मीटर रीडर का इंतजार खत्म...खुद बनवाएं Accurate बिजली बिल, अपनाएं ये हैक
बिना ज्यादा बिजली यूज किए भी बिल ज्यादा आए तो वजह गलत या अनुमानित मीटर रीडिंग हो सकती है. मीटर रीडर का इंतजार करने की जगह खुद रीडिंग सबमिट कर सही खपत के आधार पर बिल बनवाने में मदद करें.
Written By : मानसी उपाध्याय | Updated at : 17 Sep 2026 10:51 AM (IST)

सेल्फ मीटर रीडिंग
Source : pexels
Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
- रीडिंग मासिक बिलिंग समय-सीमा में ही जमा करनी होगी.
कई बार बिजली की खपत सामान्य होने के बाद भी बिल बढ़ा हुआ दिखाई देता है. इसकी एक वजह मीटर की सही रीडिंग दर्ज न होना भी हो सकती है. अगर मीटर रीडर तय समय पर घर नहीं पहुंचता या बिजली कंपनी अनुमान के आधार पर बिल तैयार करती है, तो सही यूज से ज्यादा रकम का बिल आ सकता है. ऐसे में यूजर को परेशानी के साथ-साथ एक्सट्रा भुगतान का भी सामना करना पड़ सकता है.
ऐसे में आपको मीटर रीडर का इंतजार करने की जरूरत नहीं है. आप खुद मीटर की रीडिंग जमा करके सही खपत के आधार पर बिल बनवाने में मदद कर सकते हैं. इससे बिलिंग की गलतियों से बचने के साथ अपनी बिजली खपत और खर्च पर भी नजर रख सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि खुद Accurate बिजली बिल कैसे बनवाएं.
मीटर रीडिंग देने से क्या होता है?
अगर बिजली का बिल अनुमानित रीडिंग या मीटर रीडर के घर नहीं पहुंचने की वजह से ज्यादा बन गया है, तो खुद मीटर रीडिंग जमा करना यूजफुल हो सकता है. इससे बिजली कंपनी के पास आपके मीटर की सही खपत का आंकड़ा पहुंचता है और बिल को सही इस्तेमाल के आधार पर तैयार करने में मदद मिल सकती है. इससे बिना जरूरूत बढ़े हुए बिल, भुगतान को लेकर विवाद और बिलिंग से जुड़ी परेशानियों को कम किया जा सकता है.
खुद कैसे जमा करें मीटर रीडिंग?
इसके लिए आपको अपने स्थानीय DISCOM यानी बिजली वितरण कंपनी के ऐप या पोर्टल पर जाना होगा. वहां लॉगिन करने के बाद Self Meter Reading का ऑप्शन चुनकर मीटर की रीडिंग जमा की जा सकती है.
यह भी पढ़ें - ChatGPT हिस्ट्री डिलीट करने पर डेटा कहां जाता है? समझें AI चैट का पूरा सिस्टम
खुद Accurate बिजली बिल कैसे बनवाएं?
1. खुद Accurate बिजली बिल बनवाने के लिए सबसे पहले अपने स्थानीय DISCOM का ऐप या पोर्टल खोलें.
2. इसके बाद Consumer ID या अकाउंट नंबर की मदद से लॉगिन करें.
3. अब Self Meter Reading का ऑप्शन चुनें.
4. इसके साथ ही बिजली मीटर की ऐसी साफ फोटो खींचें, जिसमें kWh रीडिंग साफ दिखाई दे.
5. आखिर में मीटर पर दिखाई दे रही रीडिंग दर्ज करें और बिलिंग साइकिल खत्म होने से पहले रीडिंग और फोटो सबमिट कर दें.
इस बात का रखें ध्यान
Self Meter Reading जमा करने की सुविधा के लिए हर DISCOM की अपनी मासिक समय-सीमा हो सकती है. इसलिए रीडिंग उसी बिलिंग विंडो के दौरान जमा करें, जो आपके स्थानीय DISCOM ने तय की है. समय-सीमा के बाद जमा की गई रीडिंग स्वीकार होगी या नहीं, यह संबंधित बिजली वितरण कंपनी के नियमों पर निर्भर करेगा.
यह भी पढ़ें - iPhone यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, आज रात मिलेगा नया iOS, ऐसे करें डाउनलोड

About the author मानसी उपाध्याय
मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.
Read More
Published at : 17 Sep 2026 10:51 AM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola