Amitabh Bachchan: छोटी सी गलती कर बैठे Big B...और उड़ गया मजाक, फैंस बोले- 'नंबर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे' - Haribhoomi

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने अपने X पोस्ट में नंबरिंग एक छोटी सी गलती कर दी, जिसे उन्होंने 'बड़ी गलती बताते' हुए माफी मांगी। अब सोशल मीडिया पर लोग मजेदार मीम्स से चुटकी ले रहे हैं।

Amitabh Bachchan

अमिताभ बच्चन X पोस्ट

  • Published: 10 Aug 2026, 06:19 PM IST
  • Last Updated: 10 Aug 2026, 06:19 PM IST

Amitabh Bachchan x post: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। जब भी बिग बी X (पहले ट्विटर) पर कुछ पोस्ट करते हैं तो पहले नंबरिंग डालते हैं। लेकिन हाल ही में इसी नंबरिंग में उनसे एक छोटी सी गलती हो गई, जिसे उन्होंने खुद ‘बहुत बड़ी गलती’ बताया। फिर क्या था, छोटी सी गलती पर फैंस ने उन्हें माफ तो किया पर मीम्स के जरिए उनकी चुटकी भी ली। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी इस भूल पर मजेदार कमेंट्स और मीम्स की बाढ़ ला दी।

क्या था अमिताभ बच्चन का पोस्ट?
अमिताभ बच्चन ने X पर अपने पोस्ट को आमतौर पर ‘T’ के साथ एक नंबर देते हैं। हालिया पोस्ट में उन्होंने पहले T 5817 तक सही नंबरिंग की थी। इसके बाद अगले पोस्ट में गलती से नंबर T 5718 लिख दिया गया। इस गलती को लेकर बिग बी ने X पर नए पोस्ट में लिखा- "T 5820 - नंबरिंग में मुझसे एक बड़ी गलती हो गई.. माफी चाहता हूं... 5817 के बाद.. 5818, 5819, 5820 होना चाहिए था। मुझे सही करने के लिए Ef सुनील, आपका धन्यवाद।"

T 5820 - A huge error by me in the numbering .. apologies ..
after 5817 .. it should read 5818 , 5819, 5820
🙏
thank you Ef Sunil for correcting me

— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) August 10, 2026

अमिताभ की गलती पर फैंस ने लिए मजे
अमिताभ बच्चन की इस ईमानदारी के बाद उनके फैंस ने भी मामले को हल्के-फुल्के अंदाज में लिया। कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं और नंबरिंग की गलती को लेकर मीम्स बनाने शुरू कर दिए।

एक यूजर ने मजाक में लिखा- "अच्छा हुआ कि आपने अपनी गलती मान ली, वरना मैं इस नंबर लीक के खिलाफ़ विरोध करने के लिए जंतर-मंतर जाने की सोच रहा था।"

Glad you admitted the mistake, otherwise I was planning to go to Jantar Mantar to protest against this number leak

— Sagar (@sagarcasm) August 10, 2026

Great news... you saved the World from what would have been an utter disaster!
Aap mahan hein janab.. You caught it before you forgot it! pic.twitter.com/Z1IorIAjrj

— Indus valley Doc 🇮🇳🧘‍♂️🚑⚕ (@DrMajdsingh) August 10, 2026

Your tweets with numbering and watching interstellar both are difficult to understand at first watch

— WittyRetort (@19sayantan91) August 10, 2026

Thanks for clarifying, I was not able to sleep

— nitin sharma (@comment_nitin) August 10, 2026

बिग बी के पोस्ट में ‘EF Sunil’ क्या है?
अमिताभ बच्चन ने अपनी पोस्ट में ‘EF Sunil’ नाम के एक फॉलोअर को गलती पकड़ने के लिए धन्यवाद दिया। इसके बाद कुछ फैंस ने Sunil की तारीफ भी शुरू कर दी।

अमिताभ बच्चन अपने सोशल मीडिया फॉलोअर्स को अक्सर ‘EF’ कहकर संबोधित करते हैं। इसका मतलब ‘Extended Family’ यानी उनका विस्तारित परिवार है।

अभिनेता लंबे समय से अपने प्रशंसकों के लिए इस शब्द का इस्तेमाल करते आ रहे हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से लगातार जुड़े रहते हैं और अपनी रोजमर्रा की जिंदगी, काम और विचारों से जुड़ी पोस्ट शेयर करते हैं।