सरकारी स्कूल के बच्चे बनेंगे ‘AI एक्सपर्ट’, भारत में FREE सब्सक्रिप्शन दे रहा एडोब

Aug 27, 2026 06:06 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

भारतीयों के लिए अच्छी खबर है। अब हजारों सरकारी स्कूलों को शिक्षा के लिए Adobe Express का फ्री एक्सेस मिलेगा। एडोब एक्सप्रेस एक डिजिटल क्रिएशन टूल है, जिसकी मदद से छात्र प्रेजेंटेशन, पोस्टर, वीडियो, ग्राफिक्स आसानी से बना सकते हैं।

Adobe Express Free in india

इस प्रोग्राम में पीएम श्री स्कूल, सीएम श्री स्कूल, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) और केंद्रीय विद्यालय समेत कई सरकारी स्कूल नेटवर्क शामिल होंगे।

Adobe Express Free in india: अमेरिका की सॉफ्टवेयर कंपनी एडोब ने गुरुवार को भारत में एक नई पहल की घोषणा की, जिसके तहत लाखों छात्रों और शिक्षकों को डिजिटल क्रिएटिविटी और AI टूल्स का मुफ्त एक्सेस मिलेगा। कंपनी ने इस प्रोग्राम के लिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, असम, बिहार और तमिलनाडु की सरकारों के साथ साझेदारी की है। पहल के हिस्से के रूप में, इन राज्यों के हजारों सरकारी स्कूलों को शिक्षा के लिए एडोब एक्सप्रेस तक मुफ्त पहुंच मिलेगी। कंपनी का कहना है कि इस प्रोग्राम से भारत में उसकी K-12 एजुकेशन की पहुंच देशभर के लगभग 78 लाख छात्रों और शिक्षकों तक हो जाएगी।

सम्बंधित सुझाव

एडोब एक्सप्रेस पर क्या-क्या कर सकते हैं?

एडोब एक्सप्रेस एक डिजिटल क्रिएशन टूल है, जिसकी मदद से यूजर्स प्रेजेंटेशन, पोस्टर, वीडियो, ग्राफिक्स और दूसरे तरह का कंटेंट बना सकते हैं। टेक कंपनी के अनुसार, स्टूडेंट्स इसका इस्तेमाल स्कूल प्रोजेक्ट्स और क्रिएटिव कामों के लिए कर सकते हैं, जबकि टीचर्स क्लासरूम के लिए कंटेंट बनाने में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस पहल के जरिए छात्रों और शिक्षकों को Adobe Digital Academy के माध्यम से डिजिटल क्रिएटिविटी और AI लर्निंग रिसोर्स भी उपलब्ध कराए जाएंगे। ये रिसोर्स क्रिएटिव प्रॉब्लम-सॉल्विंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और कंटेंट बनाने के लिए AI का इस्तेमाल करने जैसे स्किल्स पर फोकस्ड होंगे।

कंपनी शिक्षकों को भी ट्रेनिंग देगी ताकि वे क्लासरूम की पढ़ाई में डिजिटल क्रिएटिविटी और AI टूल्स का इस्तेमाल कर सकें। इसका मकसद छात्रों में ऐसी स्किल्स विकसित करने में मदद करना है जो टेक्नोलॉजी, मीडिया और दूसरे क्रिएटिव क्षेत्रों में उनके भविष्य के करियर के लिए काम आ सकें।

प्रोग्राम में पीएम श्री स्कूल, सीएम श्री स्कूल, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) और केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) सहित कई सरकारी स्कूल नेटवर्क शामिल होंगे।

सम्बंधित सुझाव

एडोब ने कहा कि भविष्य में इस प्रोग्राम को और ज्यादा स्कूलों और राज्यों तक बढ़ाया जा सकता है।

एडोब की ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट और जीएम, एजूकेशन, माला शर्मा ने कहा "इस साझेदारी के माध्यम से, हम एडोब एक्सप्रेस जैसे क्लासरूम-रेडी एआई टूल सीधे स्कूलों में ला रहे हैं, जिससे छात्रों और शिक्षकों को भविष्य के काम के लिए जरूरी क्रिएटिव और एआई स्किल्स विकसित करने में मदद मिलेगी।"

शर्मा ने कहा, "यह साझेदारी भारत में शिक्षा के लिए एडोब की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता पर आधारित है, और सरकार की राष्ट्रीय शिक्षा नीति का समर्थन करती है और 2030 तक एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (एवीजीसी) के क्षेत्र में दो मिलियन नौकरियां पैदा करने के केंद्रीय बजट 2026 के लक्ष्य को पूरा करती है।"

भारत में शिक्षा पर केंद्रित एडोब की यह पहली पहल नहीं है। इस साल की शुरुआत में, कंपनी ने भारत में छात्रों के लिए Firefly, Photoshop और Acrobat जैसे ऐप्स का मुफ्त एक्सेस देने की घोषणा की थी।