लालू यादव इलाज के लिए दिल्ली रवाना: पत्नी राबड़ी और बेटी मीसा भी साथ गईं, आंखों में हुई है समस्या; AIIMS में होगा चेकअप - Patna News
पटना3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बेहतर इलाज के लिए आज सोमवार को दिल्ली रवाना हो गए। उनके साथ पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और सांसद बेटी मीसा भारती भी मौजूद रहीं।
दिल्ली रवाना होने के दौरान मीसा भारती ने बताया कि लालू यादव का इलाज पहले से ही दिल्ली एम्स में चल रहा है। इसी कारण उन्हें आगे के इलाज और डॉक्टरों की सलाह के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा है।
मीसा बोलीं- बेहतर इलाज के लिए दिल्ली जा रहे हैं
दिल्ली रवाना होने से पहले मीसा भारती ने कहा, "लालू जी की तबीयत फिलहाल पहले से बेहतर है। उनका इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा है, इसलिए वहीं डॉक्टरों की देखरेख में आगे का उपचार कराया जाएगा।
मीसा ने आगे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पत्नी को लेकर सवाल पूछे जाने पर मीसा भारती ने कहा, यह तो सरकार की देखने की चीज है कि उन्हें सुरक्षा मिली हुई है कि नहीं मिली हुई है। सुनने में यह आया है कि डीएम और एसपी भी उनके साथ थे।

दिल्ली के लिए निकलने के दौरान लालू यादव की तस्वीर।
सरकार को तो उन डीएम और एसपी पर कार्रवाई करनी चाहिए, उनको जनता के लिए रखा गया है या फिर मुख्यमंत्री की पत्नी के लिए रखा है। किस हैसियत से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पत्नी कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंची थी।

शुक्रवार को बिगड़ी थी तबीयत, IGIMS में हुए थे भर्ती
बता दें कि शुक्रवार को लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें पटना स्थित आईजीआईएमएस (IGIMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय उनके साथ पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती और बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी मौजूद थे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी स्वास्थ्य जांच की और करीब दो घंटे तक ऑब्जर्वेशन में रखा। स्थिति सामान्य होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
आंखों की जांच और ईसीजी भी कराया गया
आईजीआईएमएस में लालू यादव की आंखों की जांच नेत्र रोग विभाग के अध्यक्ष (HOD) डॉ. विभूति प्रसन्न सिन्हा ने की थी। इसके अलावा उनका ईसीजी भी कराया गया। डॉक्टरों ने सभी जरूरी जांच के बाद उन्हें कुछ समय निगरानी में रखा और स्वास्थ्य स्थिर रहने पर घर भेज दिया।

शुक्रवार को लालू प्रसाद यादव को IGIMS लाया गया था।
गंदगी की वजह से बिगड़ी तबीयत- मीसा भारती
आईजीआईएमएस से छुट्टी मिलने के बाद मीसा भारती ने कहा था कि लालू यादव की तबीयत अब ठीक है। उन्होंने यह भी कहा कि कौटिल्य नगर इलाके में काफी गंदगी है, जिसकी वजह से उनकी तबीयत प्रभावित हुई। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि अगर वे इस मुद्दे को उठाते हैं तो लोग इसे सरकारी आवास से जोड़कर देखने लगते हैं।
सिंगापुर में भी कराया था रूटीन चेकअप
करीब दो महीने पहले लालू यादव पोस्ट किडनी ट्रांसप्लांट रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए सिंगापुर गए थे। विदेश यात्रा के लिए उन्हें दिल्ली की अदालत से अनुमति मिली थी। उनके बेटे और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बताया था कि किडनी ट्रांसप्लांट के बाद डॉक्टरों ने हर तीन महीने पर नियमित जांच कराने की सलाह दी थी, लेकिन पिछले लगभग एक वर्ष से नियमित फॉलोअप नहीं हो पाया था।

7 महीने पहले हुई थी आंख की सर्जरी
दिसंबर 2025 में जांच के दौरान डॉक्टरों ने लालू यादव की आंखों में मोतियाबिंद (कैटरेक्ट) और रेटिना से जुड़ी समस्या का पता लगाया था।
इसके बाद दिल्ली के एक निजी नेत्र अस्पताल में वरिष्ठ विशेषज्ञों की देखरेख में उनकी कैटरेक्ट और रेटिना की सर्जरी की गई थी।
डॉक्टरों के अनुसार, ऑपरेशन सफल रहा था। सर्जरी के बाद उन्हें आराम करने और नियमित फॉलोअप कराने की सलाह दी गई थी। फिलहाल उनकी आंखों से जुड़ी समस्या की भी समय-समय पर निगरानी की जा रही है।
.
खबरें और भी हैं...
LIVE
लखीसराय में रेलवे ट्रैक, खगड़िया-किशनगंज, जमुई में सड़कें डूबी: गया में अस्पताल जलमग्न, बगहा में किसान को खींच ले गया मगरमच्छ; बिजली से 11 मौतें
1:45- कॉपी लिंक
शेयर
पटना रेपिडो कार से शराब की तस्करी: स्टेशन गोलंबर के पास कार पकड़ा, सूटकेस में रखी शराब बरामद; तस्कर फरार
1:00- कॉपी लिंक
शेयर
पाटलिपुत्र जंक्शन से सोमनाथ धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना: 1100 श्रद्धालु करेंगे नि:शुल्क तीर्थयात्रा, एडवांस LHB रैक से संचालन; गुजरात में भी विशेष इंतजाम
0:46- कॉपी लिंक
शेयर
नौबतपुर में ट्रक ड्राइवरों का जोरदार प्रदर्शन: थाना प्रभारी पर मारपीट और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया
1:01- कॉपी लिंक
शेयर