'ट्रंप-मोदी की दोस्ती से AI तक! अमेरिकी विदेश मंत्री ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर दिया खास संदेश
Published: Saturday, August 15, 2026, 7:15 [IST]
Independence Day US Wishes: भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अमेरिका ने भारत के लोगों को गर्मजोशी से शुभकामनाएं दी हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और अमेरिका के बीच लगातार मजबूत हो रहे रिश्तों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच व्यक्तिगत संबंधों की वजह से दोनों देशों की साझेदारी पहले से ज्यादा मजबूत हुई है।
रुबियो ने रक्षा, ऊर्जा सुरक्षा, महत्वपूर्ण खनिज, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अंतरिक्ष सहयोग और व्यापार जैसे क्षेत्रों में बढ़ती साझेदारी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों का सहयोग न सिर्फ अमेरिका और भारत को मजबूत बना रहा है, बल्कि पूरे हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा, समृद्धि और स्थिरता बढ़ा रहा है।
भारत को अमेरिका की तरफ से खास बधाई
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अमेरिका की ओर से भारत के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध लगातार आगे बढ़ रहे हैं। रुबियो का यह संदेश ऐसे समय आया है, जब भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विस्तार ले रही है। उन्होंने दोनों देशों के मजबूत होते रिश्तों पर जोर दिया।
ये भी पढे़ं: PM Modi Independence Day Attire: 2014 से 2025 तक, पीएम मोदी ने हर साल क्या पहनकर लाल किला से ध्वजारोहण किया?
मोदी-ट्रंप के रिश्तों का किया जिक्र
मार्को रुबियो ने भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत बनाने में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तिगत संबंधों को भी अहम बताया। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के बीच बेहतर तालमेल की वजह से द्विपक्षीय संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। अमेरिका और भारत के बीच रक्षा, ऊर्जा और व्यापार समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा है। इससे दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा मिल रही है।
रक्षा से AI और अंतरिक्ष तक बढ़ा सहयोग
अमेरिकी विदेश मंत्री ने भारत और अमेरिका के बीच सहयोग के कई अहम क्षेत्रों का उल्लेख किया। इनमें रक्षा, ऊर्जा सुरक्षा, महत्वपूर्ण खनिज, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अंतरिक्ष सहयोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देश इन क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं। तकनीक और रणनीतिक क्षेत्रों में बढ़ता सहयोग भविष्य में दोनों देशों की क्षमताओं को और मजबूत कर सकता है तथा नए अवसर पैदा कर सकता है।
ये भी पढे़ं: Independence Day 2026 Live: लाल किले पर 13वीं बार तिरंगा फहराएंगे PM मोदी, पहली बार 'वंदे मातरम्' का गायन
हिंद महासागर क्षेत्र में भी मजबूत होगी साझेदारी
रुबियो ने कहा कि भारत-अमेरिका की बढ़ती साझेदारी का असर सिर्फ दोनों देशों तक सीमित नहीं है। दोनों देशों के बीच सहयोग व्यापक हिंद महासागर क्षेत्र को भी सुरक्षित, मजबूत और समृद्ध बनाने में मदद कर रहा है। रक्षा और ऊर्जा से लेकर व्यापार और तकनीक तक बढ़ता तालमेल क्षेत्रीय स्थिरता के लिए अहम माना जा रहा है। अमेरिका ने भारत के साथ इस रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई है।