पटना यूनिवर्सिटी में पेपर लीक के खिलाफ AISA का प्रदर्शन: एग्जाम कंट्रोलर के इस्तीफे की मांग, LLB प्रवेश परीक्षा में प्रश्नपत्र हुआ था वायरल - Patna News

पटना31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पटना यूनिवर्सिटी में परीक्षा की अव्यवस्था के खिलाफ आज ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) प्रदर्शन करेगी। एग्जाम कंट्रोलर के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रतिरोध दिवस आयोजित किया गया है। पटना कॉलेज में सभी छात्र प्रदर्शन करेंगे।

छात्रों ने कहा कि PU की परीक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। LLB और LLM प्रवेश परीक्षा में गंभीर अनियमितता हुई है।

सेमेस्टर-1 एवं सेमेस्टर-3 के परिणामों में हो रही लगातार देरी और सेमेस्टर-2 की लंबित परीक्षाओं के कारण हजारों छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भविष्य संकट में है।

इस प्रदर्शन में मुख्य मांगें

  • LLB और LLM प्रवेश परीक्षा फिर से आयोजित करें।
  • सेमेस्टर-1 और सेमेस्टर-3 के परीक्षा परिणाम तुरंत घोषित करें।
  • सेमेस्टर-2 की लंबित परीक्षाएं फौरन आयोजित कराई जाए।
  • परीक्षा व्यवस्था में फैली अव्यवस्था और लापरवाही की जिम्मेदारी तय हो और परीक्षा नियंत्रक को फौरन पद से हटाया जाए।

शनिवार को पेपर लीक होने की आयी थी खबर

शनिवार को पटना विश्वविद्यालय की तीन वर्षीय LLB प्रवेश परीक्षा के दौरान शनिवार को प्रश्नपत्र लीक होने की सूचना से हड़कंप मच गया था। परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू हुई थी। करीब 12 बजे सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्र वायरल होने की खबर फैली थी।

जानकारी के मुताबिक, पटना कॉलेज परीक्षा केंद्र पर एक छात्र मोबाइल फोन लेकर परीक्षा कक्ष में पहुंच गया और उसने प्रश्नपत्र की तस्वीर खींचकर बाहर भेज दी थी।

हालांकि, सभी परीक्षा केंद्रों पर पहले से जैमर लगाए गए थे। इस वजह से वायरल प्रश्न पत्र का कोई लाभ नहीं मिल सका और बाहर से उत्तर परीक्षा कक्ष तक नहीं पहुंच पाए।

.

खबरें और भी हैं...

  • भास्कर इंपैक्टः सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म: मंत्री से मुलाकात के बाद काम पर लौटे, भास्कर ने सरकार से पूछा था-3600 टन कचरा फैला, समाधान कब

    मंत्री से मुलाकात के बाद काम पर लौटे, भास्कर ने सरकार से पूछा था-3600 टन कचरा फैला, समाधान कब|पटना,Patna - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • भास्कर एक्सक्लूसिव

    50 से ज्यादा MLA ग्राउंड पर नहीं उतरे: सोशल मीडिया पर PK को काउंटर नहीं कर पाए; 2 घंटे चली BJP समीक्षा बैठक का इनसाइड

    सोशल मीडिया पर PK को काउंटर नहीं कर पाए; 2 घंटे चली BJP समीक्षा बैठक का इनसाइड|पटना,Patna - Dainik Bhaskar2:04
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • PPP मोड पर 16 मेडिकल कॉलेज में होगी पढ़ाई: 19 जिलों में स्पेशल कोर्ट और मोतिहारी में बनेंगे केंद्रीय विद्यालय; सम्राट कैबिनेट में 17 एजेंडों पर मुहर

    19 जिलों में स्पेशल कोर्ट और मोतिहारी में बनेंगे केंद्रीय विद्यालय; सम्राट कैबिनेट में 17 एजेंडों पर मुहर|पटना,Patna - Dainik Bhaskar0:42
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी की पहली तस्वीर सामने आई: महाकाल मंदिर में अन्नप्राशन हुआ; यूजर्स बोले- बिल्कुल पापा तेजू भइया पर गई है

    1:06
    • कॉपी लिंक

    शेयर