Ameesha Patel: 'शादी कब करोगी?' 51 की उम्र में कुंवारी अमीषा पटेल ने फैन को दिया गजब का जवाब; बताया अब तक क्यों हैं सिंगल - Haribhoomi

बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल 51 की उम्र में भी कुंवारी हैं। हाल ही में जब एक फैन ने उनसे पूछा कि वह शादी कब करेंगी, तो एक्ट्रेस ने जो बेबाकी से जवाब दिया, लोग उसकी खूब तारीफें कर रहे हैं।

Ameesha Patel

अमीषा पटेल ने शादी के सवाल पर जवाब दिया

  • Published: 07 Aug 2026, 02:26 PM IST
  • Last Updated: 07 Aug 2026, 02:26 PM IST

Ameesha Patel: बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल अपनी लाइफस्टाइल को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। वह 51 की उम्र में भी कुंवारी हैं। जब हाल ही में एक फैन ने उनसे पूछा कि वह 'शादी कब करेंगी?' तब एक्ट्रेस ने ऐसा जवाब दिया, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया।

'सिंगल हूं और बेहद खुश हूं'
हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आयोजित एक इंटरैक्टिव सेशन के दौरान एक फैन ने अमीषा से पूछा कि वह शादी कब करेंगी। इस पर अभिनेत्री ने बिना किसी झिझक के जवाब दिया- "कभी नहीं, मैं सिंगल रहकर बहुत खुश हूं। मेरे परिवार और दोस्तों में 100 ऐसे करीबी लोग हैं जो मुझसे प्यार करते हैं। मैं किसी एक आदमी को आकर यह सब बदलने का हक नहीं दे सकती।"

Never 😝😝😝superrr happy being single . I have 100 close family and friends who love me . Can’t afford one man to come and change all that 😝😝🙏🏻 https://t.co/PIccHE7bSM

— ameesha patel (@ameesha_patel) August 6, 2026

अमीषा के इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी चर्चा होने लगी। कई यूजर्स ने उनकी स्पष्ट सोच और आत्मविश्वास की तारीफ की। लोगों का कहना है कि हर व्यक्ति को अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने का अधिकार है।

पहले भी रिश्तों को लेकर कर चुकी हैं खुलासा
इससे पहले भी अमीषा पटेल रणवीर अलाहबादिया के पॉडकास्ट में बता चुकी हैं कि वह कभी एक गंभीर रिश्ते में थीं। हालांकि, उनके पार्टनर को उनका फिल्म इंडस्ट्री में काम करना पसंद नहीं था और यही बात दोनों के बीच दूरी की वजह बनी।

अभिनेत्री ने यह भी कहा था कि वह शादी के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन उनके लिए सही जीवनसाथी मिलना सबसे ज्यादा जरूरी है। उनका मानना है कि ऐसा साथी होना चाहिए जो उनके करियर, सपनों और फैसलों का सम्मान करे। उन्होंने यह भी बताया था कि आज भी उन्हें कई शादी के प्रस्ताव मिलते हैं और वह किसी ऐसे व्यक्ति से रिश्ता बनाने के लिए तैयार हैं, जो मानसिक रूप से परिपक्व हो।

'गदर 2' के बाद फिर सुर्खियों में आईं अमीषा
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमीषा पटेल आखिरी बार फिल्म 'तौबा तेरा जलवा' में नजर आई थीं। इससे पहले उन्होंने 'गदर 2' में सकीना का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता था। सनी देओल के साथ उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और दुनियाभर में शानदार कमाई की थी।