Anupamaa Spoiler 17 July: अनुपमा की प्राइज मनी में सगी औलादों ने गड़ाया दांत, घर खरीदने का सपना होगा चूर
![]()
Anupamaa में आएगा महाट्विस्ट
Anupamaa Spoiler 17 July, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'अनुपमा' में आए दिन ऐसे-ऐसे महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने शो को दर्शकों से बखूबी बांधा हुआ है। रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) स्टारर 'अनुपमा' में प्रेम और अनुपमा के बीच कॉम्पिटीशन शुरू हो चुका है। सीरियल में बीते दिन दिखाया गया कि अनुपमा और प्रेम की मुलाकात जजेस से होती है। कॉम्पिटीशन की शुरुआत में ही शेफ मनप्रीत अनुपमा को आड़े हाथों लेने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। प्रेम को लहसुनी मखनी पनीर बनाने का टास्क मिलता है तो वहीं अनुपमा को रिसॉटो आई फंग आई बनाने के लिए कहा जाता है। हालांकि 'अनुपमा' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं 'अनुपमा' में आने वाले मोड़ पर- टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Anupamaa: कैमरे के सामने हो चुका है आशीष और निधी शाह का झगड़ा, बातचीत हो जाती थी बंद; एक्टर ने किया खुलासा
श्रुति की चाल को मात देगी अनुपमा
रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में दिखाया जाएगा कि राही और श्रुति प्रेम की टीम से तो वहीं प्रेरणा और किंजल अनुपमा की टीम से पैंट्री में जाएंगे। रिजॉटो के लिए जैसे ही किंजल चीज उठाएगी, श्रुति जानबूझकर उसे छीन लेगी। हालांकि किंजल अपने साथ काजू ले आएगी, ऐसे में अनुपमा कहेगी कि मुझे वीगन चीज बनाने आता है। हम इससे काम चलाएंगे। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Anupamaa Promo: वनराज 2.0 बना प्रेम, अनुपमा की बेटी को घसीटकर निकाला घर से बाहर

Anupamaa में आएगा महाट्विस्ट
कॉम्पिटीशन के बीच बवाल करेगा प्रेम
प्रेम अपनी टेबल पर बवाल करता है। वो पहले परी को डांटेगा कि अगर तुम्हें धीरे-धीरे काम करना है तो तुम साइड में खड़ी हो जाओ। वो राही को डांटते हुए कहेगा कि तुमने पनीर कैसे काटा है, सारा काम खराब कर दिया है। प्रेम अपनी टेबल पर किसी से भी सीधे मुंह बात नहीं करेगा। वहीं दूसरी तरफ अनुपमा की टीम सादगी से काम करेगी। प्रेम का तेवर देख खुद जजेस भी हैरान होंगे।

Anupamaa में आएगा महाट्विस्ट
अनुपमा को मिलेगा ताना
प्रेम अपनी डिश जजेस के सामने पेश करेगा। उसकी बनाई लहसुनी पनीर और परांठा खाकर शेफ मनप्रीत बोलेंगी कि ये डिश बहुत धांसू है। लेकिन जैसे ही अनुपमा अपनी डिश लेकर जाएगी, शेफ मनप्रीत देखकर कहेगी कि तैयारी चाहे कुछ भी हो लेकिन ये देखने में बिल्कुल अच्छी नहीं लग रही है। शेफ मनप्रीत अनुपमा को ताना देगी कि सिर्फ आंसू है, लेकिन डिश बिल्कुल भी धांसू नहीं है। हालांकि बाकी दोनों जजेस को अनुपमा की डिश बहुत पसंद आएगी और वे उसकी तारीफ करते नहीं थकेंगे।

Anupamaa में आएगा महाट्विस्ट
टूटेगा अनुपमा का घर बनाने का सपना
'अनुपमा' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि पारितोष अनुपमा से कहेगा कि आपने किंजल को अपनी टीम में लिया है तो उसे भी प्राइज मनी में हिस्सा देना होगा। ऐसे में पाखी कहती है कि मेरी ईशू को भी पैसे चाहिए। प्रेरणा कहती है कि अगर सबको अपना हिस्सा चाहिए तो मैं भी हिस्सा लूंगी। वहीं बा अनुपमा से कहेंगी तू अपना घर लेने का सपना यहीं छोड़ दे।
![]()
आशना मलिकauthor
आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।
और पढ़ें
- Hindi News
- Entertainment
- Television
End of Article