"क्या मैंने पाकिस्तान की खुफिया जानकारी...", गद्दारी के आरोपों पर Adnan Sami ने तोड़ी चुप्पी
वर्ल्ड सिनेमा
- Authored by: राहुल शर्मा
- Updated Aug 7, 2026, 05:46 PM IST
भारतीय नागरिकता प्राप्त कर चुके सिंगर अदनान सामी ने पाकिस्तानियों के उन आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है, जिनमें उन्हें गद्दार कहा गया है। अदनान ने पाकिस्तानियों से सवाल पूछा है कि वो किस बुनियाद पर उन्हें गद्दार कहते हैं?
![]()
"क्या मैंने पाकिस्तान की खुफिया जानकारी...", गद्दारी के आरोपों पर Adnan Sami ने तोड़ी चुप्पी
KEY HIGHLIGHTS
- कभी पाकिस्तानी नागरिक थे अदनान सामी
- भारत की नागरिकता प्राप्त करके भारतीय बने अदनान
- अदनान ने पाकिस्तानियों की बोलती की बंद
गायक और कम्पोजर अदनान सामी ने कुछ वक्त पहले पाकिस्तानी नागरिकता छोड़कर भारतीय नागरिकता स्वीकार की और भारतीय बन गए। अब वो भारत में ही रहते हैं और गाने बनाते हैं। पाकिस्तान के कुछ लोगों को अदनान का ये फैसला पसंद नहीं आया है और वो लगातार उन्हें गद्दार कहकर पुकारते हैं। अदनान ने रजत शर्मा के शो पर इन लोगों को जवाब दिया है और बताया है कि उन्होंने किसी के साथ गद्दारी नहीं की। अदनान सामी ने बताया है कि लोग उन्हें किस बुनियाद पर पाकिस्तानी गद्दार कहते हैं? उन्होंने भारत में आकर किसी को खुफिया जानकारी तो रिवील की नहीं है। ऐसे में ये सारे दावे बेबुनियाद हैं।
Adnan Sami ने बेशर्म पाकिस्तानियों को दिया जवाब
पत्रकार रजत शर्मा ने अपने शो पर अदनान सामी से पूछा कि जब पाकिस्तान के लोग उन्हें गद्दार कहते हैं तो उन्हें कैसा लगता है और वो इसका जवाब कैसे देना चाहेंगे? इस पर अदनान सामी ने कहा, "क्या बात है। इल्जाम हो तो ऐसे। वरना क्या हो? कौन गद्दार है? क्या मैंने किसी भी प्रकार की खुफिया जानकारी रिवील की है? आईएसआई वाले कैसे मुझे गद्दार बोल सकते हैं? मैं एक गायक हूं, सिंगर हूं, कलाकार हूं। पाकिस्तानी जनरल मेरे गानों को एन्जॉय करते हैं और उन पर डांस करते हैं। परवेज मुशर्रफ तो मेरे गानों पर डांस करते थे।"
Adnan Sami ने कश्मीर मुद्दे पर भी की बात
अदनान सामी ने कश्मीर मुद्दे पर भी बात की और बताया कि पाकिस्तान के जनरल्स इसे हमेशा जिंदा रखना चाहते हैं क्योंकि इससे उन्हें फायदा होता है। अदनान सामी के अनुसार, "पाकिस्तान के जनरल्स असल में कश्मीर की परेशानी को जिंदा रखना चाहते हैं। वो जिहाद के नाम पर अपनी तिजोरी भरते हैं। उन्हें विदेशों से फंडिंग आती है। अगर कश्मीर मुद्दा खत्म हो गया तो उन्हें नुकसान होगा, जिस कारण वो ये मुद्दा भड़काते रहते हैं।"
![]()
राहुल शर्माauthor
राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Entertainment
- World-Cinema
End of Article