'देश में पहली बार प्रदर्शनकारी छात्रों पर AK-47 से गोली चलवाई...', CM सम्राट चौधरी पर बरसे तेजस्वी, दे दी ये अल्टीमेटम
देश
- Edited by: पीयूष कुमार
- Updated Jul 27, 2026, 04:32 PM IST
Siwan AK-47 Firing Case: बिहार बंद के दौरान सीवान में AK-47 से फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जवान अभिषेक कुमार पटेल को निलंबित कर दिया है। इस मामले पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला और प्रदर्शनकारी छात्रों की तत्काल रिहाई की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।
![]()
'देश में पहली बार प्रदर्शनकारी छात्रों पर AK-47 से गोली चलवाई', तेजस्वी यादव का बड़ा आरोप। AI IMAGE
Siwan AK-47 Firing Case: नीट पेपर लीक के खिलाफ 25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान कई शहरों में भी विरोध प्रदर्शन हुए थे। हालांकि, सीवान, पटना, भागलपुर सहित कई शहरों में उग्र प्रदर्शन हुए थे। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जहां एक जवान ने AK-47 से फायरिंग की थी। हालांकि, पुलिस ने फायरिंग करने वाले जवान को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा के निर्देश पर फायरिंग करने वाले सिपाही अभिषेक कुमार पटेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
तेजस्वी ने सम्राट सरकार पर साधा निशाना
इस मामले में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उनका कहना है कि अगर एनडीए सरकार ने तुरंत छात्रों को रिहा नहीं किया तो आरजेडी सड़कों पर उतरेगी और बिहार में आंदोलन करेगी।
तेजस्वी यादव ने एक्स हैंडल पर लिखा, "सात हत्याओं के आरोपी बिहार के मुख्यमंत्री एक निम्न स्तर के अपराधी हैं, जिन्होंने सभी लोकतांत्रिक परंपराओं का त्याग कर दिया है और देश में पहली बार प्रदर्शनकारी छात्रों पर AK-47 से फायरिंग का आदेश दिया है।"
उन्होंने आगे लिखा,"छात्रों के साथ समझौता होने के बावजूद, बिहार में हजारों छात्रों को झूठे आरोपों में फंसाकर हिरासत में लिया जा रहा है और उनके परिवारों को परेशान किया जा रहा है। यदि छात्रों को रिहा नहीं किया गया, तो NDA सरकार को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।"
पुलिस ने कई लोगों को किया गिरफ्तार
सीवान जिले में 25 जुलाई को हुए प्रदर्शन के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया है। जिस पर तेजस्वी यादव ने तुरंत सभी छात्रों को रिहा करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि छात्र अपने हितों के लिए प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन तेजस्वी ने अस्पताल में भर्ती घायल छात्रों से फोन पर बात कर उनका हालचाल भी जाना था।
![]()
पीयूष कुमारauthor
पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- India
End of Article