Akhilesh Yadav SP Meeting: अखिलेश यादव के सामने भिड़े सपा के 2 नेता, गुस्से में दोनों को मीटिंग से निकाला, एटा और कासगंज इकाई भंग
Akhilesh Yadav SP Meeting:लखनऊ में शनिवार को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की बैठक के दौरान 2 नेताओं के बीच विवाद हो गया। एटा और कासगंज के संगठन से जुड़े इस बैठक में मंजीत यादव और जुगेंद्र सिंह यादव आमने-सामने आ गए। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) दोनों के बीच पहले तीखी बहस हुई और फिर कहासुनी बढ़ गई। मीटिंग का वीडियो अब सामने आया है।
अखिलेश यादव के सामने भिड़े सपा के 2 नेता, गुस्से में दोनों को मीटिंग से निकाला, एटा और कासगंज इकाई भंग#UttarPradesh#AkhileshYadav#SamajwadiParty#SPPolitics#UPNews@yadavakhilesh@samajwadipartypic.twitter.com/3hum1TpHyG
— Bansal News Official (@BansalNews_) September 20, 2026
अखिलेश यादव ने दोनों को मीटिंग से किया बाहर
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने गुस्से में कहा कि सब बड़े नेता हैं। इन लोगों से सलाह मांगिए। जाइए, अपना जो करना है, सो जाकर करिए। जब आदमी पार्टी का कहना नहीं मानता, व्यवहार खराब है, तो हम किसके सिर मारें, बताओ। कोई बात नहीं, यह सब होता है। सब पैसे की गर्मी है। याद रखना, जिसके पास ज्यादा पैसा हो जाएगा, वह आपको छोड़कर चला जाएगा।
चुनावी तैयारियों पर हो रही थी चर्चा
मीटिंग में एटा और कासगंज जिलों के करीब 250 नेता और पदाधिकारी शामिल हुए थे। बैठक में पार्टी की स्थिति और आगामी विधानसभा चुनाव (UP Chunav) की तैयारियों को लेकर चर्चा चल रही थी। अखिलेश यादव नेताओं से संगठन और चुनावी तैयारी को लेकर जानकारी ले रहे थे। इसी दौरान मंजीत यादव ने पिछले चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन और हार के कारणों पर अपनी बात रखना शुरू किया। इसके बाद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव भी अपनी बात रखने के लिए खड़े हुए।
बात बढ़ी तो अखिलेश ने जताई नाराजगी
मीटिंग के दौरान जुगेंद्र सिंह यादव की बात के बीच मंजीत यादव ने कुछ शब्दों पर आपत्ति जताई। इसी को लेकर दोनों में बहस (SP Meeting Vivad) शुरू हो गई। बैठक में मौजूद दूसरे नेताओं ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन माहौल शांत नहीं हुआ। इसके बाद अखिलेश यादव ने नाराजगी जताते हुए दोनों नेताओं को बाहर जाने को कहा।
ये खबर भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में 10 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के ट्रांसफर, अमित कुमार घोष को उच्च शिक्षा की जिम्मेदारी
खुद मीटिंग छोड़कर चले गए अखिलेश यादव
इसके बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) मीटिंग छोड़कर चले गए। एक घंटे बाद एटा और कासगंज दोनों जिलों की इकाइयों को भंग कर दिया। पूरा वाकया शनिवार को लखनऊ के सपा कार्यालय में बैठक के दौरान हुआ। (UP News)
ये खबर भी पढ़ें: बदायूं में निर्माणाधीन मकान की शटरिंग गिरी, मलबे में दबकर एक युवक की मौत, मालिक समेत 2 की हालत नाजुक
अब नए संगठन की तैयारी
सपा की मीटिंग में हुए विवाद (SP Meeting Vivad) के बाद एटा और कासगंज की इकाइयां खत्म किए जाने से संगठन में बड़ा बदलाव हुआ है। बैठक के दौरान नेताओं के बीच हुई कहासुनी के बाद अखिलेश यादव की नाराजगी साफ दिखाई दी। दोनों नेताओं को बैठक से बाहर करने के बाद पार्टी ने दोनों जिलों की इकाई भंग कर दीं। अब इस कार्रवाई के बाद दोनों जिलों में संगठन को लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।