Aaj Ka Rashifal : इन 5 राशियों के लिए बेहद फायदेमंद रहेगा सावन का पहला सोमवार, भोलेनाथ की बरसेगी कृपा
अध्यात्म
- Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: मोहित तिवारी
- Updated Aug 3, 2026, 05:30 AM IST
Aaj Ka Rashifal 3 August 2026: आज सावन के पहले सोमवार का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है। इसकी जानकारी आप आज के राशिफल से कर सकते हैं।
![]()
3 अगस्त का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 3 August 2026: आज श्रावण माह का प्रथम सोमवार है। यह दिन भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। आज चंद्रमा और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। राहु कुंभ राशि में, मंगल और बुध मिथुन राशि में, सूर्य और गुरु कर्क राशि में, केतु सिंह राशि में तथा शुक्र कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं।
श्रावण सोमवार के दिन भगवान शिव का रुद्राभिषेक, शिवपुराण का पाठ और महामृत्युंजय मंत्र का जप विशेष फलदायी माना जाता है। आज पवित्र नदी में स्नान, दीपदान, भैरव उपासना और जरूरतमंदों को दान करने से पुण्य की प्राप्ति होगी। पक्षियों को दाना-पानी देना भी शुभ रहेगा। मन में 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जप करते रहें।
मेष राशि
आज चतुर्थ भाव में गुरु और सूर्य तथा द्वादश भाव में चंद्रमा-शनि का प्रभाव रहेगा। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे और नौकरी में परिवर्तन का प्रयास सफल हो सकता है। नई बिजनेस डील मिलने के संकेत हैं। शाम के समय धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा, लेकिन गलत बातों का साथ देने से बचें।
शुभ रंग: लाल और नारंगी
आज का उपाय: शिवपुराण का पाठ करें।
शुभ अंक: 05 और 08
भाग्य प्रतिशत: 65%
वृषभ राशि
आज चंद्रमा और शनि एकादश भाव में रहकर लाभ के अवसर बनाएंगे। गुरु और सूर्य का तृतीय भाव में गोचर आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। व्यापार में सफलता मिलेगी और नौकरी में प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
शुभ रंग: सफेद और नीला
आज का उपाय: शीतल जल और मिठाई का दान करें। तुलसी का पौधा लगाएं।
शुभ अंक: 05 और 06
भाग्य प्रतिशत: 70%
मिथुन राशि
आज दशम भाव में शनि और चंद्रमा का प्रभाव कर्म क्षेत्र को मजबूत करेगा। नौकरी और व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। सूर्य और गुरु धन भाव में शुभ फल देंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। नए व्यापारिक समझौते हो सकते हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: हरा और लाल
आज का उपाय: सात अन्न का दान करें और हनुमान बाहुक का पाठ करें।
शुभ अंक: 06 और 07
भाग्य प्रतिशत: 65%
कर्क राशि
आज सूर्य और गुरु आपकी राशि में स्थित होकर शुभ प्रभाव देंगे। चंद्रमा और शनि भाग्य भाव में रहकर धार्मिक कार्यों की ओर रुचि बढ़ाएंगे। नौकरी और व्यापार में सफलता के योग हैं। नए व्यावसायिक अनुबंध मिल सकते हैं। धार्मिक यात्रा का अवसर मिलेगा। प्रेम जीवन में सुखद अनुभव होंगे।
शुभ रंग: हरा और आसमानी
आज का उपाय: शिव उपासना करें और तिल-उड़द का दान करें।
शुभ अंक: 05 और 08
भाग्य प्रतिशत: 75%
सिंह राशि
आज गुरु और सूर्य द्वादश भाव में रहेंगे तथा चंद्रमा-शनि अष्टम भाव में प्रभाव डालेंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों में मंगल लाभ दे सकते हैं। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। व्यापारिक योजनाओं को आगे बढ़ाने का समय है। आर्थिक मामलों में बुध लाभ देगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
शुभ रंग: हरा और आसमानी
आज का उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और फलों का दान करें।
शुभ अंक: 02 और 09
भाग्य प्रतिशत: 60%
कन्या राशि
आज सूर्य और गुरु एकादश भाव में रहकर आर्थिक लाभ देंगे। चंद्रमा और शनि का सप्तम भाव में प्रभाव व्यापार वृद्धि के लिए शुभ रहेगा। बुध और मंगल दशम भाव में करियर को मजबूती देंगे। नौकरी, बैंकिंग और आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।
शुभ रंग: हरा और बैंगनी
आज का उपाय: गाय को केला और गुड़ खिलाएं।
शुभ अंक: 03 और 09
भाग्य प्रतिशत: 75%
तुला राशि
आज चंद्रमा और शनि षष्ठ भाव में रहकर कार्यक्षेत्र में सफलता देंगे। नौकरी में स्थिति पहले से बेहतर होगी। धन खर्च को लेकर सावधानी रखें। मित्रों और बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में थोड़ी परेशानी आ सकती है। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाकर चलें।
शुभ रंग: हरा और बैंगनी
आज का उपाय: शिव मंदिर में पीपल का पौधा लगाएं।
शुभ अंक: 02 और 09
भाग्य प्रतिशत: 75%
वृश्चिक राशि
आज चंद्रमा और शनि पंचम भाव में रहकर छात्रों के लिए शुभ फल देंगे। गुरु स्वास्थ्य और ज्ञान के क्षेत्र में लाभकारी रहेगा। यात्रा के लिए दिन अच्छा है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
शुभ रंग: लाल और पीला
आज का उपाय: हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें और छाते का दान करें।
शुभ अंक: 01 और 03
भाग्य प्रतिशत: 65%
धनु राशि
आज सूर्य और गुरु अष्टम भाव में हैं। चंद्रमा और शनि चतुर्थ भाव में रहकर परिवार से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम देंगे। व्यवसाय में नए अनुबंध मिल सकते हैं। संतान से जुड़ी शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन के अवसर बनेंगे।
शुभ रंग: हरा और आसमानी
आज का उपाय: गुड़ और शीतल जल का दान करें।
शुभ अंक: 02 और 09
भाग्य प्रतिशत: 65%
मकर राशि
आज सूर्य और गुरु सप्तम भाव में तथा चंद्रमा-शनि तृतीय भाव में रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरी से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। शुक्र भाग्य भाव में रहकर सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेंगे।
शुभ रंग: बैंगनी और सफेद
आज का उपाय: तिल और चावल का दान करें।
शुभ अंक: 04 और 08
भाग्य प्रतिशत: 70%
कुंभ राशि
आज शनि और चंद्रमा द्वितीय भाव में रहेंगे। शुक्र व्यवसाय में लाभ देगा और मंगल पंचम भाव में रहकर छात्रों को सफलता देगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: सफेद और नीला
आज का उपाय: हनुमान जी की उपासना करें और लाल वस्त्र का दान करें।
शुभ अंक: 05 और 07
भाग्य प्रतिशत: 55%
मीन राशि
आज सूर्य और गुरु पंचम भाव में रहकर छात्रों के लिए शुभ फल देंगे। चंद्रमा और शनि आपकी राशि में रहेंगे। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में उन्नति के योग हैं। मंगल और बुध घर-मकान से जुड़े कार्यों में लाभ देंगे। व्यापार में बड़ा अवसर मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।
शुभ रंग: पीला और सफेद
आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ अंक: 02 और 09
भाग्य प्रतिशत: 75%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और ज्योतिष विद्या के अच्छे जानकार लेखक द्वारा विश्लेषण करके दी गई है। यह केवल सूचना के लिए दी जा रही है। आपके ऊपर इसका प्रभाव आपकी व्यक्तिगत जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति और महादशाओं पर भी निर्भर करेगा। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
![]()
सुजीत जी महाराजauthor
सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Spirituality
End of Article