महिलाओं को सोने का सिक्का, AI स्किल्स ट्रेनिंग, खिलाड़ियों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस... , CM विजय के पहले बजट में किसे क्या मिला?
Tamil Nadu Budget: एक्टिंग से राजनीति में एंट्री करने वाले विजय थलापति की सरकार ने बुधवार को अपना पहला बजट पेश किया है. चेन्नई स्थित विधानसभा में वित्त मंत्री डॉ. एन मैरी विल्सन ने मुख्यमंत्री विजय की मौजूदगी में TVK सरकार का पहला बजट पेश किया. बजट में महिलाओं, छात्रों, खिलाड़ियों का विशेष ध्यान रखा गया.
2026-27 का राज्य बजट पेश करते हुए तमिलनाडु के वित्त मंत्री डॉ. एन मैरी विल्सन ने कहा कि ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने और अंतरराष्ट्रीय खेलों में तमिलनाडु को सबसे ऊंचे स्तर पर ले जाने के मकसद से राज्य भर में 10 'ओलंपिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' बनाने के लिए 5.50 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. वहीं ब्रदर्स गिफ्ट स्कीम' के तहत महिलाओं को उनकी शादी के मौके पर 8 ग्राम का सोने का सिक्का और रेशम की साड़ी देने के लिए 812 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं.
Chennai | During Budget speech, Tamil Nadu Finance Minister Dr. N. Marie Wilson says, "Vijay entered politics solely to repay debt of gratitude to the people.
— ANI (@ANI) August 5, 2026
The Chief Minister has emerged victorious over numerous conspiracies and now leads the state with a commitment to provide… pic.twitter.com/S89kiKeqVP
AI पर भी फोकस
अपने बजट भाषण में AI पर जोर देते हुए तमिलनाडु के वित्त मंत्री ने कहा कि साल 2031 तक, इंजीनियरिंग कॉलेजों, पॉलिटेक्निक कॉलेजों और इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट्स (ITIs) में पढ़ने वाले 5,00,000 छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्किल्स की ट्रेनिंग दी जाएगी.
यह भी पढ़ें: सीएम विजय सरकार के खिलाफ वीडियो बनाने वाला यूट्यूबर मारिदास गिरफ्तार, महिला मंत्री पर की थी अश्लील टिप्पणी
हज यात्रा सब्सिडी में की बढ़ोतरी
वित्त मंत्री मैरी विल्सन ने बजट पेश करते हुए कहा कि राज्य सरकार अल्पसंख्यक समुदायों के अधिकारों और कल्याण की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. ल्पसंख्यक छात्रों के लिए शैक्षिक छात्रवृत्तियां जारी रहेंगी. हज यात्रा सब्सिडी को 25,000 रुपये से बढ़ाकर 35,000 रुपये कर दिया गया है. ईसाई और मुस्लिम महिला कल्याण संघों की मदद के लिए 1.05 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. इसके अलावा पांच मुस्लिम कब्रिस्तान और दफन स्थलों के विकास के लिए 34 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं.
2031 तक 1.5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी
भाषण के दौरान वित्त मंत्री विल्सन ने कहा कि विजय ने लोगों के प्रति अपना आभार व्यक्त करने के लिए ही राजनीति में कदम रखा है. कहा कि तमिलनाडु सरकार ने 2031 तक 1.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की योजना बनाई है. पिछले पांच वर्षों में, तमिलनाडु का कर्ज दोगुना हो गया है। TVK सरकार के चुनावी वादों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। सरकारी टेंडर प्रक्रियाओं में पारदर्शिता लाई गई है. शराब बनाने वाली इकाइयों पर विशेष शुल्क लगाकर, सरकार को 1,000 करोड़ रुपये तक का अतिरिक्त राजस्व मिलने की उम्मीद है.
सरकारी स्कूलों के लिए योजनाएं
वित्त मंत्री ने कहा कि छात्रों की शिक्षा और भलाई के लिए सुरक्षित और अच्छी तरह से बनाए रखा गया स्कूल का माहौल जरूरी है, और सरकारी स्कूलों के रखरखाव, सफाई और सुरक्षा के लिए किसी एकीकृत प्रणाली के न होने को देखते हुए, सरकार 'सुपर क्लीन' और 'सुपर कैंपस' योजनाएं लागू करेगी.
यह भी पढ़ें: तमिलनाडु सरकार में विभागों का बंटवारा, जानें सीएम विजय के पास कौन से मंत्रालय, देखें पूरी लिस्ट
महिलाओं की वित्तीय सहायता बढ़ी
विजय के बजट में महिलाओं को मिलने वाली वित्तीय सहायता बढ़ा दी गई है. महिलाओं को मिलने वाली मासिक वित्तीय सहायता को 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये करने की प्रक्रिया पर काम शुरू होगा. इसके अलावा बजट में सोने का सिक्का और रेशमी साड़ी देने वाली योजनाओं का प्रावधान है.
सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी TVK
तमिलनाडु की राजनीति में विजय ने अपने पहले ही चुनाव में बड़ा राजनीतिक उलटफेर कर दिया था. उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कजगम (TVK) ने मई 2026 के विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीटों पर जीत हासिल की और राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. 4 मई 2026 को आए नतीजों ने साफ कर दिया कि विजय की लोकप्रियता फिल्मी पर्दे से निकलकर राजनीति में भी असर दिखा रही है.