AI की पढ़ाई में सिंगापुर का दबदबा, दुनिया की टॉप 10 यूनिवर्सिटी में NTU और NUS शामिल
एजुकेशन
- Authored by: नीलाक्ष सिंह
- Updated Jul 30, 2026, 04:08 PM IST
AI और रिसर्च के क्षेत्र में सिंगापुर ने एक बार फिर अपनी मजबूत स्थिति साबित की है। सिंगापुर के दो विश्वविद्यालय 'NTU और NUS' आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में दुनिया की शीर्ष 10 यूनिवर्सिटीज में शामिल हैं।
![]()
दुनिया की टॉप 10 यूनिवर्सिटी में सिंगापुर की दो यूनिवर्सिटी हुई शामिल (image - chatGPT)
Top 10 AI University Rankings: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की पढ़ाई और रिसर्च के क्षेत्र में सिंगापुर ने एक बार फिर अपनी मजबूत स्थिति साबित की है। U.S. News Best Global Universities 2026-27 की AI रैंकिंग में सिंगापुर की दो यूनिवर्सिटी ने दुनिया की टॉप 10 में जगह बनाई है। Nanyang Technological University (NTU) दूसरे स्थान पर रही, जबकि National University of Singapore (NUS) ने चार पायदान की छलांग लगाकर पांचवां स्थान हासिल किया है।
U.S. News की 2026-27 Best Global Universities Subject Rankings में दुनिया भर की 2,250 यूनिवर्सिटी का मूल्यांकन किया गया। AI की रैंकिंग में उन यूनिवर्सिटी को शामिल किया गया, जिन्होंने 2020 से 2024 के बीच AI से जुड़ी कम से कम 200 रिसर्च पेपर प्रकाशित किए थे।
AI के क्षेत्र में दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटी की लिस्ट में पिछले साल की तुलना में NUS ने चार स्थानों की बड़ी छलांग लगाई है।
World Top 10 AI University
| रैंक यूनिवर्सिटी | देश/क्षेत्र |
| 1 Tsinghua University | चीन |
| 2 Nanyang Technological University (NTU) | सिंगापुर |
| 3 Zhejiang University | चीन |
| 4 Peking University | चीन |
| 5 National University of Singapore (NUS) | सिंगापुर |
| 6 University of Electronic Science and Technology of China | चीन |
| 7 University of Science and Technology of China | चीन |
| 8 Wuhan University | चीन |
| 9 Chinese University of Hong Kong | हांगकांग |
| 10 (tie) Huazhong University of Science and Technology | चीन |
| 10 (tie) Shanghai Jiao Tong University | चीन |
चीन का दबदबा सबसे ज्यादा
AI की टॉप 10 यूनिवर्सिटी की लिस्ट में चीन का दबदबा साफ देखने को मिला। चीन की 8 यूनिवर्सिटी ने टॉप 10 में जगह बनाई। बीजिंग की Tsinghua University पहले स्थान पर रही। वहीं, Chinese University of Hong Kong ने नौवां स्थान हासिल किया। इस रैंकिंग में अमेरिका और यूरोप की कोई भी यूनिवर्सिटी टॉप 10 में जगह नहीं बना सकी।
NTU और NUS की अन्य विषयों में भी मजबूत रैंकिंग
AI के अलावा सिंगापुर की NTU ने कई अन्य विषयों में भी शानदार प्रदर्शन किया है। यूनिवर्सिटी ने इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में दुनिया में पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा इंजीनियरिंग में दूसरा, कंडेंस्ड मैटर फिजिक्स में तीसरा और कंप्यूटर साइंस में चौथा स्थान मिला।
वहीं, NUS ने ऑप्टिक्स में पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा केमिस्ट्री में तीसरा, मैटेरियल्स साइंस में पांचवां और कंप्यूटर साइंस में छठा स्थान हासिल किया।
एशिया में भी NUS और NTU का शानदार प्रदर्शन
ओवरऑल Best Global Universities Ranking में भी सिंगापुर की दोनों यूनिवर्सिटी ने अच्छा प्रदर्शन किया। NUS एशिया में दूसरे और दुनिया में 16वें स्थान पर रही। वहीं, NTU एशिया में चौथे और दुनिया में 27वें स्थान पर रही।
सिंगापुर को 2025 में प्रति व्यक्ति GDP के आधार पर दुनिया का दूसरा सबसे अमीर देश बताया गया था। अब AI और टेक्नोलॉजी की शिक्षा में भी देश की यूनिवर्सिटी का शानदार प्रदर्शन यह दिखाता है कि सिंगापुर उच्च शिक्षा और AI रिसर्च के क्षेत्र में तेजी से अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।
![]()
नीलाक्ष सिंहauthor
नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Education
End of Article