Aaj ka Rashifal 8 August 2026: धनु को करियर में मिलेगी उड़ान, मकर के अटके प्रोजेक्ट होंगे पूरे, कुंभ मीन दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 8 September Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal: 8 सितंबर 2026 को ग्रहों की चाल कुछ राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिंदू पंचांग के अनुसार मंगलवार को भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। 8 सितंबर मंगलवार का दिन किन राशि (aaj ka Rashifal 2026) के लोगों को फायदा मिल सकता है और किन लोगों को सावधान रहने की जरूरत है, पढ़ें 8 सितंबर का राशिफल।
धनु राशि दैनिक राशिफल (Dhanu Rashifal)
धनु राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन व्यापार और करियर के लिहाज से अच्छा रह सकता है। नए लोगों से संपर्क बनेंगे, जिनका फायदा कारोबार में मिल सकता है। दूर के शहरों या बाहरी स्थानों से जुड़े व्यापारिक अवसर सामने आ सकते हैं।
नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी या कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिल सकता है। काम में भाग्य का साथ मिलने से कई जरूरी कार्य आगे बढ़ेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में भी दिन सकारात्मक रहेगा। परिवार का माहौल सुखद रहेगा और किसी धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। इससे परिवार के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल बेहतर होगा।
आर्थिक स्थिति की बात करें तो रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं। हालांकि यात्रा और पढ़ाई पर खर्च बढ़ सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन भारी और बाहर के भोजन से बचना बेहतर होगा। लकी अंक 9 और लकी रंग नीला रहेगा। उपाय के तौर पर भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाएं और ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें।
मकर राशि दैनिक राशिफल (Makar Rashifal)
मकर राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन पुराने कामों को दोबारा शुरू करने के लिए अच्छा है। जो प्रोजेक्ट लंबे समय से रुके हुए हैं, उन्हें नए तरीके से शुरू करने का मौका मिल सकता है। संपत्ति से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है। नौकरी में आपकी मेहनत और अनुशासन वरिष्ठ अधिकारियों को प्रभावित कर सकता है। नई स्किल सीखने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए समय उपयोगी रहेगा। परिवार में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, इसलिए काम और घर के बीच संतुलन बनाकर चलें।
संपत्ति से जुड़े किसी फैसले में परिवार के बड़े लोगों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। आर्थिक मामलों में पुराने निवेश या पैतृक संपत्ति से अचानक लाभ मिलने की संभावना है। इस धन को अनावश्यक खर्च करने के बजाय भविष्य के लिए बचाकर रखना बेहतर होगा। लगातार एक ही जगह बैठकर काम करने से कमर और पैरों में परेशानी हो सकती है। लकी अंक 6 और लकी रंग भूरा रहेगा। उपाय के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें और जरूरतमंदों को भोजन कराएं।
कुंभ राशि दैनिक राशिफल (Kumbh Rashifal)
कुंभ राशि वालों के लिए मंगलवार कार्यक्षेत्र में नए विचारों को अपनाने का दिन है। आपके नए आइडिया कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। टीम के साथ मिलकर काम करने पर बेहतर नतीजे मिलने की संभावना है। हालांकि कारोबार का बड़ा विस्तार करने से पहले पूंजी और खर्च का सही आकलन जरूर करें। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपके काम की सराहना हो सकती है।
छात्रों को किसी मित्र या वरिष्ठ की मदद से पढ़ाई के लिए बेहतर रणनीति बनाने में सहायता मिलेगी। प्रेम और पारिवारिक जीवन में भी दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और बच्चों के भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला लिया जा सकता है। आर्थिक स्थिति में आय और खर्च के बीच संतुलन बना रहेगा। फिर भी किसी आकर्षक लेकिन असुरक्षित योजना में जल्दबाजी से पैसा लगाने से बचें। मानसिक तनाव कम करने के लिए हल्का व्यायाम और ध्यान करना लाभकारी रहेगा।
लकी अंक 2 और लकी रंग ऑरेंज रहेगा। उपाय के रूप में पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और काले तिल का दान करें।
मीन राशि दैनिक राशिफल (Meen Rashifal)
मीन राशिवालों के लिए मंगलवार का दिन मेहनत और धैर्य से आगे बढ़ने का है। व्यापार में पुराने अनुभवों का इस्तेमाल करके फैसला लेने से नुकसान से बचा जा सकता है। सहकर्मियों को लेकर किसी तरह की गलतफहमी रखने से बचें और बातों को स्पष्ट रखें। नौकरी में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, लेकिन इसका फायदा आगे चलकर मिलने की संभावना है। छात्रों को पढ़ाई में अनुशासन और एकाग्रता बनाए रखने की जरूरत होगी। पारिवारिक मामलों में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी या पार्टनर से खुलकर बातचीत करने से रिश्तों में दूरी आने से बच सकती है। आर्थिक मामलों में अचानक घरेलू खर्च सामने आ सकते हैं, इसलिए गैर-जरूरी खरीदारी रोकना जरूरी होगा। बजट पर ध्यान नहीं दिया तो आर्थिक दबाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर भी लापरवाही न करें। ज्यादा थकान और अनिद्रा से बचने के लिए पर्याप्त नींद लें और दिनचर्या को संतुलित रखें।
लकी अंक 3 और लकी रंग एक्वा ग्रीन रहेगा। उपाय के तौर पर पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जरूरतमंदों की सहायता करें।
Weekly Horoscope 7-13 Sepetmber 2026: 10 और 11 सितंबर सिंह के लिए क्यों है लकी, कन्या को मिलेंगे विवाह के प्रस्ताव, पढ़ें तुला-वृश्चिक का साप्ताहिक राशिफल