसों के मामले में एक्सपर्ट की सलाह लाभदायक साबित हो सकती है। दोस्तों के साथ ट्रैवल करने का प्लान बन सकता है। इसलिए रोमांचक समय के लिए तैयार रहें।
मकर
आज मकर राशि वालों को पॉजिटिव सोच अपनाने से सेहत के मामले में फायदा हो सकता है। धन आपके पास किसी डील के रूप में आ सकता है। कुछ रिश्तेदारों से मिलने की संभावना है।
छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग में बड़े बदलाव, जमीन से जुड़े मामलों में अब डिजिटल रिकॉर्ड और आसान होगी त्रुटि सुधार प्रक्रिया
कुंभ
आज भाग्यशाली लोगों को वह डील मिल सकती है, जिसका आप इंतजार कर रहे थे। देखभाल करने से रोमांटिक रिश्ता मजबूत होगा। हाइड्रेटेड रहें और फलों का सेवन करें।
मीन
गॉसिप आज अच्छा ऑप्शन नहीं है। परिवार के किसी बुजुर्ग की सलाह आपको घरेलू दिक्कत से उबरने में मदद करेगी। किसी खास चीज की खरीदारी आपको किसी दूसरे शहर भी ले जा सकती है।
news desk
सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button