Aaj Ka Rashifal: आज इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, गुरु-चंद्रमा के शुभ संयोग से बने रहे महालाभ के योग

अध्यात्म

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Jul 15, 2026, 05:29 AM IST

Aaj Ka Rashifal 15 July 2026: आज 15 जुलाई का दिन किन राशियों के शुभ रहेगा इसे आप दैनिक राशिफल से जान सकते है। आज गुप्त नवरात्रि का पहला दिन भी है। आइए विस्तार से जानते हैं आज का राशिफल...

Image

आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 15 July 2026: गुप्त नवरात्रि का शुभारंभ आज 15 जुलाई 2026 बुधवार से हो गया है। इस बार गुप्त नवरात्रि का पहला दिन कई शुभ ज्योतिषीय संयोग लेकर आया है। चंद्रमा कर्क राशि में गुरु के साथ विराजमान हैं, जबकि शनि अपनी अंतिम राशि मीन में गोचर कर रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार यह संयोग आध्यात्मिक उन्नति, आत्मबल और ज्ञान में वृद्धि का संकेत देता है। ऐसे में आज का दिन सत्य, तप और संयम के मार्ग पर चलने का संदेश देता है। माना जाता है कि इस दौरान की गई साधना और उपासना का कई गुना अधिक फल प्राप्त होता है।

गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा की आराधना विशेष फलदायी मानी जाती है। यदि दुर्गा सप्तशती का संपूर्ण पाठ संभव न हो तो सप्तश्लोकी दुर्गा का नौ बार पाठ करना भी अत्यंत शुभ माना गया है। इसी प्रकार मां दुर्गा के 108 नामों का निरंतर जप और मां बगलामुखी की उपासना साधकों के लिए विशेष लाभकारी बताई गई है। कई श्रद्धालु पूरे नौ दिनों तक व्रत रखते हैं और घर में सात्विक भोजन बनाकर पूजा-पाठ करते हैं। आज गुरु और चंद्रमा के शुभ योग के कारण श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ भी विशेष पुण्यदायी माना गया है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा आज आपका दिन। पढ़ें आज का संपूर्ण राशिफल (Daily Horoscope)...

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज नौकरी और करियर में प्रगति के संकेत हैं। आर्थिक परेशानियों का समाधान मिलने की संभावना है और धन लाभ भी हो सकता है। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत होगी। प्रेम संबंधों में तनाव से बचें और कार्यस्थल पर क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज पीला और लाल रंग शुभ रहेगा। सप्तश्लोकी दुर्गा का नौ बार पाठ करें तथा गुड़ का दान करें। भाग्य लगभग 70 प्रतिशत साथ देगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और व्यापार दोनों में सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। नौकरी में प्रमोशन की संभावना बन रही है और व्यवसाय में भी लाभ के संकेत हैं। हालांकि पारिवारिक मामलों में वाणी पर संयम रखना जरूरी होगा। प्रेम संबंधों में भी धैर्य बनाए रखें। हरा और बैंगनी रंग शुभ रहेगा। माता दुर्गा की नियमित पूजा करने से लाभ मिलेगा। भाग्य 60 प्रतिशत तक साथ देगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लिए आज शिक्षा, करियर और व्यापार के लिहाज से दिन शुभ रहेगा। लंबे समय से रुका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही नहीं करनी चाहिए। भगवान शिव की उपासना करें और सात प्रकार के अनाज का दान करें। नीला रंग शुभ रहेगा और भाग्य 60 प्रतिशत साथ देगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन विशेष शुभ माना जा रहा है क्योंकि गुरु और चंद्रमा दोनों आपकी राशि में हैं। व्यापार में सफलता मिलने के साथ निवेश के लिए भी अनुकूल समय रहेगा। प्रेम संबंधों में नया मोड़ आ सकता है और विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। माता दुर्गा की आराधना करें। पीला और लाल रंग शुभ रहेगा। भाग्य 70 प्रतिशत तक साथ देगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और मित्रों का भी पूरा साथ मिलेगा। व्यवसाय में सुधार के अवसर बनेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक एकाग्रता रखने की आवश्यकता होगी। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। सात प्रकार के अनाज का दान करें और माता-पिता का आशीर्वाद लें। नारंगी और लाल रंग शुभ रहेगा। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ देगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए आज आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। रुका हुआ धन मिल सकता है और नौकरी में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का नौ बार पाठ करें तथा तिल का दान करें। नीला और हरा रंग शुभ रहेगा। भाग्य 75 प्रतिशत तक साथ देगा।

तुला राशि

तुला राशि वालों को आज अपने करियर और व्यवसाय में आगे बढ़ने के लिए मेहनत करनी होगी। अधिक भागदौड़ और लंबी यात्राओं से बचना बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। गुप्त नवरात्रि में मां बगलामुखी की उपासना करें और अन्न का दान करें। हरा और बैंगनी रंग शुभ रहेगा। भाग्य 60 प्रतिशत तक साथ देगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए भाग्य का पूरा सहयोग मिलने की संभावना है। नौकरी और व्यापार से जुड़ी कई समस्याओं का समाधान निकल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और प्रेम जीवन भी सुखद रहेगा। मां दुर्गा के मंदिर जाकर दर्शन करें तथा एक या नौ परिक्रमा करें। माता-पिता का आशीर्वाद अवश्य लें। पीला और लाल रंग शुभ रहेगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ देगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज नौकरी में बदलाव के प्रयास सफल हो सकते हैं। आर्थिक लाभ के संकेत हैं, लेकिन प्रेम संबंधों में तनाव की स्थिति बन सकती है। अनावश्यक यात्राओं से बचें और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। पीला और लाल रंग शुभ रहेगा। भाग्य 75 प्रतिशत तक साथ देगा।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए व्यवसाय में प्रगति के अवसर रहेंगे, हालांकि बीच-बीच में कुछ व्यवधान भी आ सकते हैं। सकारात्मक सोच और धैर्य से सभी चुनौतियों का सामना कर पाएंगे। त्वचा संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। माता दुर्गा की उपासना करें और फलों का दान करें। नीला और हरा रंग शुभ रहेगा। भाग्य 65 प्रतिशत तक साथ देगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को आज व्यापार में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी बदलने का विचार भी मन में आ सकता है। खान-पान पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि कफ संबंधी परेशानी हो सकती है। गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा के 108 नामों का जप करें और उन्हें लौंग, फल तथा मिठाई अर्पित करें। नीला और सफेद रंग शुभ रहेगा। भाग्य 65 प्रतिशत तक साथ देगा।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन संतान से जुड़ी खुशखबरी लेकर आ सकता है। नौकरी और करियर में सफलता तथा प्रमोशन के योग बन रहे हैं। नई व्यावसायिक योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का नौ बार पाठ करें और फलों का दान करें। सफेद और लाल रंग शुभ रहेगा। भाग्य 75 प्रतिशत तक साथ देगा।

Sujeet jee Maharaj

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़... और देखें

  • Hindi News
  • Spirituality

End of Article