मेजर ऋषभ की महीने की इनकम जानकर उड़ जाएंगे होश! पूर्व ADC को इंस्टाग्राम से मिलेंगे 57 लाख?
Published: Thursday, September 17, 2026, 20:04 [IST]
Major Rishabh Sambyal Instagram Earnings: मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। राष्ट्रपति के पूर्व Aide-de-Camp (ADC) रहे ऋषभ ने रिटायरमेंट के बाद इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन शुरू किया है। इसके बाद उनकी कमाई के साथ-साथ इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर बहस भी शुरू हो गई।
खबर लिखे जाने तक उनके पेड सब्सक्राइबर की संख्या 2,412 है। वहीं, 15 सितंबर 2026 की एक रिपोर्ट में यह संख्या करीब 1,569 बताई गई थी। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 20 लाख फॉलोवर्स भी हैं। सब्सक्रिप्शन की फीस और मौजूदा सब्सक्राइबर संख्या के आधार पर उनकी मासिक कमाई का अनुमान लाखों रुपये में लगाया जा रहा है। हालांकि, यह उनकी आधिकारिक कमाई नहीं है।
2,412 पेड सब्सक्राइबर से कितनी कमाई?
मेजर ऋषभ के इंस्टाग्राम पेड सब्सक्रिप्शन की फीस यूजर्स के डिवाइस के हिसाब से अलग बताई गई है।
iPhone यूजर्स के लिए: 199 रुपये प्रति महीना
Android यूजर्स के लिए: 180 रुपये प्रति महीना
मौजूदा 2,412 सब्सक्राइबर की संख्या को आधार मानें तो अनुमानित मंथली कलेक्शन करीब 4.34 लाख रुपये से 4.80 लाख लाख रुपये के बीच बैठता है। इसी हिसाब से साल भर की रकम करीब 52.08 लाख रुपये से 57.6 लाख रुपये हो सकती है।
ये भी पढ़ें: 4 दिन पहले तक सबके चहेते मेजर ऋषभ अचानक क्यों आ गए ट्रोलर्स के निशाने पर? क्या है इंस्टाग्राम वाला मैटर?
यहां यह ध्यान देना जरूरी है कि यह सिर्फ सब्सक्राइबर संख्या और फीस के आधार पर निकाला गया अनुमान है। इंस्टाग्राम की फीस, टैक्स और दूसरी कटौती के बाद असल रकम अलग हो सकती है। साथ ही सब्सक्राइबर बढ़ने और घटने के अनुसार भी आय में अंतर आएगा।
20 लाख के करीब फॉलोवर्स
पेड सब्सक्राइबर के अलावा मेजर ऋषभ की इंस्टाग्राम पर बड़ी संख्या में फॉलोवर्स हैं। खबर लिखे जाने तक उनके 2.1 मिलियन फॉलोवर्स हैं। हालांकि, फॉलोवर्स और पेड सब्सक्राइबर को एक जैसा नहीं माना जा सकता। 20 लाख फॉलोवर्स होने का मतलब यह नहीं है कि सभी लोग पेड कंटेंट के लिए पैसे दे रहे हैं। जितनी संख्या सब्सक्राइबर की है उस हिसाब से ही पैसे आएंगे। साथ ही अगर ज्यादा iPhone यूजर्स ने सब्सक्राइब किया है तो पैसे ज्यादा आएंगे वहीं ज्यादा एंड्रॉइड यूजर पर पैसे कम आएंगे।
पेड सब्सक्रिप्शन को लेकर क्यों हुआ विवाद?
मेजर ऋषभ के पेड इंस्टाग्राम सब्सक्रिप्शन शुरू करने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग राय सामने आई। कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि सेना में सेवा दे चुके और राष्ट्रपति के ADC रह चुके अधिकारी को सोशल मीडिया पर पेड कंटेंट शुरू करना चाहिए या नहीं। कुछ आलोचकों ने इसे उनकी पिछली सैन्य भूमिका से जोड़कर देखा।
वहीं, उनके समर्थन में बोलने वाले लोगों का कहना है कि रिटायरमेंट के बाद अपने अनुभव और सोशल मीडिया फॉलोइंग के जरिए कंटेंट बनाना उनका निजी फैसला है। उनके मुताबिक किसी व्यक्ति के सैन्य करियर और रिटायरमेंट के बाद किए जाने वाले काम को अलग-अलग देखा जाना चाहिए।
सब्सक्राइबर्स को क्या मिलता है?
पेड सब्सक्रिप्शन में सामान्य फॉलोवर्स के मुकाबले एक्सक्लूसिव कंटेंट, कुछ खास वीडियो और सीधे जुड़ने जैसे विकल्प शामिल हैं। इस मॉडल के जरिए क्रिएटर अपने फॉलोवर्स से हर महीने तय रकम लेते हैं। फिलहाल पेड सब्सक्रिप्शन में ऋषभ ने 5 स्टोरी और एक पोस्ट शेयर किया हुआ है। पोस्ट में वो अंडमान के समुद्र में शीप पर कैजुअल टीशर्ट पैंट में नजर आ रहे हैं। बता दें, इंस्टाग्राम के अलावा उन्होने अपना यूट्यूब चैनल भी शुरू किया है।
ये भी पढ़ें: 12 साल में ही राष्ट्रपति के पूर्व ADC ने छोड़ी नौकरी, क्या बीच में रिटायरमेंट के कारण नहीं मिलेगी पेंशन?