'डेथबेड' पर थे पिता, इधर गीतकार लिख रहा था रोमांटिक गाना; Alka Yagnik ने गाया था माधुरी-सलमान का कल्ट गीत - father was on deathbed while lyricist sameer penned madhuri salman iconic romantic hit dekha hai pehli baar from movie saajan sung by alka yagnik
गीतकार समीर अंजान ने फिल्म 'साजन' का एक सुपरहिट गाना तब लिखा जब उनके पिता ICU में थे। गाने में ...और पढ़ें

दिलचस्प है सलमान-माधुरी के इस गाने का किस्सा
HighLights
समीर अंजान ने 'साजन' का गाना मुश्किल हालात में लिखा
पिता के आईसीयू में भर्ती होने पर रचा रोमांटिक गीत
माधुरी-सलमान पर फिल्माया गया था ब्लॉकबस्टर गाना
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में कई रोमांटिक गाने (90's Romantic Songs) ऐसे हैं, जो सुनने में बेहद शानदार लगते हैं, लेकिन इन गानों के बनने के पीछे की कहानी अलग रही है।
शायद इनके बनने के कहानी इतनी अलग है कि जिस पर आप यकीन ना कर पाएं। माधुरी दीक्षित का एक गाना ऐसा बना जो सुपरहिट हुआ, लेकिन इस गाने को बेहद ही संवेदनशील परिस्थित में बनाया गया था।
कौन सा है वह गाना?
दरअसल जिस गाने का जिक्र हम कर रहे हैं उस गाने का नाम है 'देखा है पहली बार साजन की आंखों में प्यार' (Dekha Hai Pehli Baar Saajan Ki Aankhon Mein Pyar)। जी हां, साल 1991 में आई फिल्म 'साजन' के यूं तो सभी गाने (Saajan Movie Songs) ब्लॉकबस्टर रहे, लेकिन फिल्म का ये गाना भी सुपरहिट हुआ। फिल्म के इस गाने में माधुरी दीक्षित और सलमान खान नजर आए थे।

दोनों की जोड़ी गाने में रोमांस करते हुए नजर आई। गाने का संगीत नदीम-श्रवण (Nadeem-Shravan) की जोड़ी ने तैयार किया था। वहीं इस गाने को अपनी सुरीली आवाज से अलका याग्निक (Alka Yagnik) से सजाया था।
वहीं अलका के अलावा गाने को एस.पी. बालासुब्रमण्यम (S. P. Balasubrahmanyam) ने भी गाया था, जो पहले ही सलमान के लिए कई हिट गाने गा चुके थे। गाने को समीर अंजान (Sameer) ने लिखा था, लेकिन आप जानकर ये चौंक जाएंगे कि इस गाने को समीर ने अस्पताल में लिखा था।

ICU में भर्ती थे पिता फिर लिखा गाना
जी हां, खुद गीतकार समीर अंजान ने इसका किस्सा सुनाया। एक चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि, कैसे उनके पिता अस्पताल में आईसीयू में भर्ती थे और उन्हें उस दौरान एक रोमांटिक गाना लिखना पड़ रहा था।
समीर ने कहा कि, मैंने मेरे जीवन के बेस्ट रोमांटिक गाने सबसे खराब परिस्थितियों में लिखे हैं। मेरे पिता अस्पताल में डेथ बेड पर थे। डॉक्टर ने मुझे बताया कि इनका यूरिन आना बंद हो गया है और अब आप परिवारवालों को सूचित कर दो। मुंबई के नानावटी अस्पताल में वो भर्ती थे और मैं गाना लिख रहा हूं 'देखा है पहली बार साजन की आंखों में प्यार'।
आप सोचिए किस मुश्किल वक्त में ये गाना लिख रहा हूं। अस्पताल की छत पर मैं घूम रहा हूं और गाना लिख रहा हूं। नदीम मुझे फोन कर रहे हैं और कह रहे हैं कि पंडित जी, जल्दी गाना दे दो नहीं तो दिक्कत हो जाएगी।

इसके आगे समीर ने बताया कि उन्होंने अपने करियर के ज्यादातर बेस्ट गाने ऐसी ही सिचुएशन में लिखे हैं। आपको बता दें कि समीर के नाम एक दो नहीं बल्कि हजारों हिट गाने दर्ज हैं। वहीं 'साजन' की बात करें तो फिल्म में सलमान-माधुरी (Salman-Madhuri) के अलावा संजय दत्त (Sanjay Dutt) भी थे। फिल्म को लॉरेंस डिसूजा (Lawrence D'Souza) ने डायरेक्ट किया था।
वहीं फिल्म के गाने (Saajan Songs) समीर ने लिखे और सभी गाने कल्ट बन गए। यही वजह है कि 'साजन' की एलबम को ब्लॉकबस्टर माना जाता है। फिल्म के गानों के नाम कई अवॉर्ड्स भी रहे। आज भी इन गीतों को लोग खूब सुनते हैं।