Aaj Ka Shubh Rang: आज रविवार को किस रंग के कपड़े पहनें? राशि अनुसार जानें 16 अगस्त के अपने लकी कलर्स
अध्यात्म
- Authored by: निधि जैन
- Updated Aug 16, 2026, 08:43 AM IST
Aaj Ka Shubh Rang (16 August 2026): क्या आज आप अपने लकी रंग के कपड़े पहनना चाहते हैं, जिससे दिनभर सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहें? यदि हां, तो अपने लकी कलर्स के बारे में आप अपनी राशि के जरिए जान सकते हैं। यहां पर मेष से लेकर मीन राशि वालों के आज 16 अगस्त 2026, रविवार के शुभ रंगों के बारे में बताया गया है।
![]()
16 अगस्त 2026 के लकी कलर्स
Aaj Ka Shubh Rang (16 August 2026): रंगों का जीवन के हर मोड़ पर गहरा प्रभाव पड़ता है। खासकर, शुभ रंगों के प्रभाव से व्यक्ति तनाव से दूर रहता है और खुशियों को आकर्षित करता है। यदि आप भी रोजाना अपने शुभ रंगों के कपड़े पहनते हैं और इन रंगों से जुड़ी चीजों का इस्तेमाल करते हैं तो नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव से बचे रहेंगे। चलिए अब जानते हैं आज 16 अगस्त 2026, रविवार के 12 राशियों के शुभ रंगों के बारे में।
मेष राशि
पीला और नारंगी रंग आज आपके जीवन में उत्साह और सकारात्मकता को बढ़ाएंगे। साथ ही प्रेम संबंधों में गर्मजोशी बनी रहने की संभावना अधिक है।
वृषभ राशि
लाल और सफेद रंगों के इस्तेमाल से आज आपको लाभ हो सकता है। एक तरफ जहां प्रेम जीवन में आकर्षण व अपनापन बढ़ेगा। वहीं, दूसरी तरफ करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।
मिथुन राशि
बैंगनी और सफेद रंगों के इस्तेमाल से आज मिथुन राशि वालों के प्रेम जीवन में समझ व मधुरता आएगी। साथ ही तनाव कम करने और मन को शांत रखने में ये कलर सहायक रहेंगे।
कर्क राशि
लाल और नारंगी रंगों के इस्तेमाल से आज आपको लाभ होगा। जीवन में उत्साह बढ़ेगा। साथ ही प्रेम संबंधों में भावनात्मक गर्मजोशी बढ़ेगी।
सिंह राशि
पीला और नारंगी आज आपके जीवन में खुशियों को बढ़ाएंगे। साथ ही नेतृत्व क्षमता में मजबूती आएगी।
कन्या राशि
आज आपको आसमानी और हरे रंगों के इस्तेमाल से लाभ होगा। जीवन में शांति और संतुलन बढ़ेगा। साथ ही मानसिक सुकून मिलेगा।
तुला राशि
बैंगनी और सफेद रंगों के इस्तेमाल से आज 16 अगस्त को आपको लाभ होगा। जीवन में संतुलन और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। साथ ही ये रंग तनाव कम करने में मदद करेंगे।
वृश्चिक राशि
आज आपको पीले के अलावा नारंगी रंग के इस्तेमाल से भी लाभ होने वाला है। प्रेम जीवन में जुनून और आकर्षण बढ़ेगा। साथ ही करियर में नई उपलब्धियां हासिल करने के अवसर मिलेंगे।
धनु राशि
आज आपको लाल और नारंगी रंगों के इस्तेमाल से लाभ होगा। जीवन में साहस और उमंग बढ़ने के साथ-साथ सेहत में काफी सुधार होगा।
मकर राशि
नीले के अलावा हरे रंग के कारण भी आज आपके जीवन में स्थिरता और शांति बढ़ेगी। इसके अलावा ये कलर्स आपको मानसिक शांति प्रदान करेंगे।
कुंभ राशि
आज आपको आसमानी के अलावा हरे रंग से भी लाभ होगा। जीवन में सकारात्मकता बढ़ेगी। साथ ही आप अपनी सेहत पर ध्यान दे पाएंगे।
मीन राशि
बैंगनी और सफेद रंगों के इस्तेमाल से मीन राशि वालों के जीवन में आज शांति और आध्यात्मिक सकारात्मकता बढ़ेगी।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
![]()
निधि जैनauthor
निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Spirituality
End of Article