AMU से PhD, सऊदी अरब की नौकरी छोड़कर बनीं IPS... कौन हैं बुशरा बानो, जिनके खिलाफ बंगाल में हुआ एक्शन
बंगाल के खड़गपुर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बुशरा बानो का तबादला कर दिया. पिछले कुछ दिनों से एक वीडियो की वजह से सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हो रही थी. वीडियो में वो अल्पसंख्यकों के लिए अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में चलने वाली Free UPSC Coaching के बारे में बता रही थीं. वीडियो की शुरुआत और अंत में उन्होंने अस्सलामुअलैकुम, इंशाअल्लाह और जजाकल्लाह जैसे शब्दों के इस्तेमाल किया था, जिसको लेकर सवाल उठाए गए. सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे लेकर उन्हें ट्रोल किया और कहा कि जय हिंद और वंदे मातरम बोलना छोड़कर एक IPS सलाम कर रही हैं. मामला मुख्य सचिव तक पहुंच गया, जिसके बाद उनका तबादला कर दिया गया. आईये जानते हैं आखिर कौन हैं बुशरा बानो.
आईपीएस अधिकारी बुशरा बानो का नाम उन महिलाओं में शुमार है, जिन्होंने शादी और दो बच्चों की जिम्मेदारियों के बीच UPSC जैसी कठिन परीक्षा की तैयारी की और उसे पास किया. उनका ये सफर दूसरी महिलाओं के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है. उनकी UPSC की सक्सेस स्टोरी हजारों महिलाओं को आगे बढ़ने की राह दिखाती है. वो सऊदी अरब में भी नौकरी कर चुकी हैं.
बुशरा बानो का सफर
बुशरा बानो का जन्म उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में हुआ. उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से मैनेजमेंट स्टडीज में PhD की और इसके साथ ही UGC NET-JRF भी पास किया. शादी के बाद न उन्होंने अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभाई, साथ ही अपने सपने को साकार करने की भी कोशिश की और यही कोशिश बाद में उनकी कड़ी मेहनत से कामयाबी में बदल गई.
सऊदी अरब में की नौकरी
कुछ साल तक बुशरा बानो ने सऊदी अरब में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में नौकरी की. इसके बाद उन्होंने भारत लौटकर UPSC परीक्षा की तैयारी करने का फैसला किया. उन्होंने शादी और 2 बच्चों की जिम्मेदारियों के बीच UPSC कठिन परीक्षा पास की. UPSC की तैयारी के दौरान अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी (RCA) ने उनकी काफी मदद की. इस दौरान उनके पति का भी उन्हें पूरा साथ मिला.
2019 में 234वीं रैंक हासिल की
बुशरा बानो ने पहली बार साल 2018 में UPSC परीक्षा पास की थी. उन्हें ऑल इंडिया रैंक 277 मिली और इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस (IRTS) के लिए सेलेक्शन हुआ. हालांकि उस समय वो अपने दूसरे बच्चे की मां बनने वाली थी. गर्भावस्था के कारण वो इस सेवा में शामिल नहीं हो सकीं. इसके बाद उन्होंने फिर से परीक्षा दी और 2019 में ऑल इंडिया रैंक 234 हासिल की. इस बार उनका सिलेक्शन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में हुआ.
2021 बैच की IPS अधिकारी
बुशरा बानो के पास MA, MBA, PhD और NET-JRF जैसी योग्यताएं भी हैं. वो उत्तर प्रदेश में SDM के पद पर भी काम कर चुकी हैं. बुशरा बानो पश्चिम बंगाल कैडर की 2021 बैच की IPS अधिकारी हैं. उनकी पहली पोस्टिंग हुगली ग्रामीण जिले में असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस(ASP) के रूप में हुई थी. जून 2026 में उन्हें प्रमोशन देकर एडिशनल सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (Additional SP) बनाया गया. वर्तमान में वह पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में एडिशनल एसपी के पद पर तैनात हैं.हालांकि अब उनका तबदला कर दिया गया है.

जूही उरूषा खान
जूही उरूषा खान पिछले 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ी हुई हैं. भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से फिल्म जर्नलिज्म की पढ़ाई की. इसके बाद दिल्ली आकर BAG में एंटरटेनमेंट बीट पर इंटर्नशिप की. बाद में CNEB न्यूज चैनल में एंटरटेनमेंट बीट में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर काम किया, साथ ही प्रोग्रामिंग को भी देखा.<p></p>CNEB के बाद VOICE OF INDIA में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर काम करना शुरू किया. यहां से फिर जनसंदेश न्यूज चैनल के साथ जुड़ीं और प्रोग्रामिंग में काम किया. इसके बाद 4 REAL NEWS चैनल में करीब चार साल न्यूज के साथ ही प्रोग्रामिंग और धार्मिक शोज पर काम किया.<p></p>यहां से राज्यसभा टीवी का रुख किया और प्रोग्रामिंग में काम किया. इसके साथ ही एंकरिंग करना भी शुरू की. इसके बाद सूर्या समाचार में प्रोग्रामिंग में एंटरटेनमेंट बीट पर बतौर प्रोड्यूसर काम किया.<p></p>जी बिहार झारखंड में भी काम करने का अनुभव है. फिलहाल टीवी9 भारतवर्ष से जुड़ी हुई हैं.
Read More