खत्म हो गई थी शूटिंग, लेटकर आत्मा से गप्पे मार रही थीं Akshay Kumar की सास; 36 साल पुराना जयपुर पैलेस का किस्सा - dimple kapadia encounter ghost at jaipur old palace during lekin shooting 36 years back revealed twinkle khanna
ट्विंकल खन्ना ने मां डिंपल कपाड़िया से जुड़ा 36 साल पुराना किस्सा शेयर करते हुए बताया कि कैसे अनजाने में उनकी मां रात के अंधेरे में एक आत्मा से गप्पे लड़ ...और पढ़ें

36 साल पहले डिंपल कपाड़िया का आत्मा से हुआ था सामना/ फोटो- Instagram
HighLights
जब आत्मा से लेटकर रातभर बातें करती रहीं डिंपल कपाड़िया
36 साल पहले फिल्म के शूट के बाद घटी थी घटना
जयपुर पैलेस से जुड़ा है डिंपल कपाड़िया का ये किस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कई बार फिल्मों के सेट पर ऐसी खौफनाक घटनाएं घटती हैं, जिन्हें सुनकर अच्छे-अच्छे लोगों के पसीने छूट जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ था 36 साल पहले अक्षय कुमार की सास और दिग्गज अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया के साथ, जब वह अपनी फिल्म की शूटिंग के बाद आराम से लेटी थी, लेकिन उनके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसे सुनकर उनकी बेटी ट्विंकल खन्ना की रूह कांप गई थी। किस फिल्म के सेट से जुड़ा है ये किस्सा, नीचे पढ़ें डिटेल्स।
'रात को बेड के बगल में बैठी थी आत्मा'
डिंपल कपाड़िया और आत्मा का एक रूम में बैठकर बातें करने का ये किस्सा किसी और ने नहीं, बल्कि ट्विंकल खन्ना ने ही शेयर किया था। उन्होंने राजमाता पद्मिनी देवी का ट्वर्क इंडिया पोर्टल के लिए इंटरव्यू किया, इस दौरान एक्ट्रेस ने कई किस्से शेयर किये। ट्विंकल खन्ना ने इसी बातचीत में ये भी मां डिंपल कपाड़िया के साथ साल 1990 में रिलीज हुई फिल्म 'लेकिन' की शूटिंग के दौरान जयपुर के एक रॉयल पैलेस में घटी इस घटना के बारे में बताया।
ट्विंकल खन्ना ने बताया कि उनकी मां डिंपल कपाड़िया ने उन्हें बताया कि उन्होंने जयपुर के रॉयल पैलेस में आत्मा देखी। 'मेला' एक्ट्रेस ने कहा, "मुझे याद है कि मेरी मां ने 'लेकिन' की शूटिंग खत्म होने के साथ जयपुर के रॉयल पैलेस में ही एक रात रुकने का फैसला लिया था। रात को जब अपने रूम में बेड पर लेटी हुई थीं, तो उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि बिस्तर के किनारे पर कोई औरत बैठी हुई है।"

डिंपल रात भर आत्मा से कर रही थीं बातें
ट्विंकल खन्ना ने आगे बात करते हुए कहा, "पहले मेरी मां को ऐसा लगा कि कोई नौकरानी या स्टाफ की लड़की होगी और उन्होंने उस औरत से बातें शुरू कर दी। हालांकि, शूटिंग की वजह से थकने के कारण डिंपल करवट लेकर दूसरी तरफ लेट गईं और बातचीत होती रही। अचानक डिंपल कपाड़िया को ये महसूस हुआ कि साथ बैठी औरत की आवाज नहीं आ रही है।"

इस खौफनाक किस्से के बारे में शेयर करते हुए ट्विंकल ने आगे बताया, " मेरी मां ने आवाजें बंद होने के बाद पीछे देखा, तो वहां पर कोई भी नहीं था। उस वक्त उनकी की सांसे पूरी तरह से अटक गई और उन्हें ये एहसास हुआ कि वह कोई आम महिला नहीं थी, बल्कि एक आत्मा थी। उसके बाद वह उस पैलेस से निकल गईं। आपको बता दें कि डिंपल कपाड़िया ने फिल्म 'लेकिन' में खुद भी एक आत्मा का किरदार ही अदा किया था।