राजस्थान: AI से स्मार्ट होगा खेती का डेटा और प्रशासन, जरूरत के हिसाब से किसानों को मिलेंगी सेवाएं
22 अगस्त 2026, जयपुर: राजस्थान: AI से स्मार्ट होगा खेती का डेटा और प्रशासन, जरूरत के हिसाब से किसानों को मिलेंगी सेवाएं – राजस्थान में कृषि क्षेत्र को आधुनिक तकनीक और नवाचारों से जोड़ने की दिशा में कृषि विभाग ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित स्मार्ट और डेटा-ड्रिवन कृषि प्रशासन की ओर कदम बढ़ाया है। इसी क्रम में कृषि अधिकारियों को Wadhwani Institute for Artificial Intelligence (Wadhwani AI) के विशेषज्ञों ने कृषि आयुक्तालय में AI के उपयोग और संभावनाओं को लेकर प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण आयुक्त कृषि नरेश कुमार गोयल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
आयुक्त कृषि ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य अधिकारियों को AI की आधुनिक तकनीकों से परिचित कराना और विभागीय कार्यों, योजना निर्माण, निगरानी, निर्णय प्रक्रिया तथा किसान सेवाओं में इसके प्रभावी उपयोग की संभावनाओं को समझना है। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग AI को केवल प्रशिक्षण या प्रयोग तक सीमित नहीं रखना चाहता, बल्कि इसे कृषि प्रशासन और सेवा वितरण की व्यापक व्यवस्था से जोड़ने की दिशा में काम किया जा रहा है।
इसी क्रम में AI in Agriculture के लिए Chief Executive Officer (CEO) जैसी संस्थागत व्यवस्था विकसित करने की प्रक्रिया चल रही है। इससे कृषि क्षेत्र में AI से जुड़े नवाचारों, परियोजनाओं और तकनीकी समाधानों को एक समन्वित दिशा देने में मदद मिलेगी।
RAJAIIMS से कृषि नवाचारों को मिलेगा प्लेटफॉर्म
राजस्थान में RAJAIIMS के माध्यम से भी Artificial Intelligence, Machine Learning और Data Analytics आधारित समाधानों को कृषि क्षेत्र में बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य कृषि से जुड़े क्षेत्रों में नई तकनीकी समाधान विकसित करना और विशेषज्ञों, तकनीकी संस्थानों तथा विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। AI के जरिए बड़ी मात्रा में उपलब्ध कृषि डेटा का विश्लेषण कर फसल, मौसम, कीट-रोग, उत्पादन, किसान सेवाओं और योजनाओं से जुड़े बेहतर पूर्वानुमान तथा निर्णय सहायता प्रणाली विकसित की जा सकती है।
Raj Kisan Portal को और स्मार्ट बनाने की तैयारी
राजस्थान में किसानों को विभिन्न कृषि योजनाओं और सेवाओं से जोड़ने वाले Raj Kisan Portal को भी भविष्य में AI आधारित तकनीकों से अधिक सक्षम बनाने की संभावनाओं पर काम किया जा रहा है। AI और Data Analytics के माध्यम से किसानों की जरूरत और प्रोफाइल के अनुसार योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी उपलब्ध कराने, आवेदन और सेवा वितरण की निगरानी करने तथा संभावित समस्याओं की पहचान करने में मदद मिल सकती है। इससे One-to-One Farmer Service Delivery की दिशा में आगे बढ़ने और किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार समयबद्ध एवं लक्षित सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।
सुशासन और पारदर्शिता को मिलेगा बढ़ावा
AI आधारित कृषि प्रशासन से निर्णय प्रक्रिया को अधिक डेटा आधारित, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है। योजनाओं के क्रियान्वयन की रियल टाइम मॉनिटरिंग, लाभार्थियों तक सेवाओं की पहुंच का विश्लेषण, संभावित अनियमितताओं की पहचान और संसाधनों के बेहतर उपयोग में AI महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
AI आधारित analytical tools की मदद से अधिकारी बड़े datasets का तेजी से विश्लेषण कर evidence-based decisions ले सकेंगे। इससे प्रशासनिक दक्षता बढ़ने के साथ किसानों तक योजनाओं और सेवाओं की डिलीवरी भी अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
किसान होंगे AI आधारित व्यवस्था के केंद्र में
कृषि विभाग का उद्देश्य AI के इस्तेमाल को केवल प्रशासनिक दक्षता तक सीमित रखना नहीं है। विभाग किसान को इस technology-driven transformation के केंद्र में रखने की दिशा में काम कर रहा है। AI आधारित समाधानों के जरिए किसानों को फसल और मौसम संबंधी सलाह, कीट एवं रोग की पहचान, कृषि समस्याओं के समाधान और सरकारी योजनाओं की जानकारी अधिक तेजी और जरूरत के अनुसार उपलब्ध कराने की संभावनाएं विकसित की जा रही हैं।
राजस्थान की कृषि व्यवस्था होगी Future Ready
कृषि अधिकारियों को AI का प्रशिक्षण देने के साथ AI in Agriculture के लिए institutional framework विकसित करने, RAJAIIMS और Raj Kisan Portal जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म को AI एवं data-driven technologies से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इन पहलों के जरिए राजस्थान में Technology + Data + AI + Good Governance का ऐसा ecosystem विकसित करने की दिशा में काम हो रहा है, जिससे विभागीय कार्यों की दक्षता और पारदर्शिता बढ़ने के साथ किसानों को अधिक स्मार्ट, त्वरित और जरूरत आधारित सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। राजस्थान सरकार का लक्ष्य आधुनिक तकनीक के उपयोग से कृषि प्रशासन को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह, कुशल और किसान-केंद्रित बनाना है, ताकि राज्य को AI-enabled agriculture के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में स्थापित किया जा सके।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture