Amroha Road Accident News: एक गलती ने छीन ली इतने युवकों की जान, ओवरटेक के दौरान हो गया भीषण हादसा, गांव में पसरा मातम
अमरोहा से चौधरी शाहनवाज़ की रिपोर्ट…
Amroha Road Accident News: अमरोहा: जनपद अमरोहा के थाना बछरायूं क्षेत्र में रविवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। चांदपुर मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक ओवरटेक करने के दौरान सामने चल रही डीसीएम से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।
कैसे हुआ भीषण सड़क हादसा?
जानकारी के अनुसार, तीनों युवक अमरोहा शहर के रहने वाले थे और किसी काम से चांदपुर की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे डीसीएम से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
Amroha Road Accident News: हादसे की सूचना मिलते ही थाना बछरायूं पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। (Amroha Road Accident News) पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अमरोहा लखन सिंह यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा हादसे के कारणों की गहन जांच करने के निर्देश दिए।
परिजनों में दौड़ी शोक की लहर
Amroha Road Accident News: इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।
पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने बताया कि सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मृत्यु हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। (Amroha Road Accident News) आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
https://media.ibc24.in/wp-content/uploads/2026/07/WhatsApp-Video-2026-07-19-at-8.51.06-PM.mp4
इन्हें भी पढ़ें:-
- Corona RF.5 Variant Kya Hai: भारत में कोरोना ने फिर बढ़ाई टेंशन! इतने मरीजों में RF.5 वैरिएंट की पुष्टि, जानिए कितना खतरनाक है ये?
- CM Yogi Adityanath News: गोरखपुर वासियों को मिलेगी ट्रैफिक से निजात, सीएम योगी आदित्यनाथ देंगे बड़ी सौगात, पहले 6 लेन फ्लाईओवर का करेंगे उद्घाटन, जानें किन जगहों पर आवाजाही होगी आसान
- Pooja Pal Kon Hai: “गवाही दी तो पूरा परिवार साफ कर देंगे…” अतीक के गुर्गों की धमकियां भी नहीं डिगा सकीं, 19 साल की लड़ाई के बाद अब पूजा पाल संभाल रही UP बीजेपी में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी