Amar Ujala Premier League Season 2: एवीपी फाल्कंस-प्रशांत राइडर्स फाइनल में, मुकाबला आज

Mon, 03 Aug 2026 10:05 AM IST

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 03 Aug 2026 10:05 AM IST

सार

पहले सेमीफाइनल में एवीपी फाल्कंस ने वीआरएस चैंपियंस को 28 रन से शिकस्त दी। दूसरे सेमीफाइनल में प्रशांत राइडर्स ने विजडम वॉरियर्स को सात विकेट हराया। आज एवीपी फाल्कंस और प्रशांत राइडर्स के बीच फाइनल मुकाबला है।

विज्ञापन

Amar Ujala Premier League Season 2 final today

अमर उजाला प्रीमियर लीग सीजन-2 सेमीफाइनल - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ के महुआ खेड़ा स्थित मैदान पर चल रही अमर उजाला प्रीमियर लीग सीजन-2 के सेमीफाइनल में एवीपी फाल्कंस और प्रशांत राइडर्स ने जीत के साथ फाइनल का टिकट कटाया। दोनों के बीच खिताबी मुकाबला सोमवार सुबह नौ बजे खेला जाएगा। दोनों सेमीफाइनल में हार्दिक और सचिन चमके। दोनों टीम के बल्लेबाजों ने 29 छक्के लगाए। हर छक्के पर उन्हें एक-एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार भी मिला।

विज्ञापन



पहले सेमीफाइनल में एवीपी फाल्कंस ने वीआरएस चैंपियंस को 28 रन से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए फाल्कंस ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 142 रन बनाए। विवेक चौधरी ने 33 रन की पारी खेली, जबकि वसीम ने 13 गेंदों में 25 रन की पारी खेलकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। कप्तान अमित कुमार ने 13 गेंदों पर 21 रन बनाए। चैंपियंस के मोहित चौधरी ने तीन विकेट चटकाए। मोहम्मद आमिर और तन्मय गुप्ता ने दो-दो विकेट हासिल किए।

विज्ञापन



143 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चैंपियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कैफ रहमान ने 27 गेंदों में 43 रन और अभिषेक कश्यप ने 27 रन बनाकर संघर्ष किया लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गई। फाल्कंस की जीत के सबसे बड़े नायक हार्दिक पचौरी रहे। उन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में सिर्फ 19 रन देकर पांच विकेट झटके। वसीम और हितेश कुमार ने दो-दो विकेट चटकाए। जीत के साथ फाल्कंस ने फाइनल का टिकट कटाया। प्लेयर ऑफ द मैच हार्दिक पचौरी चुने गए।

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.